शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

राष्ट्रीय खेलों की कल से मचेगी धूम, मीराबाई चानू, प्रणति नायक समेत कई स्टार खिलाड़ी बटोरेंगे सुर्खियां

by Abhinav Shukla
सितम्बर 29, 2022
in एडिटर चॉइस, देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबाद। ओलम्पिक खेलों में भारोत्तोलन स्पर्धा की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू गांधीनगर के महात्मा मंदिर परिसर में सबसे बड़ा ड्रॉ होंगी, जब शुक्रवार को 36वें राष्ट्रीय खेलों की धूम मचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक भव्य समारोह में गेम्स के शुरू करने की घोषणा के एक दिन बाद नौ और स्पर्धाओं के साथ प्रतियोगिताएं शुरु होंगी।

यहां अहमदाबाद सैन्य और राइफल प्रशिक्षण केंद्र में घरेलू पसंदीदा ओलम्पियन इलावेनिल वालारिवन और पश्चिम बंगाल की मेहुली घोष महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सबका ध्यान आकर्षित करेंगी। जिस दिन निशानेबाजी में तीन स्वर्ण पदक तय होंगे, उस दिन 2012 के ओलम्पिक खेलों के रजत पदक विजेता विजय कुमार की वापसी को भी काफी दिलचस्पी से देखा जाएगा।

RELATED NEWS

Asian Games: अधूरा सपना हुआ पूरा,मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मेडल

Asian Games: अधूरा सपना हुआ पूरा,मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मेडल

सितम्बर 23, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

शुक्रवार का दिन भारोत्तोलन के अलावा, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, तलवारबाजी, जिमनास्टिक, खो-खो, रोलर स्पोर्ट्स, रोइंग और कुश्ती में एथलीटों को भारतीय खेलों में सबसे भव्य मंच पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करेगा। अहमदाबाद में रग्बी 7एस और भावनगर में नेटबॉल में स्वर्ण पदक के मैच भी होंगे।

विश्व चैम्पियनशिप के लिए चीन जाने से पहले देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिले, इसलिए उनकी सुविधानुसार टेबल टेनिस स्पर्धाएं पिछले सप्ताह सूरत में आयोजित की गई थीं। अहमदाबाद में कबड्डी, रग्बी 7एस और टेनिस के साथ-साथ भावनगर में नेटबॉल में प्रतिस्पर्धा के शुरुआती चरण कुछ दिन पहले शुरू हुआ था। धोलेरा में लॉन बाउल्स और यहां 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में पहले ही कुछ एक्शन देखा जा चुका है।

आईआईटी गांधीनगर में, पुरुषों और महिलाओं के लिए 20 किमी की पैदल चाल स्पर्धा में क्रमशः राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता संदीप कुमार और प्रियंका गोस्वामी की प्रविष्टियां चर्चा की विषय बनी हुई है। कॉमनवेल्थ गेम्स में ट्रिपल जंपर्स एल्धोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर की सफलता के मद्देनजर जंपिंग पिट पर भी काफी ध्यान लगा रहेगा।

आईआईटी से काफी करीब, महात्मा मंदिर परिसर भारोत्तोलन, तलवारबाजी और कुश्ती में पदकों के मुकाबलों के साथ जीवंत होगा, जबकि सुरम्य साबरमती रिवरफ्रंट में भारत के सर्वश्रेष्ठ रोइंग और रोलर स्पोर्ट्स एथलीट नजर आएंगे। वहीं संस्कारधाम स्कूल की वनीय इलाके में तीरंदाजी और खो-खो स्पर्धाएं होंगी।

राष्ट्रीय खेल कारवां अहमदाबाद के अलावा सूरत और भावनगर जैसे शहरों को छू चुका है और यह शुक्रवार से शुरू होने वाली जिम्नास्टिक स्पर्धाओं के साथ वडोदरा में प्रवेश करेगा। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में सबसे पहले कलात्मक जिम्नास्टिक में पुरुष और महिला टीम के पदक तय हो जाएंगे।

हाल ही में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले प्रणति नायक (पश्चिम बंगाल) और प्रोतिस्थ सामंत (त्रिपुरा) के साथ-साथ सत्यजीत मंडल (पश्चिम बंगाल) और सैफ तंबोली (सर्विसेज) उन जिमनास्टों में शामिल हैं, जो थ्राल में समा इंडोर स्पोर्ट्स में शक्ति और नजाकतता से भरे अपने हैरतंगेज प्रदर्शन से प्रशंसकों का मनोरंजन करेंगे।

Tags: mirabai chanuMirabai Chanu India Olympic Games Tokyo 2021National NewsNews1Indiapranati nayak
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Asian Games: अधूरा सपना हुआ पूरा,मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मेडल

Asian Games: अधूरा सपना हुआ पूरा,मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मेडल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 23, 2026

मीराबाई चानू का एशियन गेम्स में मेडल जीतने का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। भारत की स्टार वेटलिफ्टर ने 23...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Gold Winner मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड दिलाया, स्नैच में नया रिकॉर्ड बनाया

Gold Winner मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड दिलाया, स्नैच में नया रिकॉर्ड बनाया

by Kirtika Tyagi
जुलाई 27, 2026

Chanu Gold Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत की है। देश की...

Next Post

Ankita Murder Case: रोतोंरात चला रिजॉर्ट में Bulldozer, किसके कहने पर तोड़ा गया अंकिता का रूम, गुस्से में उत्तराखंड

मशरूम की खेती कर आप भी बन सकते है आत्मनिर्भर, पढ़े इस किसान की कहानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In