मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

बिहार: महागठबंधन की नई सरकार में विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश के पास गृह, तेजस्वी को सौंपे 4 विभाग

by Web Desk
अगस्त 16, 2022
in बड़ी खबर, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: आज बिहार में महागठबंधन की नई सरकार में 31 मंत्रियों ने शपथ ली हैं. जिसके बाद नीतीश कैबिनेट के 31 मंत्रियों में विभागों का बंटवारा हो गया है. सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन और निगरानी जैसी सभी अहम विभाग को अपने पास रखा हैं. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को शहरी विकास, स्वास्थ्य, ग्रामीण कार्य और सड़क निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

मुख्यमंत्री के पास रहेगा गृह विभाग

जबकि तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी मिली, JDU से आने वाले विजय कुमार चौधरी को वित्त मंत्री बनाया गया है. इसी के साथ ही, बिजेंद्र प्रसाद यादव (Bijendra Prasad Yadav) को बिहार के ऊर्जा एवं योजना एवं विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है. वहीं, आलोक मेहता (Alok Mehta) को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मंत्री और अफाक आलम (Afaq alam) को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का मंत्री बने हैं.

RELATED NEWS

Kishanganj Police Encounter: पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

Kishanganj Police Encounter: पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

मई 23, 2026
Bihar

बिहार में सरकारी नौकरी पर CM नीतीश का ‘बड़ा आदेश’: 31 दिसंबर तक रिक्तियां भेजने का निर्देश

नवम्बर 27, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गृह विभाग, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य विभाग, विजय कुमार चौधरी को वित्त विभाग, राजद नेता तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री पद दिया गया।#BiharCabinetExpansion pic.twitter.com/LM4GGGvpo7

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2022

तेजस्वी यादव को 4 विभागों की जिम्मेदारी

साथ ही, श्रवण कुमार (shravan Kumar) को ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री, RJD से मंत्री बनाए गए रामानंद यादव (Ramanand Yadav) को खान एवं भूतत्व विभाग का मंत्री और सुरेन्द्र यादव (Surendra Yadav) को सहकारिता विभाग का मंत्री व लेसी सिंह खान एवं भूतत्व विभाग की मंत्री बनाई गईं हैं. मदन सहनी (Madan Sahni) को समाज कल्याण विभाग का मंत्री, कुमार सर्वजीत को पर्यटन विभाग और ललित यादव को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का जिम्मा सौंपा गया.

संतोष कुमार सुमन को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण और संजय कुमार झा को जल संसाधन और सूचना जन संपर्क विभाग, शीला मंडल को परिवहन विभाग और समीर महासेठ को उद्योग विभाग का मंत्री बनाया गया है. सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, जितेन्द्र कुमार राय को कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जयंत राज को लघु जल संसाधन विभाग, सुधाकर सिंह को कृषि विभाग, जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुरारी प्रसाद गौतम को पंचायती राज मंत्रालय विभाग का मंत्री बनाया गया है.

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई महागठबंधन सरकार में मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया. सीएम नीतीश को गृह समेत पांच विभागों की जिम्मेदारी दी गई है और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी को स्वास्थ्य समेत चार विभागों की जिम्मेदारी दी गई है. कैबिनेट विस्तार में JDU से 11, RJD से 16, Congress से 2, हम पार्टी से एक और एक निर्दलीय ने मंत्री पद की शपथ ली है. शपथ के बाद मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा हो गया है.

इन 31 मंत्रियों में विभागों का हुआ बंटवारा

  • नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री)- सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन।
  • तेजस्वी प्रसाद यादव (उप मुख्यमंत्री)- स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास, ग्रामीण कार्य।
  • विजय कुमार चौधरी- वित्त, वाणिज्य कर, संसदीय कार्य।
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव- ऊर्जा, योजना एवं विकास।
  • आलोक कुमार मेहता- राजस्व एवं भूमि सुधार।
  • तेज प्रताप यादव- पर्यावरण, जल एवं जलवायु परिवर्तन।
  • आफाक आलम- पशु एवं मत्स्य संसाधन।
  • अशोक चौधरी- भवन निर्माण।
  • श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास।
  • सुरेंद्र प्रसाद यादव- सहकारिता।
  • रामानन्द यादव- खान एवं भूतत्व।
  • लेशी सिंह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण।
  • मदन सहनी- समाज कल्याण।
  • कुमार सर्वजीत- पर्यटन।
  • ललित कुमार यादव- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण।
  • संतोष कुमार सुमन- अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण।
  • संजय कुमार झा- जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क।
  • शीला कुमारी- परिवहन।
  • समीर कुमार महासेठ- उद्योग।
  • चन्द्र शेखर- शिक्षा।
  • सुमित कुमार सिंह- विज्ञान एवं प्रावैधिकी।
  • सुनील कुमार- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन।
  • अनिता देवी- पिछड़ा वर्ण एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण।
  • जितेंद्र कुमार राय- कला, संस्कृति एवं युवा।
  • जयन्त राज- लघु जल संसाधन।
  • सुधाकर सिंह- कृषि।
  • मोहम्मद जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण।
  • मुरारी प्रसाद गौतम- पंचायती राज
  • कार्तिक कुमार- विधि।
  • शमीम अहमद- गन्ना उद्योग।
  • शाहनवाज- आपदा प्रबंधन।
  • सुरेंद्र राम- श्रम संसाधन।
  • मोहम्मद इसराईल मंसूरी- सूचना प्रौद्योगिकी
Tags: biharbihar governmentCM Nitish KUMARTejashwi Yadav
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

Kishanganj Police Encounter: पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

Kishanganj Police Encounter: पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, तेजस्वी यादव ने उठाए सवाल

by Kirtika Tyagi
मई 23, 2026

बिहार के किशनगंज जिले में पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इलाके में हड़कंप मच...

Bihar

बिहार में सरकारी नौकरी पर CM नीतीश का ‘बड़ा आदेश’: 31 दिसंबर तक रिक्तियां भेजने का निर्देश

by Mayank Yadav
नवम्बर 27, 2025

Bihar Government Jobs: नई सरकार के गठन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को सरकारी नौकरी और...

20 साल बाद सीएम नीतीश कुमार ने छोड़ी ये कुर्सी, जानें सुशासन बाबू ने सम्राट चौधरी को क्यों बनाया गृहमंत्री

20 साल बाद सीएम नीतीश कुमार ने छोड़ी ये कुर्सी, जानें सुशासन बाबू ने सम्राट चौधरी को क्यों बनाया गृहमंत्री

by Vinod
नवम्बर 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के गमछे का जादू सिर चढ़कर बोला। प्रदेश की...

Bihar Election Oath Ceremony

Bihar : नीतीश कुमार 10वीं बार CM बनने को तैयार, 20 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

by Kanan Verma
नवम्बर 19, 2025

Bihar Elections 2025:  बिहार में राजनीतिक बवाल और रणनीतिक पटल पर बड़ा मोड़ आने वाला है, नीतीश कुमार चौथी बार...

Bihar

बरेलवी-देवबंदी वोटों के बँटवारे से टूटा महागठबंधन का सपना: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- ‘इसीलिए हुई हार

by Mayank Yadav
नवम्बर 17, 2025

Bihar elections: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार जीत और महागठबंधन की निराशाजनक हार के बाद,...

Next Post

Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि के लिए जारी हुई 107 करोड़ की पहली किश्त, अब बदलेगी शहर की सूरत

फीफा के इंडिया फुटबॉल फेडरेशन हो सकता है निलंबित, ये है वजह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist