शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

यूपी के औरैया जिले में है श्रीकृष्ण की ससुराल, यहां धूमधाम से मनाई जाती है जन्माष्टमी

by Web Desk
अगस्त 19, 2022
in धर्म, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Krishna Janmashtami: भगवान श्रीकृष्‍ण की नगरी मथुरा-वृंदावन में कृष्ण जन्माष्मी का त्योहार बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसके अलावा द्वारका, हस्तिनापुर और कुरुक्षेत्र के साथ भी कृष्ण का बहुत जुड़ाव रहा है और इन जगहों में भी जन्माष्मी की धूम देखते बनती है, लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़ी एक और अहम जगह के बारे में कम ही लोग जानते हैं। यह जगह है उनकी ससुराल कुदरकोट। यह जगह यूपी के औरैया जिले में है। यहां कृष्ण की शादी से पहले सिपाहियों को हाथियों से कुचलवा दिया गया था। इसी वजह से इस जगह का नाम कुदरकोट पड़ गया।

जैसा की हम जानतें है की आज जन्माष्टमी को त्यौहार है, और जन्माष्टमी आते ही मंदिरों से लेकर घर घर मे तैयारियां शुरू हो जाती है लेकिन आज हम आप को भगवान श्री कृष्ण के ससुराल के बारे में बताएंगे जो औरैया जिले में है और आज भी श्री कृष्ण भगवान की पत्नी रुक्मणि का महल स्थित है तो वही गांव में रुक्मणि माता का मंदिर भी बना हुआ है जहा जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां की जा रही है। महिलाए गीत गाकर ढोलक बजा रही है।असल में शादी तो कृष्ण की रूक्मिणी से हुई थी। और रूक्मिणी का हरण श्रीकृष्ण ने (मान्यता है कि) औरैया के बिधूना तहसील के कुदरकोट से किया था। तभी से यह क्षेत्र कृष्ण के ससुराल के नाम से प्रसिद्ध है। द्वापर में यह गांव कुन्दन पुर के नाम से राजा भीष्मक की राजधानी हुआ करती थी। देवी रूक्मिणी के पिता भीष्मक का किला अब खंडहर में बदल चुका हैं।

RELATED NEWS

Zomato Viral Story : महिला ने किया तीन रोटियों का अनोखा ऑर्डर, डिलीवरी बॉय ने बताया कारण तो लोग हुए भावुक

Zomato Viral Story : महिला ने किया तीन रोटियों का अनोखा ऑर्डर, डिलीवरी बॉय ने बताया कारण तो लोग हुए भावुक

जुलाई 31, 2026
Yogi Adityanath on India China America

India Economy: भारत की बढ़ती ताकत पर सीएम योगी का बड़ा बयान, चीन-अमेरिका को लेकर कही बड़ी बात

जुलाई 31, 2026

रुकमणी का हरण करके लाए थे कृष्ण

देवी रुक्‍मणी के पिता राजा भीष्‍मक के राज्‍य की राजधानी कुदरकोट में थी। उस समय इस जगह को कुंदनपुर नाम से जाना जाता था। रुक्मणी के पिता अपनी बेटी का विवाह श्रीकृष्‍ण से करना चाहते थे, लेकिन रुक्मणी के भाई रुकुम ने अपने साले शिशुपाल के साथ उनका विवाह तय कर दिया। जब श्रीकृष्ण को यह बात पता चली तो उन्होंने एक मंदिर से देवी रुक्मणी का हरण कर लिया। रुक्मणी रोजाना इस मंदिर में पूजा करने जाती थीं। यहां पर माता गौरी की मूर्ती थी।

रुकुम ने हाथियों से कुचलवा दिए सैनिक

जब रुक्मणी के भाई रुकुम को यह पता चला की उनकी बहन का हरण हो चुका है तो वह क्रोधित हुआ। रुकुम अपने साले के साथ रुक्मणी का रिश्ता तय कर चुका था, पर अब शादी न होने पर उसकी नाक कटनी तय थी। उसने अपना गुस्सा बेचारे सैनिकों पर निकाला और जो भी सैनिक देवी रुक्मणी के साथ मंदिर गए थे, उन्हें हाथियों से कुचलवा दिया। इसी घटना के बाद कुंदनपुर का नाम कुदरकोट पड़ गया।

आलोपा देवी की कहानी

ऐसा कहा जाता है कि जब माता गौरी के मंदिर से देवी रुक्मणी का हरण हुआ तो गौरी माता की मूर्ति भी वहां से गायब हो गई। इसके बाद से इस मंदिर को आलोपा देवी के मंदिर के नाम से जाना जाता है। आज भी बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं और माता गौरी की पूजा करते हैं। हालांकि रुकुम के जाने के बाद कुदरकोट के लोग श्रीकृष्ण को पूरे मन से चाहने लगे और मथुरा-वृंदावन की तरह कुदरकोट में भी जन्‍माष्‍टमी बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। पूरा कस्‍बा अपने दामाद का जन्‍मोत्‍सव हर्षोल्लास से मनाता है।

Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

Zomato Viral Story : महिला ने किया तीन रोटियों का अनोखा ऑर्डर, डिलीवरी बॉय ने बताया कारण तो लोग हुए भावुक

Zomato Viral Story : महिला ने किया तीन रोटियों का अनोखा ऑर्डर, डिलीवरी बॉय ने बताया कारण तो लोग हुए भावुक

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

Viral Story: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ इंसानियत...

Yogi Adityanath on India China America

India Economy: भारत की बढ़ती ताकत पर सीएम योगी का बड़ा बयान, चीन-अमेरिका को लेकर कही बड़ी बात

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

India China America Competition: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की वैश्विक स्थिति, चीन, अमेरिका और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Future Jobs: क्या 10 साल में बदल जाएगा जॉब मार्केट, जानिए कौन सी नौकरियां होंगी खत्म, कहां होगी कमाई

Future Jobs: क्या 10 साल में बदल जाएगा जॉब मार्केट, जानिए कौन सी नौकरियां होंगी खत्म, कहां होगी कमाई

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

Future Jobs: अगर आप अभी पढ़ाई कर रहे हैं, नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या करियर बदलने का सोच...

Shahjahanpur Blind Faith Incident

Shahjahanpur News: अंधविश्वास बना विवाद की वजह, सपने मे मौलवी के कहने पर खेत में बनाई मजार

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

Shahjahanpur Incident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सिंधौली क्षेत्र में अंधविश्वास से जुड़ा एक मामला सामने आया है। ढकिया...

Neeshu Azad CJP Protest

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी का कमरा खाली कराने का दावा, सोशल मीडिया पर बढ़ा नया विवाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

CJP Protest : जंतर-मंतर पर हुए CJP विरोध प्रदर्शन के बाद उससे जुड़े कई चेहरे लगातार चर्चा में हैं। इसी...

Next Post

CBI Raid: डिप्टी सीएम Manish Sisodia के घर CBI के छापे पर CM केजरीवाल का रिएक्शन, बोले- केंद्र ने CBI भेजी, पूरा cooperate करेंगे

हमीरपुर: सिटी फॉरेस्ट घूमने गई छात्रा के साथ 6 बदमाशों ने की दरिंदगी, वीडियो किया वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist