Thursday, November 5, 2026 6:38 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » धर्म » Dhanteras 2026 : धनतेरस पर खरीदारी का कौन सा मुहूर्त है सबसे शुभ? जानें 12 राशियों के लिए क्या खरीदना रहेगा मंगलकारी

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर खरीदारी का कौन सा मुहूर्त है सबसे शुभ? जानें 12 राशियों के लिए क्या खरीदना रहेगा मंगलकारी

धनतेरस 6 नवंबर को मनाई जाएगी। इस बार द्विग्रही योग, हस्त नक्षत्र और प्रदोष का संयोग बन रहा है। जानिए खरीदारी के शुभ मुहूर्त और 12 राशियों के लिए शुभ वस्तुएं।

by SYED BUSHRA
05/11/2026

Dhanteras 2026 Shopping Muhurat: संगम नगरी प्रयागराज सहित देशभर में पांच दिवसीय पंचदीप महापर्व की शुरुआत शुक्रवार, 6 नवंबर से होने जा रही है। यह दीपोत्सव 10 नवंबर तक चलेगा। पर्व के पहले दिन धनतेरस मनाई जाएगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि के जन्मोत्सव के साथ माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार धनतेरस पर द्विग्रही योग, हस्त नक्षत्र और प्रदोष का शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में खरीदारी और पूजा-पाठ के लिए कई शुभ मुहूर्त रहेंगे।

शुभ योग में धनतेरस

धनतेरस पर सोने-चांदी, बर्तन और दूसरी नई वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इस बार ग्रहों और नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इस शुभ संयोग में खरीदारी करने से माता लक्ष्मी और कुबेर की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही भगवान धन्वंतरि की पूजा से आरोग्यता की कामना की जाती है।

कब लगेगी त्रयोदशी तिथि

श्रीधर्मज्ञानोपदेश संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य आचार्य देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि 5 नवंबर को सुबह 11:58 बजे शुरू हुई। यह 6 नवंबर को सुबह 11:07 बजे तक रहेगी। इसके बाद सुबह 11:08 बजे से त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी।

RELATED NEWS

Dhanteras 2026 Auspicious Plants

Dhanteras 2026: सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो ना हों उदास ,घर लाएं ये शुभ पौधे; बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

November 4, 2026
Dhanteras 2026

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मां लक्ष्मी होंगी नाराज; जानें पूजा और खरीदारी के नियम

November 1, 2026

इस दौरान कन्या राशि में चंद्रमा और शुक्र के संचरण से द्विग्रही योग बनेगा। हस्त नक्षत्र और प्रदोष का संयोग भी इस दिन को विशेष बना रहा है। प्रदोष व्यापिनी त्रयोदशी के कारण 6 नवंबर को धनतेरस मनाई जाएगी।

खरीदारी के तीन शुभ मुहूर्त

आचार्य देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी के मुताबिक धनतेरस पर गणेश, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के लिए स्थिर और द्विस्वभाव लग्न को विशेष महत्व दिया गया है। इस दिन खरीदारी और पूजन के लिए ये मुहूर्त शुभ रहेंगे।

* दोपहर 1:30 से 3:01 बजे तक कुंभ लग्न।

* दोपहर 3:02 से शाम 4:30 बजे तक मीन लग्न।

* शाम 6:10 से रात 8:06 बजे तक वृष लग्न।

इन मुहूर्तों में खरीदारी और पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है।

क्या खरीदें, क्या नहीं

पराशर ज्योतिष संस्थान के निदेशक आचार्य विद्याकांत पांडेय के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था। इसी वजह से धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि का जन्मोत्सव मनाया जाता है।

इस दिन सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण, पीतल की मूर्तियां और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा झाड़ू खरीदने की भी परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वहीं, इस दिन लोहे की वस्तुएं, तेल, हल्दी और चने की दाल खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है।

12 राशियों के लिए शुभ खरीदारी

ज्योतिषाचार्य के अनुसार धनतेरस पर राशि के हिसाब से वस्तुओं की खरीदारी भी शुभ मानी गई है। जानिए किस राशि के जातकों के लिए क्या खरीदना बेहतर रहेगा।

* मेष: तांबे के बर्तन, कलश, मूर्तियां, जमीन और मकान।

* वृषभ: चांदी के आभूषण और चांदी से बनी देवी-देवताओं की मूर्तियां।

* मिथुन: चांदी का सिक्का और कांसे के बर्तन।

* कर्क: चांदी के आभूषण, बर्तन, देव मूर्तियां और मोती की वस्तुएं।

* सिंह: सोने की मूर्ति, आभूषण, तांबे के बर्तन और वाहन।

* कन्या: स्टील के बर्तन, कपड़े और सोने-चांदी के आभूषण।

* तुला: चांदी के बर्तन और सिक्के।

* वृश्चिक: तांबे के बर्तन, मूर्तियां और सोने के सिक्के।

* धनु: सोने की मूर्ति, आभूषण, कपड़े और पुखराज।

* मकर: चांदी के सिक्के, झाड़ू, स्टील के बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान।

* कुंभ: चांदी के सिक्के और झाड़ू।

* मीन: सोने की मूर्ति, सिक्के और आभूषण।

पांच दिन तक चलेगा दीपोत्सव

धनतेरस के साथ शुरू होने वाले पंचदीप महापर्व में अगले पांच दिनों तक अलग-अलग त्योहार मनाए जाएंगे। धनतेरस के बाद हनुमान जन्मोत्सव, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान घर के मुख्य द्वार और नदियों के किनारे शाम को दीपदान करने की भी परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपदान को पुण्यकारी माना जाता है।

Related Posts

Dhanteras 2026 Auspicious Plants

Dhanteras 2026: सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो ना हों उदास ,घर लाएं ये शुभ पौधे; बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

November 4, 2026
Dhanteras 2026

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मां लक्ष्मी होंगी नाराज; जानें पूजा और खरीदारी के नियम

November 1, 2026
Next Post
ED Action : किसके निवेशकों को मिलेंगे 238.90 करोड़ रुपये वापस, 800 करोड़ की संपत्तियों पर हुआ बड़ा फैसला?

ED Action : किसके निवेशकों को मिलेंगे 238.90 करोड़ रुपये वापस, 800 करोड़ की संपत्तियों पर हुआ बड़ा फैसला?

US Election : बैलेट पेपर से वोटिंग फिर भी कैसे आते हैं कुछ घंटों में नतीजे? जानिए भारत से कितनी अलग है व्यवस्था

US Election : बैलेट पेपर से वोटिंग फिर भी कैसे आते हैं कुछ घंटों में नतीजे? जानिए भारत से कितनी अलग है व्यवस्था

Birthday Special : विराट कोहली के  ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी के लिये भी बड़ी चुनौती

Birthday Special : विराट कोहली के ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी के लिये भी बड़ी चुनौती

POPULAR POST

Insurance Update : कार-बाइक का इंश्योरेंस कराने का तरीका बदला, कब से लागू होंगे नए नियम; जानिए क्या होगा खास?

Insurance Update : कार-बाइक का इंश्योरेंस कराने का तरीका बदला, कब से लागू होंगे नए नियम; जानिए क्या होगा खास?

November 5, 2026
Horoscope Today

Daily Horoscope : आज किन राशियों को हो सकता है नुकसान, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

November 3, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Volkswagen Virtus Facelift: टीजर जारी, नए लुक के साथ आएगी सेडान; क्या इस बार मिलेगा 8-स्पीड गियरबॉक्स?

Volkswagen Virtus Facelift: टीजर जारी, नए लुक के साथ आएगी सेडान; क्या इस बार मिलेगा 8-स्पीड गियरबॉक्स?

November 5, 2026
IND vs NZ : हिटमैन बने फिटमैन 39 की उम्र में चीते जैसी फुर्ती से किया रन आउट, डेरिल मिचेल फिटनेस देखकर रह गये दंग

IND vs NZ : हिटमैन बने फिटमैन 39 की उम्र में चीते जैसी फुर्ती से किया रन आउट, डेरिल मिचेल फिटनेस देखकर रह गये दंग

November 3, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026

LATEST

Cyber Crime :आपके नाम पर फर्जी SIM मिला तो हो सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना; जानिए घर बैठे कैसे करें जांच

Cyber Crime :आपके नाम पर फर्जी SIM मिला तो हो सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना; जानिए घर बैठे कैसे करें जांच

November 5, 2026
Insurance Update : कार-बाइक का इंश्योरेंस कराने का तरीका बदला, कब से लागू होंगे नए नियम; जानिए क्या होगा खास?

Insurance Update : कार-बाइक का इंश्योरेंस कराने का तरीका बदला, कब से लागू होंगे नए नियम; जानिए क्या होगा खास?

November 5, 2026
Volkswagen Virtus Facelift: टीजर जारी, नए लुक के साथ आएगी सेडान; क्या इस बार मिलेगा 8-स्पीड गियरबॉक्स?

Volkswagen Virtus Facelift: टीजर जारी, नए लुक के साथ आएगी सेडान; क्या इस बार मिलेगा 8-स्पीड गियरबॉक्स?

November 5, 2026
Birthday Special : विराट कोहली के  ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी के लिये भी बड़ी चुनौती

Birthday Special : विराट कोहली के ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी के लिये भी बड़ी चुनौती

November 5, 2026
US Election : बैलेट पेपर से वोटिंग फिर भी कैसे आते हैं कुछ घंटों में नतीजे? जानिए भारत से कितनी अलग है व्यवस्था

US Election : बैलेट पेपर से वोटिंग फिर भी कैसे आते हैं कुछ घंटों में नतीजे? जानिए भारत से कितनी अलग है व्यवस्था

November 5, 2026
ED Action : किसके निवेशकों को मिलेंगे 238.90 करोड़ रुपये वापस, 800 करोड़ की संपत्तियों पर हुआ बड़ा फैसला?

ED Action : किसके निवेशकों को मिलेंगे 238.90 करोड़ रुपये वापस, 800 करोड़ की संपत्तियों पर हुआ बड़ा फैसला?

November 5, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India