Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

इन मांगों को लेकर किसानों का 75 घंटे से जारी है धरना प्रदर्शन, टिकैत बोले जारी रहेगी लड़ाई

Web Desk by Web Desk
August 19, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राज्य, लखनऊ, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखीमपुर खीरी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आजादी के 75वें साल पर अपनी मांगों के लिए गुरुवार को किसानों ने 75 घंटे का प्रदर्शन शुरू किया, जिसमें पहले दिन ही कई जनपदों व अन्य प्रांतों से हजारों किसान राजापुर मंडी पहुंचे। किसानों की भीड़ का अनुमान लगाने में एलआईयू एक बार फिर फेल हुआ, जिससे जिला प्रशासन को किरकिरी का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे किसानों की बढ़ती संख्या ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। परिसर में पानी व शौचालय की समस्या उत्पन्न होने पर भाकियू नेता राकेश टिकैत ने जिला प्रशासन को एक घंटे में व्यवस्था कराने के लिए अल्टीमेटम दिया और ऐसा न होने पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर किसानों के प्रदर्शन की चेतावनी दे दी, जिससे तत्काल पानी और अन्य वयवस्थाएं फिर से दुरुस्त की जाने लगीं।

संयुक्त किसान मोर्चा ने कई दिन पहले ही खीरी में 75 घंटे के प्रदर्शन का एलान कर राजापुर मंडी में किसानों के जुटने का आह्वान किया था। इसके बाद भाकियू नेता राकेश टिकैत की अगुवाई में गुरुवार से प्रदर्शन प्रारंभ हुआ, लेकिन इससे पहले सुबह से ही बसों समेत अन्य वाहनों से किसानों के काफिले मंडी पहुंचने लगे थे। इससे दोपहर तक मंडी के कई टिन शेड (फड़) किसानों से भर गए। कहीं पर किसानों का जत्था खाना बनाने की तैयारी में जुटा, तो कहीं पर किसान नहाते नजर आए। इससे मंडी परिसर में पानी की किल्लत हो गई और भीड़ के आगे शौचालय भी कम पड़ गए।

RELATED NEWS

delhi fire incident greater noida factory

Major Fire: दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग, झुग्गिया, फैक्ट्रीया, सैकड़ों घर जलकर राख

March 12, 2026
Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

March 12, 2026

एलआईयू के अधिकारी भी किसानों की इतनी भीड़ होने का आंकलन नहीं कर सके थे, जिससे प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हुए। इससे धरना स्थल से भाकियू नेता राकेश टिकैत ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को कड़े लहजे में पानी व शौचालय की व्यवस्था एक घंटे के अंदर कराने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही टिकैत ने कहा कि यदि एक घंटे में व्यवस्था न हुई, तो सभी जिला मुख्यालयों पर किसान संगठन प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारी तुरंत हरकत में आए। सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह, एएसपी एके सिंह किसान नेताओं से मिन्नते करते नजर आए और पानी व शौचालय की तत्काल पर्याप्त व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

बाद में इसके लिए ईओ नगर पालिका को तुरंत पर्याप्त मात्रा में पानी के टैंकर व शौचालय मंडी परिसर में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। टैंकर व सचल शौचालयों के आने से पहले ही प्रशासन ने आनन फानन एक पिकअप पानी के पाउच धरना स्थल पर उपलब्ध कराए, तब जाकर किसानों की प्यास शांत हुई। इसके कुछ देर बाद मंडी परिसर में पांच और पानी के टैंकर समेत कुल 10 टैंकर व आठ सचल शौचालयों की व्यवस्था कराई गई। तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। ईओ संजय कुमार ने बताया कि ओयल, पलिया, गोला और मोहम्मदी नगर पालिका से टैंकर व शौचालय मंगाए गए हैं।

हालांकि, राकेश टिकैत इससे भी संतुष्ट नहीं दिखे और प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब प्रशासन को सब कुछ पहले ही बता दिया गया था। तो फिर प्रशासन ने पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किये? कहा कि सबसे ज्यादा महिलाओं को दिक्कत हुई है।

भाकियू ने कलेक्ट्रेट में शुरू धरना प्रदर्शन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में 75 घंटे का धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा का कहना है किसानों ने पहले सिर्फ लखीमपुर खीरी का एलान किया था, लेकिन वहां पर प्रशासन की ओर से किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं तक नहीं दी गईं। इसलिए अब कलेक्ट्रेट में भी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। धरने पर गौरव भी पहुंचे। जिलाअध्यक्ष ने बताया कि 20 अगस्त तक धरना प्रदर्शन चलेगा जरूरी हुआ तो इसे अनिश्चितकाल में भी तब्दील किया जा सकता है

Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

delhi fire incident greater noida factory

Major Fire: दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग, झुग्गिया, फैक्ट्रीया, सैकड़ों घर जलकर राख

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Major Fire in Delhi and Greater Noida: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई,...

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

New Land Registry Rules: उत्तर प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

india euthanasia permission palliative care

Permission Case: हरीश राणा को कैसे मिलेगी इच्छा मृत्य, बहस तेज़, एम्स में पैलिएटिव केयर में क्यों रखा जाएगा

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Euthanasia Permission Case:अदालत के आदेश के बाद हरीश राणा को अब दिल्ली के एम्स अस्पताल की पैलिएटिव मेडिसिन यूनिट की...

student suicide before engagement case

Sucide case:सगाई से पहले कमरे में फंदे से लटकी मिली 11वीं की छात्रा, परिवार में मचा कोहराम

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Student Death Before Engagement: सगाई से पहले छात्रा की मौत से घर में छाया शोक इस दर्दनाक घटना के बाद...

triple murder family dispute crime case

Bhubaneswar Triple Murder: घरेलू झगड़े में तीन हत्याएं,गुस्से में पिता ने पत्नी, बहू और मासूम पोती की ली जान

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Triple Murder After Family Dispute:एक मामूली घरेलू झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक आदमी ने गुस्से में आकर अपनी ही...

Next Post

कानपुर: मंदिर में पुजारी की निर्मम हत्या, चारपाई से बांध कर फोड़ी आंखें, जांच में जुटी पुलिस

किसान आंदोलन पर राय रखने वाली Amanda Cerny ने ग्लास से छिपाए cleavage तो लोगों ने देख कहा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist