Sunday, April 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

एशिया कप से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपना ये सीक्रेट किया शेयर

Web Desk by Web Desk
August 20, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीते दिनों एशिया कप(Asia cup) 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। एशिया कप 2022 कुछ ही दिनों में यानी 27 अगस्त से यूएई की धरती पर शुरू होने जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा(Rohit sharma) ने कहा है कि वह खिलाड़ियों को पूरी आजादी देते हैं, जिससे उन्हें उनकी भूमिका पता हो।


रोहित ने स्वदेशी सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर स्टार स्पोर्ट्स इंडिया द्वारा साझा किये गए वीडियो में कहा, “मैंने पिछले कुछ वर्षों में मुंबई इंडियंस(Mumbai indians) फ्रेंचाइज़ी के साथ काम किया है और उस समय भी जब मैंने भारत का नेतृत्व किया, सबकुछ बेहद आसान रखते हुए, चीजों को बहुत अधिक मुश्किल नहीं किया है। मैंने यह सुनिश्चित किया है कि साथियों को आजादी दी जाए, उन्हें उनकी भूमिका-जिम्मेदारी के बारे में पता हो और मैं खुद से भी यही उम्मीद करूँगा। आप जानते हैं कि यही मैं टीम के लिए करना चाहता हूँ, खिलाड़ियों के लिए यही सुनिश्चित करता हूँ, क्योंकि जो आप चाहते हैं वह यही है कि जब आप एक हाई प्रोफाइल टूर्नामेंट खेलें, तो आपको सबकुछ पता हो और आसान हो, कोई गलतफहमी ना हो। इसलिए, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इन सभी बातों का ध्यान रखा जाए। और यहीं पर राहुल के साथ मेरी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। हम कोशिश करेंगे कि हम दोनों उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें। लेकिन मेरे लिए, मैं चीजों को बहुत सरल रखने की कोशिश करता हूँ।”
वर्ष 2018 में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ही एशिया कप जीता था। ऐसे में फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस प्रकार एक बार फिर उन्हीं की अगुआई में भारतीय टीम अपने खिताब को बचाने के इरादे से उतरेगी।
एशिया कप(Asia cup) 2022 में भारत अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा। इस साल टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन के कारण एशिया कप(Asia cup) भी टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, क्योंकि एशिया कप के बाद टी20 विश्व कप होना है। ऐसे में उसकी तैयारियों के लिहाज से यह टूर्नामेंट अहम है। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ी वर्ल्ड कप का टिकट पक्का करेंगे, जिसे लेकर रोहित शर्मा(Rohit sharma) की जिम्मेदारियाँ बढ़ गई हैं।

RELATED NEWS

delhi fire incident greater noida factory

Major Fire: दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग, झुग्गिया, फैक्ट्रीया, सैकड़ों घर जलकर राख

March 12, 2026
Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

March 12, 2026
Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

delhi fire incident greater noida factory

Major Fire: दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग, झुग्गिया, फैक्ट्रीया, सैकड़ों घर जलकर राख

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Major Fire in Delhi and Greater Noida: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई,...

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

New Land Registry Rules: उत्तर प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

india euthanasia permission palliative care

Permission Case: हरीश राणा को कैसे मिलेगी इच्छा मृत्य, बहस तेज़, एम्स में पैलिएटिव केयर में क्यों रखा जाएगा

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Euthanasia Permission Case:अदालत के आदेश के बाद हरीश राणा को अब दिल्ली के एम्स अस्पताल की पैलिएटिव मेडिसिन यूनिट की...

student suicide before engagement case

Sucide case:सगाई से पहले कमरे में फंदे से लटकी मिली 11वीं की छात्रा, परिवार में मचा कोहराम

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Student Death Before Engagement: सगाई से पहले छात्रा की मौत से घर में छाया शोक इस दर्दनाक घटना के बाद...

triple murder family dispute crime case

Bhubaneswar Triple Murder: घरेलू झगड़े में तीन हत्याएं,गुस्से में पिता ने पत्नी, बहू और मासूम पोती की ली जान

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Triple Murder After Family Dispute:एक मामूली घरेलू झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक आदमी ने गुस्से में आकर अपनी ही...

Next Post

आपराधिक मानहानि मामले में केजरीवाल, सिसोदिया और योगेंद्र यादव बरी

पत्थरों से बनी अनोखी ड्रेस में Urfi Javed आई नज़र, यूजर्स ने देख कहा इसको पत्थर से मारना चाहिए

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist