गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

IND vs ZIM 2nd ODI: 5 विकेट से भारत ने जीता मैच, इस खिलाड़ी ने किया निराश

by Web Desk
अगस्त 20, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

भारत ने दूसरे एकदिनी मैच में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.1 ओवर में मात्र 161 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने 25.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर जीत हासिल की। भारतीय टीम ने पहला एकदिनी 10 विकेट से जीता था। दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी एकदिवसीय मैच 22 अगस्त को खेला जाएगा।

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए केएल राहुल और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही राहुल 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें न्याउची ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
इसके बाद शिखर धवन और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की। 83 रनों के कुल स्कोर पर धवन 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तनाका चिवांगा ने इनोसेंट के हाथों कैच करवाया।
भारत को तीसरा झटका जोंग्वे ने दिया। उन्होंने 6 रन के निजी स्कोर पर किशन को बोल्ड किया। एक छोर को थाम कर बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल 33 रन बनाने के बाद जोंग्वे की गेंद पर इवान को अपना कैच दे बैठे। दीपक हुड्डा ने 25 रन की पारी खेली और रजा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद अक्षर पटेल और संजू सैमसन ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और भारत को 25.4 ओवर में 5 विकेट पर 167 रन बनाकर जीत दिला दी। संजू सैमसन ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। संजू ने 39 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं अक्षर पटेल 7 गेंदों में 1 चौके की बदौलत 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 38,1 ओवर में मात्र 161 रनों पर सिमट गई। जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स ने 42 और रयान बर्ल ने 39 रन बनाए।
इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही और केवल 31 रनों पर इनोसेंट काइया (16), ताकुदज़्वानाशे कैटानो (07), रेजिस चकबवा (02) और वेस्ले मधेवेरे (02) पवेलियन लौट गए।
इसके बाद सीरीज से पहले टॉप फॉर्म में चल रहे सिकंदर रजा (16) को 72 के कुल स्कोर पर कुलदीप यादव ने ईशान किशन के हाथों कैच करवा भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। 105 के कुल स्कोर पर दीपक हुड्डा ने जमकर बल्लेबाजी कर रहे शीन विलियम्स (42) को लालच में डालकर शिखर धवन के हाथों डीप में कैच करवा टीम को बड़ी सफलता दिलाई। 129 के कुल स्कोर ल्यूक जोंगवे (06) को शीर्दुल ठाकुर ने बोल्ड कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। अक्षर पटेल ने इसके बाद 149 के कुल स्कोर पर ब्रेड इवेंस (09) को बोल्ड कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। इसके बाद 159 के स्कोर पर विक्टर न्याउची (00) और 161 के स्कोर पर तनाका चिवांगा (04) रन आउट होकर पवेलियन लौटे और जिम्बाब्वे की पारी 38.1 ओवर में 161 रनों पर सिमट गई।
भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 3, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और दीपक हुड्डा ने 1-1 विकेट लिया।

RELATED NEWS

Ind vs Zim T20 : भारत की धमाकेदार जीत zimbabwe को 90 रन से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

Ind vs Zim T20 : भारत की धमाकेदार जीत zimbabwe को 90 रन से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

जुलाई 25, 2026
Ind vs Zim T20 : वैभव ने मचाया धमाल , तूफानी फिफ्टी जड़कर भारत को दिलाई शानदार जीत, श्रेयस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

India vs Zimbabwe 2nd T20I: क्या सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानिए किसका पल्ला भारी

जुलाई 25, 2026
Tags: ind vs zimindia vs zimbabweindia vs zimbabwe 2nd odiindia won vs zimbabwe
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Ind vs Zim T20 : भारत की धमाकेदार जीत zimbabwe को 90 रन से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

Ind vs Zim T20 : भारत की धमाकेदार जीत zimbabwe को 90 रन से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

India Seal Series: 25 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज...

Ind vs Zim T20 : वैभव ने मचाया धमाल , तूफानी फिफ्टी जड़कर भारत को दिलाई शानदार जीत, श्रेयस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

India vs Zimbabwe 2nd T20I: क्या सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानिए किसका पल्ला भारी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Zim T20 Series Battle: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी...

Ind vs Zim T20 : वैभव ने मचाया धमाल , तूफानी फिफ्टी जड़कर भारत को दिलाई शानदार जीत, श्रेयस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

Ind vs Zim T20 : वैभव ने मचाया धमाल , तूफानी फिफ्टी जड़कर भारत को दिलाई शानदार जीत, श्रेयस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
जुलाई 23, 2026

Record Knock: भारतीय क्रिकेट को एक और युवा सनसनी मिल गई है। महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय टी-20...

Zimbabwe Squad: भारत से भिड़ने के लिए जिम्बाब्वे ने घोषित की 15 सदस्यीय टीम, किसको मिली कप्तानी

Zimbabwe Squad: भारत से भिड़ने के लिए जिम्बाब्वे ने घोषित की 15 सदस्यीय टीम, किसको मिली कप्तानी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 22, 2026

Zimbabwe Ready for India: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब जिम्बाब्वे की टीम भारत की मेजबानी...

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में कप्तान बनकर टीम इंडिया की कमान संभालेंगे Shubman Gill

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में कप्तान बनकर टीम इंडिया की कमान संभालेंगे Shubman Gill

by Neel Mani
जुलाई 6, 2024

नई दिल्ली: टीम इंडिया अभी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने का जश्न मनाने में लगी हुई है और भई ऐसा...

Next Post

दिल्ली में 325 नकली पासपोर्ट के साथ पकड़ाया जाकिर, जाली पासपोर्ट बनाकर बनाता था वेबसीरीज

कानपुर देहात खाकी को शर्मसार करता गालीबाज दरोगा,वीडियो हुआ वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist