शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

टिक टॉक स्टार और अधिकारी को चप्पल से पीटने वाली बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का निधन

by Web Desk
अगस्त 23, 2022
in दिल्ली, बड़ी खबर, वायरल वीडियो
Share on FacebookShare on Twitter

गोवा/नई दिल्ली। टिकटॉक स्टार व भाजपा नेता सोनाली फोगाट का सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 42 साल की थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनाली अपने साथ काम करने वाले कुछ लोगों के साथ गोवा गईं थी, जहाँ सोमवार रात उनका निधन हो गया। सोनाली फोगाट बिग बॉस 14 में नजर आईं थीं।

सोनाली फोगाट का जन्म 21 सितंबर 1979 को हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ था। उन्होंने ग्रैजुएशन तक पढ़ाई की। सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। सोनाली फोगाट रियल्टी शो बिग बॉस-14 का हिस्सा रहीं। इस शो के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए थे। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उनके पति के निधन के बाद बहुत से लोगों ने उनका मानसिक उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। उस समय वे काफी अकेली पड़ गई थीं। लेकिन तभी एक शख्स उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लेकर आया था, लेकिन कुछ कारणों से ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। हालांकि, सोनाली ने उस शख्स का नाम उजागर नहीं किया था।
2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली और तब से वह राजनीति में सक्रिय हो गईं थीं। हालांकि, सोशल मीडिया के जरिए वह अपने अभिनय और मॉडलिंग के शौक को जाहिर करती रहीं। उन्होंने निधन से कुछ घंटे पहले ही अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया था। जो अब सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है।

RELATED NEWS

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

साल 2016 में सोनाली फोगाट उस समय चर्चा में आईं, जब उनके पति संजय की फॉर्म हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस वक्त सोनाली मुंबई में थीं। सोनाली की एक बेटी यशोधरा फोगाट है। जून, 2020 में सोनाली फोगाट का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह एक कृषि अधिकारी को चप्पल से पीटती हुईं नजर आईं थीं। इसे लेकर उन पर एफआईआर भी दर्ज हुई थी।
सोनाली को मॉडलिंग का भी काफी शौक था और वह अक्सर अपने वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती थी। सोनाली कई म्यूजिक अल्बम में भी काम कर चुकी थी और राजनीति के साथ -साथ मनोरंजन जगत का एक जाना माना नाम थी।

पिछले दिनों सोनाली फोगाट हरियाणा के आदमपुर के पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने पर काफी नाराज दिखी थीं। उन्होंने कहा था मैं हूं हरियाणा की जाट, नाम है सोनाली फौगाट, कर दूंगी सबकी खड़ी खाट और आगे-आगे देखिए सोनाली फौगाट के ठाठ।
सोनाली के यूं अचानक चले जाने से उनका उनका परिवार और उनके चाहने वाले गहरे सदमे में हैं। किसी को विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि बिंदास और बेबाक सोनाली अचानक हमेशा के लिए चुप हो जाएंगी।

यह भी देखिये :- Lakhimpur: ‘जब हाथी चलता है तो कुत्ते भौंकते हैं’, ‘मैं जानता हूं दो कौड़ी का आदमी है राकेश टिकैत’, बोले गृह राज्यमंत्री

Tags: Big BossBJPdeathEntertainment Newsgoa election live updatesNew DelhiSonali Phogattik tok star
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

OTT Releases This Weekend: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे...

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

BJP Former MP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रेबती त्रिपुरा ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाते हुए अपने...

Next Post

बिलकिस बानो गैंगरेप केस: कपिल सिब्बल और अपर्णा भट्ट की याचिका पर अब SC ने दिया ये भरोसा

बेटी से छेड़खानी की शिकायत लेकर पिता पहुंचा महिला थाना, थाना प्रभारी ने भगाया तब उसने उठाया ये कदम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist