शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IND vs PAK Asia cup 2022: पाकिस्तान का 8 साल का सूखा खत्म, भारत को 5 विकेट से हराया

by Vikas Baghel
सितम्बर 5, 2022
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

एशिया कप(Asia Cup) के सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। विराट कोहली(Virat Kohli) ने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में 71 रन की पारी खेली जबकि मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों में 42 रन बनाए।

181 रन के पीछा करने उतरी पाकिस्तान शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका कप्तान बाबर आजम के रूप में लगा। 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। टीम को दूसरा झटका फखर ज़मान के रूप में लगा। फखर 15 रन ही बना सके। इसके बाद मोहम्मद रिजवान ने मोहम्मद नवाज के साथ पारी को आगे बढ़ाया। मोहम्मद रिजवान ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 15वां अर्धशतक जड़ दिया। 16वें ओवर में 136 के स्कोर पर पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। मोहम्मद नवाज 20 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 17वें ओवर में पाकिस्तान को मोहम्मद रिजवान के रूप में बड़ा झटका लगा। रिजवान ने 51 गेंदों में 71 रन की पारी खेली।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026

इसके बाद पाकिस्तान को आखिरी दो ओवर में 26 रन चाहिए थे। भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में 19 रन दे डाले। अंत में आखरी ओवर में सात रन बनाकर मैच जीत लिया।

भारत की ओर से रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, यजुवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने तेज शुरुआत दी। रोहित और राहुल दोनों ने शुरुआत से बड़े शॉट खेले और टीम के स्कोर को पांच ओवर तक 50 के पार पहुंचा दिया। भारतीय टीम को पहला झटका 54 के स्कोर पर लगा। कप्तान रोहित शर्मा 16 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 62 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। केएल राहुल 20 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। यहां विराट कोहली ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इस बीच सूर्यकुमार तेजी से रन बनाने के चक्कर में 10 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए।

भारत को चौथा झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा। शादाब खान की गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाने के चक्कर में वह कैच आउट हो गए। पंत 12 गेंदों में 14 रन बना सके। हालांकि दूसरे छोर से विराट कोहली रन बनाते रहे। इसके बाद 131 के स्कोर पर भारत को हार्दिक पांड्या के रूप में पांचवां झटका लगा। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच के हीरो रहे पांड्या इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके।

यहां से कोहली ने दीपक हुड्डा के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इस बीच कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना 32वां अर्धशतक पूरा किया। 19वें ओवर में भारत को छठा झटका लगा। दीपक हुड्डा 14 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शानदार बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली 60 रन बनाकर आउट हुए। अंत में आखिरी दो गेंदों में रवि बिश्नोई ने लगातार दो चौके लगाकर टीम के स्कोर को 181 तक पहुंचा दिया।

मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने 2 विकेट, जबकि नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ को एक-एक विकेट मिला।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम को अब अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। एक भी मैच हारने पर भारतीय टीम पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा। भारत अब छह सितंबर को श्रीलंका से भिड़ेगा। जबकि पाकिस्तान की टीम सात सितंबर को अफगानिस्तान का सामना करेगी।

भारत के खिलाफ इस जीत के बाद पाकिस्तान ने 8 साल का अपना सूखा खत्म किया, बता दें 2014 में हुए एशिया कप में भी पाकिस्तान ने भारत को हराया था लेकिन उसके बाद से भारत ने कभी पाकिस्तान को जीतने नहीं दिया। 4 सितंबर को आखिरकार पाकिस्तान ने 8 साल पुराने अपने इतिहास को दोहराया।

Tags: asia cupasia cup 2022Cricket Newscricket news in hindiind vs pakpak vs indpakistan won
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post

Salman Khan Look Out: 'किसी का भाई, किसी की जान' फिल्म में भाईजान का दमदार लुक

Lucknow Hotel Fire: लेवाना होटल में भीषण आग, शीशे तोड़कर निकाले गए लोग, 7 से ज्यादा झुलसे और 4 की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In