Tuesday, November 4, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow: कोर्ट में बेहोश हुए सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता IP सिंह, नहीं मिली जमानत

Juhi Tomer by Juhi Tomer
September 16, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता आईपी सिंह की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्‍होंने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि कई वर्षों से लंबित एक मुकदमे में आईपी सिंह लंबे समय से गैरहाजिर थे। जिसके चलते आईपी सिंह के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गया था। इलके बाद आईपी सिंह गुरुवार को कोर्ट में हाजिर हुए। लेकिन इस दौरान उन्‍हें न्‍यायिक हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। आज उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई चल रही थी। इस दौरान ही वह बेहोश हो गए।

RELATED POSTS

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू: बीएलओ आज से घर-घर, जानें आपकी भूमिका

November 4, 2025
UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

November 4, 2025

ऐसे जारी हुआ गैर जमानती वारंट

वहीं एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि सपा नेता की तबीयत कोर्ट में अचानक खराब हो गई। उन्हें क्या परेशानी है यह स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही पता चलेगा। इसी बीच जिला मेमोरियल चिकित्सालय के सीएमएस डा. अशोक कुमार ने बताया कि सपा नेता आईपी सिंह को अस्पताल लाया गया था। उनमें हार्ट अटैक के लक्षण दिख रहे थे। विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ के लारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

दरअसल वर्ष 2000 में जिला पंचायत चुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग और बवाल के मामले में आईपी सिंह को बलरामपुर की थाना देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस समय इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी लेकिन बाद में एमपी एमएलए कोर्ट के कई बार समन भेजे जाने के बावजूद वह हाजिर नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने आईपी सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी काफी दिन तक वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।

जमानत अर्जी को खारिज कर भेजा जेल

बता दें कि उस समय पूर्व बसपा विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू की पत्नी सविता सिंह जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रही थीं। भाजपा के पूर्व सांसद स्व. सत्यदेव सिंह अपनी पत्नी स्व.सरोज रानी सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाना चाहते थे। सविता सिंह को उनका मुख्य प्रतिद्वंदी माना जा रहा था

हालांकि 15 दिन पहले न्यायालय ने उनके खिलाफ कुर्की की नोटिस जारी कर दी थी। जिस पर वह गुरुवार अदालत में हाजिर हुए और अंतरिम जमानत मांगी। कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर उन्‍हें जेल भेज दिया। आज उन्हें मामले की सुनवाई के लिए उन्हें न्यायालय लाया गया था।

ये भी पढ़े-राजधानी बनेगी कूड़ों का शहर! दिल्ली में खड़े होंगे कूड़े के और कितने ‘पहाड़’?

Tags: BJPcmyogiIP SinghNews1IndiaSPAUP NewsUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू: बीएलओ आज से घर-घर, जानें आपकी भूमिका

by Mayank Yadav
November 4, 2025

Uttar Pradesh SIR BLOs door-to-door visits: उत्तर प्रदेश में मंगलवार, 4 नवंबर 2025 से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया का...

UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

by Vinod
November 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बराबंकी में देररात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार...

अखिलेश दुबे के ‘राजदार’ DSP ऋषिकांत शुक्ला किए गए सस्पेंड, जानें कैसे खड़ी कर ली 100 करोड़ की कंस्ट्रक्शन कंपनी

अखिलेश दुबे के ‘राजदार’ DSP ऋषिकांत शुक्ला किए गए सस्पेंड, जानें कैसे खड़ी कर ली 100 करोड़ की कंस्ट्रक्शन कंपनी

by Vinod
November 4, 2025

कानपुर। पूर्व पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार का ऑपरेशन महाकाल बदस्तूर जारी है। अब महाकाल के जाल में डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला...

UP News

UP News : BF संग कोर्ट मैरिज करने जा रही थी महिला, तभी आ धमका पति, हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल

by Gulshan
November 2, 2025

UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक विवादित और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादीशुदा...

जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को लेकर किया विस्टोटक खुलासा, बता दिया सपा प्रमुख ने गन्ना मिल को कैसे किया दिवालिया

जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव को लेकर किया विस्टोटक खुलासा, बता दिया सपा प्रमुख ने गन्ना मिल को कैसे किया दिवालिया

by Vinod
November 2, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी में अभी चुनाव कोसों दूर हैं, लेकिन चुनावी फिजा अभी से दिखनी शुरू हो गई है।...

Next Post

Baba Ramdev: बाबा रामदेव ने लगाए आरोप, बोले- पतंजलि को बदनाम करने की साजिश, सिर्फ भारत में ही फेल होता है घी

अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी ने हासिल किया दूसरा नंबर, वहीं अंबानी टॉप 9 पर पहुँचे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version