Sunday, November 29, 2026 4:31 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » RBI Repo Rate: होम और कार लोन वालों को लग सकता है झटका, दिसंबर की बैठक में रेपो रेट बढ़ा सकता है RBI

RBI Repo Rate: होम और कार लोन वालों को लग सकता है झटका, दिसंबर की बैठक में रेपो रेट बढ़ा सकता है RBI

आरबीआई की 2 से 4 दिसंबर की बैठक में रेपो रेट बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों ने 0.25 से 0.50 प्रतिशत बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। इससे होम और कार लोन की किस्तें प्रभावित हो सकती हैं।

by Kirtika Tyagi
29/11/2026

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की दिसंबर में होने वाली बैठक पर देशभर के लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। खासकर होम लोन और कार लोन लेने वाले लोगों के लिए यह बैठक काफी अहम हो सकती है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए आरबीआई रेपो रेट में कम से कम 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है।

अगर ऐसा होता है, तो लोन लेने वाले लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। पीटीआई की ओर से 17 अर्थशास्त्रियों, कोष प्रमुखों और कोष प्रबंधकों के बीच किए गए सर्वेक्षण में यह अनुमान सामने आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ब्याज दर बढ़ाने से महंगाई को रोकने और आने वाले समय में कीमतों को ज्यादा बढ़ने से बचाने में मदद मिल सकती है।

कब होगी RBI की बैठक और कब आएगा फैसला?

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक 2 से 4 दिसंबर तक होगी। इस बैठक में देश की ब्याज दरों को लेकर फैसला लिया जाएगा। मौद्रिक नीति की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी।

RELATED NEWS

Car Loan: कम ब्याज पर मिल रहा कार लोन, यूनियन बैंक की 7.50% दर से EMI, प्लान चुनते समय किस बात का रखें ध्यान

Car Loan: कम ब्याज पर मिल रहा कार लोन, यूनियन बैंक की 7.50% दर से EMI, प्लान चुनते समय किस बात का रखें ध्यान

September 15, 2026
Home in Noida: कहां तक पहुंची छोटे 2BHK फ्लैट की कीमत, क्यों नोएडा में घर खरीदना  हो गया मुश्किल?

Home in Noida: कहां तक पहुंची छोटे 2BHK फ्लैट की कीमत, क्यों नोएडा में घर खरीदना हो गया मुश्किल?

July 18, 2026

अगर आरबीआई इस बार रेपो रेट बढ़ाता है, तो यह लगातार दूसरी बढ़ोतरी होगी। इससे पहले अक्टूबर में रेपो रेट को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 5.75 प्रतिशत किया गया था। अक्टूबर में हुई यह बढ़ोतरी करीब चार साल में पहली बार हुई थी।

उस समय बढ़ती महंगाई, रुपये की गिरती कीमत और कच्चे तेल के महंगे होने के कारण ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई थी।

0.25 प्रतिशत बढ़ सकती है ब्याज दर

रेटिंग एजेंसी इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर का कहना है कि आने वाले कुछ महीनों तक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित महंगाई आरबीआई की 6 प्रतिशत की ऊपरी सीमा से ज्यादा रह सकती है।

इसके अलावा, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर पिछली तिमाही के मुकाबले थोड़ी कम रहने की संभावना है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री गौरा सेनगुप्ता के अनुसार, दिसंबर में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना काफी ज्यादा है। इससे महंगाई के बढ़ते असर को रोकने और लोगों की भविष्य की महंगाई को लेकर बनी चिंता कम करने में मदद मिलेगी।

SBI ने बढ़ाया अपना अनुमान, 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अर्थशास्त्रियों ने रेपो रेट को लेकर अपना अनुमान बदल दिया है। पहले उन्होंने 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना जताई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 0.50 प्रतिशत कर दिया है।

एसबीआई का यह नया अनुमान विदेशी ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा के अनुमान के करीब है। एसबीआई के अर्थशास्त्रियों का मानना है कि अगर आरबीआई 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करता है, तो यह ब्याज दर बढ़ाने के मौजूदा दौर की आखिरी बढ़ोतरी हो सकती है।

RBI अपना सख्त रुख रख सकता है बरकरार

सर्वेक्षण में शामिल ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि आरबीआई दिसंबर की बैठक में भी अपनी सख्त मौद्रिक नीति जारी रख सकता है। वहीं, दो विशेषज्ञों ने नीतिगत रुख को तटस्थ करने की संभावना जताई है।

क्रिसिल की प्रधान अर्थशास्त्री दीप्ति देशपांडे के अनुसार, महंगाई का स्तर अभी ऊंचा है। इसलिए आरबीआई के लिए सख्त रुख बनाए रखना जरूरी हो सकता है। विशेषज्ञों को यह भी उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक महंगाई को लेकर अपने अनुमान में थोड़ी बढ़ोतरी कर सकता है।

 

Related Posts

Car Loan: कम ब्याज पर मिल रहा कार लोन, यूनियन बैंक की 7.50% दर से EMI, प्लान चुनते समय किस बात का रखें ध्यान

Car Loan: कम ब्याज पर मिल रहा कार लोन, यूनियन बैंक की 7.50% दर से EMI, प्लान चुनते समय किस बात का रखें ध्यान

September 15, 2026
Home in Noida: कहां तक पहुंची छोटे 2BHK फ्लैट की कीमत, क्यों नोएडा में घर खरीदना  हो गया मुश्किल?

Home in Noida: कहां तक पहुंची छोटे 2BHK फ्लैट की कीमत, क्यों नोएडा में घर खरीदना हो गया मुश्किल?

July 18, 2026
Repo Rate: नए साल से पहले लोगों को राहत, आरबीआई ने रेपो रेट घटाया होम-कार लोन पर कम होगा बोझ,ग्रोथ का अनुमान बढ़ा

Repo Rate: नए साल से पहले लोगों को राहत, आरबीआई ने रेपो रेट घटाया होम-कार लोन पर कम होगा बोझ,ग्रोथ का अनुमान बढ़ा

December 5, 2025
RBI Repo Rate

RBI Repo Rate: पांच साल बाद कटौती, होम और कार लोन की EMI पर पड़ेगा असर

February 7, 2025
Forex Reserve

एक फैसले से क्‍यों झूमने लगा रियल एस्‍टेट सेक्‍टर, जानिए क्या कहा डेवलपर्स ने

June 7, 2024

POPULAR POST

Lucknow Traffic: लखनऊ में 26 नवंबर को कांग्रेस रैली, हजरतगंज-विधानसभा रूट बंद,जानिए क्या आपका रास्ता बदलेगा?

Lucknow Traffic: लखनऊ में 26 नवंबर को कांग्रेस रैली, हजरतगंज-विधानसभा रूट बंद,जानिए क्या आपका रास्ता बदलेगा?

November 24, 2026
मोहम्मद सिराज को टीम में जगह नहीं मिलने पर कपिल देव का बयान, बोले- मुझे भी इसका बुरा लग रहा है

मोहम्मद सिराज को टीम में जगह नहीं मिलने पर कपिल देव का बयान, बोले- मुझे भी इसका बुरा लग रहा है

November 28, 2026
Traffic Police Vehicle Seizure Rules

Traffic Rules: ट्रैफिक पुलिस कब कर सकती है आपकी गाड़ी सीज? जानिए नियम और छुड़ाने का पूरा तरीका

November 23, 2026
Live Captions: क्या आप जानते हैं आपका फोन किसी भी वीडियो की आवाज को टेक्स्ट में कैसे बदलता है?

Live Captions: क्या आप जानते हैं आपका फोन किसी भी वीडियो की आवाज को टेक्स्ट में कैसे बदलता है?

November 23, 2026
daily Horoscope

Horoscope Today: किसी को मिलेगा धन लाभ तो किसी की बढ़ेंगी मुश्किलें, जानें आज का राशिफल और ज्योतिषीय उपाय

November 24, 2026
UP Electricity Bill Relief: दिसंबर में यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 3.25% तक कम हो सकता है बिल

UP Electricity Bill Relief: दिसंबर में यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 3.25% तक कम हो सकता है बिल

November 28, 2026

LATEST

RBI Repo Rate: होम और कार लोन वालों को लग सकता है झटका, दिसंबर की बैठक में रेपो रेट बढ़ा सकता है RBI

RBI Repo Rate: होम और कार लोन वालों को लग सकता है झटका, दिसंबर की बैठक में रेपो रेट बढ़ा सकता है RBI

November 29, 2026
MS Dhoni New House: 40 करोड़ रुपये का होगा एमएस धोनी का नया लग्जरी घर, सामने आया निर्माण स्थल का वीडियो

MS Dhoni New House: 40 करोड़ रुपये का होगा एमएस धोनी का नया लग्जरी घर, सामने आया निर्माण स्थल का वीडियो

November 29, 2026
Asia Cup Rising Stars 2026: फाइनल में बिखरी पाकिस्तान ए की बल्लेबाजी, श्रीलंका के गेंदबाजों ने 216 रन पर रोका

Asia Cup Rising Stars 2026: फाइनल में बिखरी पाकिस्तान ए की बल्लेबाजी, श्रीलंका के गेंदबाजों ने 216 रन पर रोका

November 29, 2026
CM योगी ने  कौन सा वीडियो शेयर कर लिखा, “सत्य सनातन की ज्योति शाश्वत है…वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा

CM योगी ने कौन सा वीडियो शेयर कर लिखा, “सत्य सनातन की ज्योति शाश्वत है…वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा

November 29, 2026
Lucknow Acid Attack: शादी से इनकार पर युवती पर तेजाब फेंका, माता-पिता पर चाकू से किया हमला

Lucknow Acid Attack: शादी से इनकार पर युवती पर तेजाब फेंका, माता-पिता पर चाकू से किया हमला

November 29, 2026
Vinod Kambli: मुश्किल दौर से गुजर रहे विनोद कांबली, मदद के लिए आगे आए डिप्टी CM शिंदे

Vinod Kambli: मुश्किल दौर से गुजर रहे विनोद कांबली, मदद के लिए आगे आए डिप्टी CM शिंदे

November 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India