शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

30 सितंबर के बाद भी मुफ्त अनाज योजना जारी रख सकती है सरकार ,जल्द होगा ऐलान

by Web Desk
सितम्बर 20, 2022
in देश, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। केंद्र सरकार गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना को 30 सितंबर से आगे बढ़ाने के प्रस्ताव को लेकर काफी गंभीर है। सरकार जल्द ही इस योजना को आगे बढ़ाने के बारे में फैसला लेकर इसका ऐलान कर सकती है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत फिलहाल देशभर में करीब 80 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त राशन की सुविधा मुहैया करा रही है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मार्च 2020 से ही गरीब लोगों को मुफ्त में राशन देने की सुविधा शुरू की गई थी। इस योजना के तहत करीब 80 करोड़ लोगों को सरकार की तरफ से हर महीने 5 किलो मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जाता है। ये योजना फिलहाल 30 सितंबर तक जारी रहने वाली है।


कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार ने गरीब लोगों के लिए मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की थी। प्रारंभिक अवस्था में इस योजना को लॉकडाउन की अवधि तक ही जारी रखना था, लेकिन लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की इस योजना को कई बार बढ़ाया गया। अब सरकार इसे 30 सितंबर से भी आगे जारी रखने को लेकर गंभीर है।
खाद्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को आगे बढ़ाने के बारे में फैसला लेगी। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि इस बारे में फैसला कब किया जाएगा। साथ ही इस बात का भी पता नहीं लग सका है कि इस योजना में किसी तरह का बदलाव किया जाएगा या नहीं।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026


केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना को 30 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला 26 मार्च को लिया गया था। मार्च के महीने तक इस योजना पर केंद्र सरकार की ओर से करीब 2.60 लाख करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। माना जा रहा है कि 30 सितंबर तक इस खर्च में करीब 80 हजार करोड़ रुपये और खर्च होंगे। इस तरह 30 सितंबर तक केंद्र सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करीब 3.40 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस योजना को अगर 30 सितंबर से आगे भी बढ़ाया जाता है, तो सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की योजना की लागत में प्रतिमाह करीब 13 हजार करोड़ रुपये और खर्च होंगे।

बताया जा रहा है कि क्लाइमेट चेंज की वजह से इस साल देश के कई हिस्सों को बाढ़ की विभीषिका का सामना करना पड़ा है। सितंबर के महीने में ही देश के कई हिस्सों में सैलाब कहर बरपा रहा है। वहीं देश के कई हिस्से अकाल का सामना भी कर रहे हैं। यही वजह है कि केंद्र सरकार गरीबों की हितकारी इस योजना को आगे बढ़ाने की बात पर विचार कर रही है। दावा किया जा रहा है कि देश में खाद्यान्न का पर्याप्त भंडार है। ऐसे में गरीबों को 30 सितंबर के बाद भी मुफ्त राशन उपलब्ध कराने में सरकार को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Tags: breaking newsfree grain schemefree rasanNews1Indiapmmodi
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Abu Dhabi T10: कायरॉन पोलार्ड,ड्वेन ब्रावो सहित कई खिलाड़ियों ने ली एंट्री, देखिए लिस्ट

बीच सड़क पर मुंडन कराकर युवक ने किया, जर्जर एनएच 133 का विरोध

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In