मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

पाकिस्तान के F-16 को धूल चटाने वाले अभिनंदन वर्धमान की ‘मिग-21’ होगी रिटायर, जाने वजह

by Abhinav Shukla
सितम्बर 21, 2022
in देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने फरवरी 2019 में पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मिग-21 स्क्वाड्रन ‘स्वॉर्ड आर्म्स’ से मार गिराया था। मिग-21 भारत में सबसे ज्यादा समय तक सेवाएं देने वाला फाइटर जेट है। वहीं, अब भारतीय वायु सेना अपने श्रीनगर स्थित मिग-21 स्क्वाड्रन ‘स्वॉर्ड आर्म्स’ को रिटायर करने जा रही है। ‘स्वॉर्ड आर्म्स’ देश में मिग-21 की बची चार स्क्वाड्रंस में से एक है।

क्यों रिटायर किए जा रहे है ‘स्वॉर्ड आर्म्स’ ?

RELATED NEWS

Defence Deal: सेना के लिए ₹1,577 करोड़ के रक्षा सौदे पर हुए हस्ताक्षर ,खरीदे जाएंगे आधुनिक लॉइटर म्यूनिशन सिस्टम

Defence Deal: सेना के लिए ₹1,577 करोड़ के रक्षा सौदे पर हुए हस्ताक्षर ,खरीदे जाएंगे आधुनिक लॉइटर म्यूनिशन सिस्टम

अगस्त 15, 2026
Agniveer Exit: पहली बैच की सेवा खत्म, क्या पूर्व अग्निवीरों के लिए CAPF-पुलिस में नौकरी का रास्ता होगा आसान?

Agniveer Exit: पहली बैच की सेवा खत्म, क्या पूर्व अग्निवीरों के लिए CAPF-पुलिस में नौकरी का रास्ता होगा आसान?

अगस्त 12, 2026

रक्षा सूत्रों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मिग-21 हादसों का शिकार होता रहा है, जिसके कारण कई पायलटों की मौत हो चुकी है। इस तरह की बढ़ती घटनाओं और पुराने होते मिग-21 विमानों को चरणबद्ध तरीके से सेवानिवृत्त किया जा रहा है। इसको सितंबर के अंत तक सेवानिवृत्त किया जाना है। इसके बाद मिग-21 के तीन और स्क्वाड्रंस सेवानिवृत्त होने हैं। मिग-21 के बाकी तीन स्क्वाड्रनों को 2025 तक चरणबद्ध तरीके से सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा।

बताते चलें कि मिग-21 जेट को चार दशक पहले भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। अब तक करीब 400 मिग क्रैश हो चुके हैं। इन हादसों में 200 से ज्यादा पायलट और करीब 60 आम लोगों की जान जा चुकी है। मिग भारतीय वायुसेना की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले फाइटर जेट हैं। भारत को 1963 में पहली बार सिंगल इंजन मिग-21 मिले थे। तब से अब तक इस रूसी फाइटर जेट के 874 वेरिएंट के जरिए इनकी क्षमता बढ़ाई गई है।

देश में सेवारत 60 फीसदी से ज्यादा मिग-21 भारत में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बनाए हैं। हालांकि, करीब आधे मिग-21 क्रैश हो चुके हैं जिनमें 200 से ज्यादा पायलट अपनी जान गंवा चुके हैं। सन 2000 में भारतीय मिग -21 को नए सेंसर और हथियारों के साथ अपग्रेड किया गया। 2000 में अपग्रेड किए गए मिग-21 से ही विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान ने 2019 में पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराया था।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि वायुसेना के लिए अधिकृत 42 स्क्वाड्रन की सीमा तक जल्दी पहुंचना मुश्किल है। हालांकि, स्वदेशी विमानों और राफेल के आने से ये अंतर जरूर कम होगा। पिछले साल वायुसेना प्रमुख ने कहा था कि अगले दस साल में उसके पास लड़ाकू विमानों के 35 स्क्वाड्रन होंगे।

वहीं, मिग-21 के क्रैश होने के बारे में एक्सपर्ट्स बताते है कि भारतीय वायुसेना में मिग-21 लड़ाकू विमानों की हिस्सेदारी काफी ज्यादा है। विमानों की ज्यादा संख्या, उनका ज्यादा इस्तेमाल और लंबे समय से सेना में इनकी भागीदारी इन विमानों के हादसे का ज्यादा शिकार होने का बड़ा कारण है।

जाने ‘स्वॉर्ड आर्म्स’ का इतिहास

नंबर 51 स्क्वाड्रन या ‘स्वॉर्ड आर्म्स’ भारतीय वायुसेना के शानदार स्क्वाड्रनों में से एक है। 1999 में ऑपरेशन सफेद सागर (कारगिल संघर्ष) के दौरान इस स्क्वाड्रन ने भाग लिया था। इसे प्रभावी योगदान के लिए एक वायु सेना पदक और तीन मेंशन-इन-डिस्पैच से सम्मानित किया गया था। ऑपरेशन पराक्रम के दौरान स्क्वाड्रन को कश्मीर घाटी की वायु रक्षा का काम सौंपा गया था। इसे 1985 में चंडीगढ़ में स्थापित किया गया था। स्क्वाड्रन की शिखा तलवार से जकड़े हुए मांसपेशियों वाले हथियारों की एक जोड़ी को चित्रित करती है, जो “विजय प्रक्रम” के आदर्श वाक्य को दर्शाती है, जिसका अर्थ है ‘विजय के लिए वीरता’।

26 फरवरी, 2019 को बालाकोट में भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर बमबारी की थी। पाकिस्तान ने 27 फरवरी को जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान एक हवाई हमले को विफल करने के लिए ऊंची उड़ान पर थे और पाकिस्तानी जेट के साथ हवाई लड़ाई में लगे हुए थे। अपने मिग-21 बाइसन जेट से उन्होंने पाकिस्तान के F-16 फाइटर को मार गिराया था। उन्हें 2019 में स्वतंत्रता दिवस पर भारत के तीसरे सबसे बड़े युद्धकालीन वीरता पदक वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

Tags: abhinandan varthamanIndian Air ForceIndian Air Force MiG-21 aircraft crashedindian armyMiG-21News1India
Share197Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Defence Deal: सेना के लिए ₹1,577 करोड़ के रक्षा सौदे पर हुए हस्ताक्षर ,खरीदे जाएंगे आधुनिक लॉइटर म्यूनिशन सिस्टम

Defence Deal: सेना के लिए ₹1,577 करोड़ के रक्षा सौदे पर हुए हस्ताक्षर ,खरीदे जाएंगे आधुनिक लॉइटर म्यूनिशन सिस्टम

by Kirtika Tyagi
अगस्त 15, 2026

भारतीय सेना की ताकत और आधुनिक युद्ध क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने...

Agniveer Exit: पहली बैच की सेवा खत्म, क्या पूर्व अग्निवीरों के लिए CAPF-पुलिस में नौकरी का रास्ता होगा आसान?

Agniveer Exit: पहली बैच की सेवा खत्म, क्या पूर्व अग्निवीरों के लिए CAPF-पुलिस में नौकरी का रास्ता होगा आसान?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Agniveer Retirement: अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए पहली बैच के अग्निवीरों की चार साल की सैन्य...

Defence Alert: हनी ट्रैप में फंसे विंग कमांडर, दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील रक्षा जानकारी साझा करने के आरोप में किया गिरफ्तार

Defence Alert: हनी ट्रैप में फंसे विंग कमांडर, दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील रक्षा जानकारी साझा करने के आरोप में किया गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Officer Arrest: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर को सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के कथित हनी ट्रैप...

Kargil War:ऑपरेशन विजय में ‘गन हिल’ की वीरगाथा, बिना एक भी जवान गंवाए, भारत ने जीत दर्ज कर रचा था इतिहास

Kargil War:ऑपरेशन विजय में ‘गन हिल’ की वीरगाथा, बिना एक भी जवान गंवाए, भारत ने जीत दर्ज कर रचा था इतिहास

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Kargil War Gun Hill Victory, कारगिल युद्ध के दौरान1 भारतीय सेना ने कई कठिन और ऐतिहासिक लड़ाइयां लड़ीं, लेकिन पॉइंट...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Next Post

58 साल की उम्र में मशहूर कॉमेडियन Raju Srivastav का निधन

कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में कौन-कौन? 'गांधी परिवार नहीं करेगा किसी Candidate के लिए सक्रिय प्रचार'- चिदंबरम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist