शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Birthday Special Dev Anand: बॉलीवुड का इकलौता ऐसा अभिनेता, जिसके लिए लड़कियां छत से कूद जाया करती थीं

by Web Desk
सितम्बर 26, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: 26 सितंबर साल 1923 में शकरगढ़ तहसील (Shakargarh Tehsil,अब पाकिस्तान) में एक ऐसी शख्सियत ने जन्म लिया था, जिसने बॉलीवुड को नए आयामों तक पहुंचाया। जी हां हम एक ऐसे बॉलीवुड सुपरस्टार की बात कर रहे हैं, जिसका स्टारडम इतना भारी था कि जिसकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां छत से कूद जाया करती थी।

वो सुपरस्टार कोई और नहीं दे ग्रेट देव आनंद (Dev Anand) साहब थे। सिनेमा जगत के इस उम्दा अभिनेता का आज जन्मदिन है, उनके जन्मदिन पर आज जानेंगे उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में।

RELATED NEWS

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

सितम्बर 9, 2026
Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

सितम्बर 2, 2026

देव साहब हिंदी सिनेमा के ऐसे सितारे थे, जो अपने अलग अंदाज और अपनी कमाल की एक्टिंग के चलते न सिर्फ भारत में बल्कि विश्व के कई देशों में फेमस थे। उनका जिक्र होते ही उनका चेहरा और उनके कई रोमांटिक नगमों का एक खूबसूरत सा एहसास होने लगता है।

देव आनंद अपने समय के सबसे बड़े सुपरस्टार थे। वह अपने शानदार अभिनय के लिए तो जानें ही जाते थे लेकिन एक और बात थी, जो उन्हें सबसे अलग करती थी और वो था उनका लुक। जी हां वह अपने शानदार लुक के चलते उस समय सुर्खियों में रहते थे।

कोर्ट ने देव आनंद के कपड़ों पर क्यों लगाई थी रोक ?

देव साहब काले कोर्ट में इतने हैंडसम लगते थे की उन्हें लड़कों के साथ-साथ कई लड़कियां भी कॉपी करती थीं। उनके स्टाइल और पहनावे को लेकर उस समय जबरदस्त क्रेज था। लड़कियां उन्हें काले कोर्ट में देखकर इतनी दीवानी हो जाया करती थीं कि उन्हें देखकर छत से छलांग तक लगाने को तैयार हो जाया करती थीं।

उनके स्टारडम को गंभीरता से लेते हुए देश की सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा था। उस दौर में देव आनंद को कोर्ट ने पब्लिक में काला कोर्ट न पहनने के साथ-साथ उनके काले कोर्ट पर बैन भी लगा दिया था। कोर्ट और सरकार के इस तरह से किसी फिल्मी अभिनेता के पहनावे पर प्रतिबंध लगाने से ये तो जाहिर होता है कि इस बात में सच्चाई तो रही होगी।

आपको बता दें बॉलीवुड के इतिहास में ऐसा पहला मौका था, जब कोर्ट ने किसी फिल्म अभिनेता के पहनावे पर ही प्रतिबंध लगा दिया हो।

देव साहब को बॉलीवुड का फैशन आइकन भी कहा जाता था। उनका असली नाम धर्मदेव पिशोरीमल आनंद (Dharamdev Pishorimal Anand) था लेकिन बॉलीवुड में उन्हें देव आनंद और देव साहब के नाम से जाना जाता था।

देव आनंद जब मुंबई आए थे, तो उनकी जेब में महज 30 रुपये थे, अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर इस अभिनेता ने इन 30 रुपयों को लाखों में बदल दिया। अभिनय जगत में आने से पहले और B.A की डिग्री लेने के बाद देव साहब ने इंडियन नेवी में भर्ती होने का प्रयास किया था, लेकिन इसमें विफल होने के बाद उनके पिता पिशोरी लाल आनंद (Pishori Lal Anand) ने उन्हें अपने ही ऑफिस में क्लर्क के काम पर रख लिया।

लेकिन वो कहते हैं ना, जो किस्मत में होता है वो आपको जरूर मिलता है देव आनंद के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। 22 साल की उम्र में देव साहब मुंबई आ गए। इसके बाद यहां से इस सितारे का चमकने का सफर शुरू हुआ।

ये बात कम ही लोग जानते हैं कि देव आनंद की हिट फिल्म काला पानी (Kala Pani) में उन्हें काले रंग का कोट पहनने से रोक दिया गया था। इसकी वजह थी काले लिबास में उनका बहुत ज्यादा हैंडसम लगना।

फिल्मी करियर शुरू करने के 2 साल बाद ही फिल्म विघा (Vidya) की शूटिंग के दौरान देव आनंद को अभिनेत्री सुरैया से प्यार हो गया था। इस फिल्म के गीत “किनारे-किनारे चले जाएंगे” में दोनों नाव पर सवार रहते हैं और नाव डूब जाती है। फिल्म की कहानी के मुताबिक देव आनंद सुरैया को बचाते हैं। इसी गाने के बाद देव साहब सुरैया को अपना दिल दे बैठे थे, जिसके बाद उन्होंने सुरैया से शादी करने का फैसला कर लिया था।

बताया ये भी जाता है कि देव आनंद ने उस वक्त फिल्म के सेट पर सुरैया को 3 हजार रुपये की एक अंगूठी देकर प्रपोज भी किया था लेकिन सुरैया की नानी इस शादी के खिलाफ थी, जिसके बाद हालात ऐसे बने जिसने दोनों को फिर कभी एक नहीं होने दिया।

देव आनंद से शादी न होने के बाद सुरैया ने फिर कभी किसी के साथ रिश्ता नहीं जोड़ा और वह ताउम्र कुंवारी रही। देव आनंद ने सुरैया के साथ फिल्म Vidya (1948) में कमाए पैसों से अपनी गाड़ी हिलमैन मिंक्स (Hillman Minx) खरीदी थी, जो उस समय काफी चर्चा में रही थी।

इसके बाद देव आनंद की जिंदगी में कल्पना कार्तिक (Kalpana Kartik) की एंट्री हुई। गुरू दत्त की पहली फिल्म बाजी (Baazi) में देव आनंद और कल्पना कार्तिक की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद दोनों कई सफल फिल्मों में साथ नज़र आए, जिसमें टैक्सी ड्राइवर, नौ दो ग्यारह और आंधियां जैसी फिल्में शामिल थीं। इन फिल्मों को करने के बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी, जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

Tags: BaazibollywoodDev AnandDharamdev Pishorimal AnandKala PaniKalpana KartikVidya
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका बचपन का...

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Mirzapur The Movie को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने 31 अगस्त से...

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 29, 2026

Emraan Hashmi Health: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को लेकर इस समय एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के...

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक नए ज्वेलरी विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। रक्षाबंधन के मौके पर...

Ajay Devgn बनेंगे खलनायक! हॉरर फिल्म में दिखेगा उनका अब तक का सबसे अलग अंदाज

Ajay Devgn बनेंगे खलनायक! हॉरर फिल्म में दिखेगा उनका अब तक का सबसे अलग अंदाज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Ajay Devgn Villain Role: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इन दिनों एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं।...

Next Post

AAP ने दी कांग्रेस को टेंशन, कहा- 'कांग्रेस खत्म है, केजरीवाल विकल्प है'

'पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा प्रोटेस्ट का इजहार है, वे पाकिस्तानी नहीं'- बोले शिवानंद तिवारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In