बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

भारत ने बांग्लादेश को Women’s Asia Cup में 59 रनों से हराया

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 8, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

सिलहट । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप के अपने पांचवें मुकाबले में बांग्लादेश को 59 रन से हरा दिया। भारतीय टीम की यह पांच मैचों में चौथी जीत है।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 100 रन ही बना सकी। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने धीमी शुरूआत की। सलामी बल्लेबाज फरगाना हक और मुर्शिदा खातून ने पहले विकेट के लिए 9 ओवर में केवल 45 रन जोड़े। 10वें ओवर में स्नेह राणा ने मुर्शिदा को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। मुर्शिदा ने 25 गेंदों में 21 रन बनाए। 68 के कुल स्कोर पर बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा, जब दीप्ति शर्मा ने फरगाना को पवेलियन भेजा। फरगाना ने 40 गेंदों पर 30 रन बनाए। इसके बाद 69 के कुल स्कोर पर रुमाना अहमद बिना खाता खोले रन आउट हो गईं। 91 के कुल स्कोर पर रेणुका सिंह ने रितु मोनी को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई और स्कोर 18 ओवर में 4 विकेट पर 91 रन हो गया।

RELATED NEWS

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026
UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

सितम्बर 1, 2026

कप्तान निगार सुल्ताना ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन धीमी बल्लेबाजी के कारण टीम पर दबाव बढ़ता गया। रही सही कसर 19वें ओवर में शेफाली वर्मा ने पूरी कर दी। उन्होंने इस ओवर में सुल्ताना और फाहिमा खातून को स्टम्प कराकर भारत को एक ही ओवर में दो सफलता दिलाई। निगार सुल्ताना ने 29 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि फाहिमा खातून ने 1 रन बनाया। 20वें ओवर में दीप्ती ने लता मोंडल को बोल्ड कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। सलमा खातून 5 और नादिया अख्तर बिना खाता खोले नाबाद लौटीं।

भारत की तरफ से शेफाली वर्मा ने 4 ओवर में 10 रन देकर दो विकेट लिया, वहीं दीप्ति शर्मा ने भी 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। रेणुका सिंह और स्नेह राणा को 1-1 विकेट मिला। इससे पहले भारत ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के 55, स्मृति मंधाना के 47 और जेमिमाह रोड्रिगेज के नाबाद 35 रनों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाए।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी रने का फैसला किया। शेफाली व हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तानी संभाल रहीं मंधाना ने टीम को तेज शुरूआत दिलाई और 12 ओवर में 96 रन जोड़े। इसी स्कोर पर मंधाना रन आउट हो गईं। इसके बाद शेफाली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि 55 रन बनाकर वह 125 के कुल स्कोर पर रुमाना अहमद की गेंद पर बोल्ड हो गईं। इसके बाद रिचा घोष (04), किरण नवगिरे (00) और दीप्ति शर्मा (10) जल्दी-जल्दी आउट हो गईं। अंत में भारत ने 20 ओर में 5 विकेट पर 159 रन बनाए। जेमिमाह 35 व पूजा वस्त्राकर 1 रन बनाकर नाबाद लौटीं। वहीं, बांग्लादेश की तरफ से रूमाना अहमद ने 3 और सलमा खातून ने 1 विकेट लिया।

Tags: asia cupasia cup 2022Bangladeshbangladesh newscricketCricket NewsNews1IndiaWomen's Asia Cup
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 27, 2026

Sonal Dinusha Test Performance: श्रीलंका के कोच गैरी कर्स्टन टेस्ट क्रिकेट में टीम को दोबारा मजबूत बनाने की कोशिश कर...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

Speed Mystery: मानव सुथार ने स्पिनर होकर फेंकी सीरीज की सबसे तेज गेंद, प्रभात जयसूर्या हुए LBW

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

The Speed Mystery: श्रीलंका की पहली पारी में प्रभात जयसूर्या का विकेट भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने लिया। उन्होंने जयसूर्या...

Next Post

एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट हुए Rashmika mandanna और Vijay Deverakonda, चले Maldives में साथ छुट्टियां मनाने

धनतेरस: इस शुभ मुहूर्त में इन 7 चीजों की खरीदारी करने से घर आती है लक्ष्मी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In