बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने दी प्रतिक्रिया, ट्विटर पर खोला दिल

by Vikas Baghel
नवम्बर 11, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

टी-20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड के हाथों बाहर होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली(VIRAT KOHLI) और स्टार बल्लेेबाज सूर्यकुमार यादव(SURYAKUMAR YADAV) ने टी 20 विश्व कप से बाहर होने पर निराशा व्यक्त की है और कहा कि टीम मजबूत वापसी करेगी।

इस विश्व कप में कोहली का बल्ला खूब बोला और विराट ने टी-20 विश्वकप में छह मैचों में 98.66 की औसत से 296 रन बनाए। कोहली ने टूर्नामेंट में चार अर्धशतक लगाए, जिसमें सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन शामिल थे, जिसे भारत ने गुरुवार को एडिलेड ओवल में 10 विकेट से गंवा दिया।

RELATED NEWS

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

अगस्त 18, 2026
दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

अगस्त 18, 2026

हारने और बाहर होने के बाद कोहली ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

कोहली ने ट्विट कर कहा कि हार से हम निराश हैं। टीम हर टूर्नामेंट से कुछ सकारात्मक लेकर आती है और हम जोरदार वापसी करेंगे।

We leave Australian shores short of achieving our dream and with disappointment in our hearts but we can take back a lot of memorable moments as a group and aim to get better from here on. pic.twitter.com/l5NHYMZXPA

— Virat Kohli (@imVkohli) November 11, 2022

कोहली ने ट्विट किया, “हम अपने अधूरे सपने और निराशा के साथ ऑस्ट्रेलिया छोड़ रहे हैं, लेकिन हम एक समूह के रूप में कई यादगार पलों को वापस ले सकते हैं और यहां से बेहतर होने का लक्ष्य रखते हैं।”

कोहली के साथ-साथ स्टार बल्लेेबाज सूर्यकुमार यादव(SURYAKUMAR YADAV) ने भी टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Hurtful loss.
Forever grateful to our fans who create electrifying atmosphere, no matter where we play. Thankful for the undying support for each other, proud of the hardwork put in by this team &support staff.
Proud to play for my country🇮🇳
We will reflect &come back stronger! pic.twitter.com/EeuLz45kgl

— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) November 11, 2022

सूर्यकुमार यादव ने ट्वीट किया, ” मैं हमारे प्रशंसकों का हमेशा आभारी हूं, जो बेहतर का माहौल बनाते हैं, चाहे हम कहीं भी खेलें। एक-दूसरे के लिए अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद, इस टीम और सहयोगी स्टाफ द्वारा की गई कड़ी मेहनत पर गर्व है। अपने देश के लिए खेलने पर गर्व है। हम मजबूत होकर वापस आएंगे!”

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हार्दिक पांड्या (63) और विराट कोहली (50) के अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। हालांकि,भारतीय गेंदबाजों ने निराश किया और इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल किया और 10 विकेट से जीत हासिल की।

शर्मनाक हार के बाद टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने बयान दिया था और कहा था कि हम हर खिलाड़ी को दवाब सोखना नहीं सिखा सकते।

हार्दिक पांड्या हो सकते हैं भारत के अगले टी20 कप्तान

टी20 विश्व कप में हार के बाद पूरे देश में चर्चा हो रही है कि रोहित से टी20 की कप्तानी छीनी जा सकती है। एक ओर भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैड के हाथों 10 विकेट से हार गई और टी20 विश्व से बाहर हो गई और रोहित की कप्तानी पर सवाल उठने लए दूसरी ओर bcci ने नवंबर में न्यूजीलैंड जाने वाली टी20 टीम में तमाम सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया। हार्दिक के कप्तान बनेने के बाद कहा तो ये भी जा रहा है कि भारतीय टीम टी20 में रोहित का रिप्लेसमेंट ढूंढ रही है और अगर हार्दिक अच्छी कप्तानी करते हैं तो हो सकता है वे ही भारतीय टी20 टीम के अगले कप्तान हों।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiind vs engIndia vs englandsuryakumar yadavt20 world cup 2022VIRAT KOHLI
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

नशे में ड्राइविंग के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL कप्तानी पर संकट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिर गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सिडनी...

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

दिल्ली प्रीमियर लीग में अंपायर धर्मेश भारद्वाज को लगी गंभीर चोट, ICU में भर्ती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

New Delhi: दिल्ली प्रीमियर लीग में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स...

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 18, 2026

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल...

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को कथित...

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Pakistan Cricket: क्रिकेट में किसी खिलाड़ी की प्रतिभा के साथ उसकी ईमानदारी और अनुशासन भी बेहद अहम माना जाता है।...

Next Post

विश्व कप में बाहर होने के बाद टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ को आराम, न्यूजीलैंड के खिलाफ VVS लक्ष्मण होंगे कोच

Horoscope Today 12 Nov 2022: बड़ी समस्याओं से भरा रहेगा आज इन राशि वालों का दिन, पढ़े अपना राशिफल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist