रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

आज वाराणसी में काशी ‘तमिल संगमम’ का शुभारंभ करेंगे PM मोदी, उत्तर से दक्षिण भारत की संस्कृति और साहित्य की दिखेगी झलक

by Anu Kadyan
नवम्बर 19, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, वाराणसी, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

आज पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर पहुंचेंगे। जहां पीएम काशी देश की धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक राजधानी काशी में एक महीने तक आयोजित होने वाले काशी तमिल संगमम की शुरुआत करेंगे। इस दौरान पीएम काशी से तमिलनाडु के अटूट रिश्तों पर आयोजित प्रदर्शनी और मेले का भी शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी दोपहर दो बजे के करीब बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से हेलीकॉप्टर से बीएचयू हेलीपैड तक जाएंगे।

तमिलनाडु के छात्रों से होगा संवाद

वहीं राजराजेश्वर शिव की नगरी काशी में रामेश्वरम की कला और संस्कृति नजर आएगी। पीएम उत्तर और दक्षिण के अटूट रिश्तों पर आयोजित प्रदर्शनी और काशी-तमिल संगमम का उद्घाटन बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान पर करेंगे। वह करीब डेढ़ घंटे तक पंडालों का अवलोकन करेंगे। इसके अलावा तमिलनाडु से आए अधीनम, विद्यार्थियों व कलाकारों से भी रूबरू होंगे।

RELATED NEWS

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026
UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

सितम्बर 9, 2026

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा प्रांगण

बता दें कि एंफीथिएटर मैदान पूरी तरह से मिनी तमिलनाडु में तब्दील हो गया है। मेहमानों का काशी और तमिल संस्कृति के अनुसार स्वागत होगा। वहीं इस दौरान मैदान में पहले चक्र में वीआईपी, दूसरे में अन्य प्रदेशों से आए मेहमान और तीसरे चक्र में काशीवासी और अन्य लोग बैठेंगे। पंडाल के किनारे पर छोटे-छोटे स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें दोनों प्रदेशों के प्रमुख उत्पाद के साथ खाद्य सामग्रियों की दुकानें लगाई जाएंगी। इसमें उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृति, संगीत, साहित्य और अन्य विधाओं की भी झलक दिखाई देगी। पूरा प्रांगण रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो रहा है। रोशनी के लिए पारदर्शी छत ढाली गई। साथ ही ठंड से बचने के लिए स्टॉल की दीवारों को मोटा बनाया गया।

38 जिलों के ODOP उत्पादों की प्रदर्शनी दिखेगी


पंडाल में तमिलनाडु के व्यंजनों की स्टॉल के साथ पुस्तक प्रदर्शनी, हथकरघा और हस्तशिल्प के भी स्टॉल लगाए गए हैं। तमिलनाडु से आए हुए शिल्पियों ने थीम पवेलियन में अपने उत्पाद लगाए हैं। हस्तशिल्प में प्राकृतिक फूलों का हार, केला फाइबर, लकड़ी के बर्तन, कला धातु, लेक्यूवेयर, हाथों से बने कपड़े का स्कार्फ, टेराकोटा, वुड कार्विंग, गुड़िया और खिलौना शामिल हैं। वहीं तमिलनाडु के 38 जिलों के ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

पीएम के साथ कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी पहुंचेंगे। सीएम योगी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के बाद वाराणसी दौरे पर उनके साथ रहेंगे। वहीं कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के साथ मंच पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे।

Tags: kashiNews1IndiaNorth to South IndiaPM ModiTamil SangamamVaranasi
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

Next Post

Twitter New Policy: नेगेटिव कंटेंट और फेक न्यूज को लेकर आई नई पॉलिसी, Elon Musk ने ट्वीट कर बताई ये बात

Noida: सेक्टर 58 क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक से दो भाइयों ने की मारपीट, बंदूक की नोक पर छीना रिक्शा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In