शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

NEET की तैयारी कर रही लड़की को फार्मेसी के सेल्स बॉय ने किया यू आर क्यूट का मैसेज, फिर किया कॉल, लड़की ने कहा मैं सुरक्षित नहीं

by Juhi Tomer
दिसम्बर 2, 2022
in क्राइम, बड़ी खबर, राज्य, वायरल खबर, वायरल वीडियो, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

विश्वास नाम के शब्द के आर्थ का आज के समय में कोई मतलब ही नहीं रह गया। आखिर विश्वास किया जाए तो किस पर क्योेंकि यहां तो विश्वास के लायक ही नहीं कोई जिस पर विश्वास कर सकें। आप सोच रहें होंगे की हम ऐसा क्यों कह रहें है तो आपको बता दें कि कोटा में NEET की तैयारी कर रही लड़की को फार्मेसी के सेल्स बॉय ने मैसेज भेज- भेजकर लड़की को परेशान कर रखा है। जिसके बाद लड़की ने खुद एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें उसने पूरी आपबीती बताई ।

‘यू आर सो क्यूट, मैं आपको पसंद करता हूं।’ ये मैसेज कोटा में NEET की तैयारी कर रही 18 साल की लड़की को भेजा गया है। लड़की ने मैसेज को इग्नोर किया तो लगातार इस तरह के मैसेज उसे भेजा जाता रहा। आखिरकार लड़की ने कोचिंग के फैक्लटी को परेशानी बताई। इसके लिए उसने एक वीडियों भी बनाया। वीडियों में लड़के के परेशान करने की बात तो उजागर हुई ही, साथ में उसने खुद को असुरक्षित भी बताया। बोली- घर से इतना दूर अकेली रहती हूं। इस घटना के बाद डर लग रहा है। एक सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत स्वामी ने इस वीडियों को राजस्थान पुलिस को ट्वीट करते हुए शिकायत की। जवाहर नगर पुलिस हरकत में आते ही उस लड़के को हिरासत में ले लिया है।

RELATED NEWS

कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

सितम्बर 25, 2025
यूपी के इस ‘सिंघम’ ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर किया पलटवार, ‘सुधर जाओ नहीं तो जूते से करूंगा पिटाई और लिख दूंगा FIR’

यूपी के इस ‘सिंघम’ ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर किया पलटवार, ‘सुधर जाओ नहीं तो जूते से करूंगा पिटाई और लिख दूंगा FIR’

सितम्बर 10, 2025

क्या है पूरा मामला


पीड़िता ने बताया की मैसेज भेजने वाले का नाम फरमान है जो तकरीबन 32 साल का है। वह कोटा में एक मशहूर फार्मेसी शॉप पर सेल्स बॉय है। पीड़िता ने बताया की वो बुधवार दोपहर को साढ़े 4 बजे मेस वाले का पेमेंट देने व मेडिसिन लेने मैं हॉस्टल से निकली थी। पहले मेस पर गई, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। वहां से कुछ मीटर की ही दूरी पर एक मेडिकल स्टोर है। वहां तीन लोग मौजूद थे। कुछ कस्टमर भी थे। मेडिसिन लेने के बाद ऑनलाइन पेमेंट किया। कार्ड बनाने के लिए मेडिकल स्टोर वाले ने डिटेल मांगी। इस दौरान ओटीपी के लिए स्टोर वाले ने मोबाइल नंबर पूछा। मैंने नंबर शेयर कर दिया। इसके बाद हॉस्टल आ गई।

वहीं ढाई घंटे बाद शाम करीब 7 बजकर 33 मिनट पर वॉट्सऐप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आने लगे। एक के बाद एक कई मैसेज आए। इसमें लिका था- यू आर सो क्यूट, मैं आपको पसंद करता हूं। जब मैंने उससे पूछा कि आप कौन तो जवाब दिया- बताऊंगा तो किसी को कुछ बोलोगे तो नहीं। फिर उसने कॉल किया। जब मैंने उसके बारे में पूछा तो बताया कि मेडिकल स्टोर पर काम करता हूं।

आगे पीड़िता ने बताया कि उसे शक हो गया था कि मेडिसिन लेने के दौरान किसी ने नंबर नोट कर लिए थे। इसके बाद उसने ये बात साथ रहने वाली स्टूडेंट और कोचिंग फफैक्लटी को बताई। जिसके बाद कोचिंग फैकल्टी ने इस घटना के बारे में,सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत स्वामी को बताई। सुजीत ने स्टूडेंट से बात की उसने पूरा घटनाक्रम बता दिया। बुधवार पात करीब 10 बजे सुजीत ने राजस्थान पुलिस के हेल्प चेस्क को ट्वीट करते हुए स्क्रीनशॉट, दुकान का फोटो और अन्य इमेज शेयर किए। जवाहर नगर थाना सीआई वासुदेव ने बताया कि ट्वीट करने के कुछ देर में ही पड़ताल शुरु कर दी थी। वहीं सामने आया की मैसेज करने वाला फरमान है, जो उसी मेडिकल स्टोर पर काम करता है, जहां से स्टूडेंट ने मेडिसिन ली थी। युवक को मेडिकल स्टोर से ही गुरुवार दोपहर 2 बजे के करीब हिरासत में लिया गया। देर शाम तक उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई थी।

पीड़िता ने जारी किया वीडियो

राजस्थान के कोटा में 18 साल की बच्ची ने अपोलो फ़ार्मेसी से दवाई ली, बिल के लिए अपनी डिटेल दी और तभी से 32 साल का फ़रमान उसे फ़ोन करके, मेसेज करके परेशान कर रहा है। बच्ची कोटा में अकेले रहती है।

अब क्या कहें आप ही बताइए.. pic.twitter.com/NIY0eREXyK

— Anurag Chaddha (@AnuragChaddha) December 1, 2022


इस घटना के बाद पीड़िता ने एक अपना वीडियो सशेयर किया हैं। इसमें स्टूडेंट ने कहा- खरीददारी करने पर अपने मोबाइल नंंबर देने पड़े यदि वो नंबर दुकान से ही लीक हो जाए और बदमाश रात को फोन मैसेज करके परेशान करने लगे तो, कितना भयानक है, यह महसूस करना? इस तरह की घटनाओं को देखने के बाद कोटा जैसी जगह में जहां हमारे माता-पिता हमारे साथ नहीं है। हम अकेले हैं, कैसे सुरक्षित हो सकते है? कैसे हम खुद हार्मलेस हो सकते है? मैं अपने घर से दूर रह रही हूं। मैं काफी अनसेफ महसूस कर रही हूं। मुझे अपनी सुरक्षा के लिए डर लग रहा है। मेरा निजी नंबर अनजान व्यक्ति के पास कैसे चला गया? मैंने मेडिकल स्टोर पर अपना कार्ड बनवाया था। वहां नम्बर दिए थे। स्टूडेंट ने फार्मेंसी की सिक्योरिटी को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब मैं शिकायत लेकर वहां गई तो मुझ से गलत बर्ताव किया गया।

इस घटना के बाद से स्टूडेंट काफी डरी हुई थी। कोचिंग फैकल्टी से बात करने के बाद वह घटना बताने को तैयार हुई। स्टूडेंट ने बताया कि बिहार की रहने वाली है। एक साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही है। हाल में अगस्त के महीने में जवाहर नगर इलाके में हॉस्टल में शिफ्ट हुई। 4 दिसंबर को मेरा पेपर है, मुझे अपनी सुरक्षा का डर सता रहा है।

Tags: kaota crimekota breaking newslatest kota top newsrajasthan kota'video viral
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

कौन है वह गर्ल, जिसने सांसद चंद्रेशखर आजाद के प्राइवेट वीडियो को किया लीक, ‘लैला’ ने क्यों कहा अब खाऊंगी जहर

by Vinod
सितम्बर 25, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को लेकर...

यूपी के इस ‘सिंघम’ ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर किया पलटवार, ‘सुधर जाओ नहीं तो जूते से करूंगा पिटाई और लिख दूंगा FIR’

यूपी के इस ‘सिंघम’ ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर किया पलटवार, ‘सुधर जाओ नहीं तो जूते से करूंगा पिटाई और लिख दूंगा FIR’

by Vinod
सितम्बर 10, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बहराइच का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल...

नाग पंचमी पर हुआ बड़ा चमत्कार, बंदर ने सांप को सिर झुकाकर किया प्रणाम फिर गले में लपेटकर हो गया गुम

नाग पंचमी पर हुआ बड़ा चमत्कार, बंदर ने सांप को सिर झुकाकर किया प्रणाम फिर गले में लपेटकर हो गया गुम

by Vinod
जुलाई 29, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो कई बार हैरान कर...

कार में बॉयफ्रेंड के साथ ‘गुटरगूं’ कर रही थी बीवी और बोनट पर लटका हसबैंड, सामने आया पति-पत्नी और वो का हैरतअंगेज वीडियो

कार में बॉयफ्रेंड के साथ ‘गुटरगूं’ कर रही थी बीवी और बोनट पर लटका हसबैंड, सामने आया पति-पत्नी और वो का हैरतअंगेज वीडियो

by Vinod
जनवरी 16, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें...

चलती बाइक पर ’रिस्की रोमांस’, फिर फ्यूल टैंक पर बैठकर लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ किया ये ‘गंदा’ काम

चलती बाइक पर ’रिस्की रोमांस’, फिर फ्यूल टैंक पर बैठकर लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ किया ये ‘गंदा’ काम

by Vinod
जनवरी 11, 2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। कोहना और नवाबगंज थानाक्षेत्र में पडने वाला गंगाबैराज में हरदिन सैकड़ों लोग घूमने के लिए आते हैं।...

Next Post

Uttar Pradesh By-Election: महिलाओं पर विवादित बयान देकर फिर फंसे आजम खान, दर्ज हुआ केस

Azamgarh: गर्लफ्रेंड का गला काटकर प्रेमी ने खुद की भी गर्दन काटी, भाई की शादी में मुंबई से गांव आ रही थी युवती

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist