• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, September 17, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home चुनाव

Gujarat Election: भाजपा ने रचा इतिहास,120 सीटों पर दर्ज की जीत, 36 सीटों पर है आगे

by Juhi Tomer
December 8, 2022
in चुनाव, बड़ी खबर, राजनीति, विशेष
0

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/themes/jnews/class/Image/ImageNormalLoad.php on line 70

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/themes/jnews/class/Image/ImageNormalLoad.php on line 73
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में एक बार फिर बीजेपी ने अपना परचम लहरायाा है। बता दें कि जहां रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को रिकार्ड बहुमत मिला है। वहीं अगर कांग्रेस की बात करें तो पिछली बार से भी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। भाजपा 158, कांग्रेस 16, आम आदमी पार्टी 5 और अन्य तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं निर्वाचन आयोग के मुताबिक कांग्रेस 18 सीटों के साथ दूसरे और आम आदमी पार्टी छह सीटों के साथ तीसरे स्थान पर है। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त हासिल कर रखी है। आंकड़ो के मुताबिक भाजपा को अभी तक 53.62 प्रतिशत मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस को 27 और आप पार्टी को 13 प्रतिशत। यही रुझान अहर आगे भी जारी रहे तो भाजपा ना सिर्फ गुजरात विधानसभा चुनाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी, बल्कि वह 149 सीटों पर जीत के कांग्रेस के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देगी।

06:12 PM, 8 DEC

Related posts

तेजस्वी यादव ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के बयान को बताया देशद्रोह, मायावती ने भी मुंह बंद रखने की दे डाली सलाह

तेजस्वी यादव ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के बयान को बताया देशद्रोह, मायावती ने भी मुंह बंद रखने की दे डाली सलाह

September 13, 2025
bihar election new campaign strategies

Bihar Assembly Elections में ATM कार्ड और चेकबुक का खेल, कैसे आधुनिक साधन बन रहे प्रचार का नया हथियार

September 13, 2025

गुजरात में भगवा का शोर, पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई

गुजरात वासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी जीत पर बधाई। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, धन्यवाद गुजरात। अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत अधिक भावनाओं से अभिभूत हूं। लोगों ने विकास की राजनीति का आशीर्वाद दिया और साथ ही इच्छा व्यक्त की, कि वे चाहते हैं कि यह गति और तेज गति से चलती रहे। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं। उन्होंने लिखा कि सभी मेहनती कार्यकर्ता को मैं कहना चाहता हूं- आप में से प्रत्येक एक चैंपियन है। यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।

05:30 PM, 8 DEC

भाजपा ने 120 सीटों पर जीत दर्ज कर

चुनाव आयोग के मुताबिक ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने 120 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 36 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह से भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

05:23 PM, 8 DEC

जो वोट हमें मिले उस हिसाब से AAP राष्ट्रीय पार्टी बनी- Arvind Kejriwal

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और गुजरात के लोगों ने आप पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। जितने वोट हमें मिले उस हिसाब से आप राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। देश में चंद पार्टी हैं, जिनको राष्ट्रीय पार्टी रा दर्जा मिला है।

05:04 PM, 8 DEC

चुनाव आयोग का ताजा आंकड़ा

04:44 PM, 8 DEC

भाजपा ने 95 सीटों पर जीत दर्ज

चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा ने 95 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 61 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं इस तरह से भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

04:18 PM, 8 DEC

मोरबी में भाजपा की हुई जीत

मोरबी विधानसभा सीट पर भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। बता दें की कांतिलाल अमृतिया ने 62 हजार से ज्यादा वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हरा दिया है।

03:33 PM, 8 DEC

भाजपा 42 सीटों पर जीत दर्ज कर 115 सीटों पर आगे

आपको बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार गुजरात में भाजपा 42 सीटों पर जीत दर्ज कर 115 सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं कांग्रेस 3 सीट पर जीत दर्ज़ कर 13 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी 1 और आप पार्टी आगे चल रही है, मतगणना जारी है।

03:26 PM, 8 DEC

कांग्रेस प्रभारी ने दिया इस्तीफा

हार का सामना करने के बाद कांग्रेस राज्य प्रभारी रघु शर्मा ने दिया इस्तीफा

03:14 PM, 8 DEC

इसुदन गढ़वी को मिली हार

आम आदमी पार्टी के इसुदन गढ़वी को करना पड़ा हार का सामना

02:54 PM, 8 DEC

कांग्रेस प्रत्याशी भरत सोलांकी ने की आत्महत्या की कोशिश

गुजरात में विधानसभा चुनाव के धीरे धीरे नतीजे सामने आ रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के गांधीधाम से उम्मीदवार भरत सोलंकी नमे काउंटिंग स्टेशन में भी आत्महत्या करने की कोशिश की। वहीं भरत सोलंकी ने EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए गले में फंदा बांधते हुए सुसाइड करने की कोशिश की।

#Breaking: कांग्रेस प्रत्याशी भरत सोलंकी ने की आत्महत्या की कोशिश

EVM में गड़बड़ी का लगाया आरोप #GujaratElectionResult #Congress #GandhiDham #BharatSolanki pic.twitter.com/O0uDzDiK8R

— News1Indiatweet (@News1IndiaTweet) December 8, 2022

02:23 PM, 8 DEC

12 दिसंबर को होगा गुजरात में शपथग्रहण

गुजरात में 12 दिसंबर दोपहर 2 बजे शपथग्रहण समारोह होगा। वहीं इस समारोह में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी भाग लेते हुए नजर आएंगे। राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने इस बात की जानकारी दी है।

01: 27 PM, 8 DEC

आइए जानते है ताजा रुझानों के आकड़े

भाजपा – 154
कांग्रेस – 20
आप – 05
अन्य – 03

01:04 PM, 8 DEC

गुजरात की जनता भाजपा के साथ थी और आगे भी रहेगी- रिवाबा रवींद्र जडेजा

गुजरात में भाजपा जिस तरह से 27 साल से कार्यरत है और विकास का एक मॉडल स्थापित किया है, लोग भी इस विकास यात्रा को भाजपा के साथ मिलकर ही आगे बढ़ाना चाहते हैं। ये साफ है कि गुजरात की जनता भाजपा के साथ थी और आगे भी रहेगी: रीवाबा रवींद्र जडेजा, भाजपा, राजकोट#GujaratElectionResult pic.twitter.com/hmB3uCNmVQ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022

रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा रवींद्र जडेजा ने कहा गुजरात में भाजपा जिस तरह से 27 साल से कार्यरत और विकास का एक मॉडल स्थापित किया है, लोग भी इस विकास यात्रा को भाजपा के साथ मिलकर ही आगे बढ़ाना चाहते हैं। ये साफ है कि गुजरात की जनता भाजपा के साथ थी और आगे भी रहेगी।

12:56 PM, 8 DEC

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा जनता और भाजपा विश्व की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी है

कई सालों से विपक्ष ने गुजरात की धरती और लोगों को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज फिर से जनता ने ये प्रमाण पत्र दे दिया है कि गुजरात की जनता और भाजपा विश्व की सर्वश्रेष्ट जोड़ी है: गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी
#GujaratAssemblyPolls pic.twitter.com/qxMC2lMzX9

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि कई सालों से विपक्ष ने गुजरात की धरती और लोगों को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज फिर से जनता ने ये प्रमाण पत्र दे दिया है कि जनता और भाजपा विश्व की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी है।

12:35 PM, 8 DEC

भाजपा तोड़ सकती है पिछले 20 साल का रिकॉर्ड

गुजरात में भाजपा 20 सालों का तोड़ सकती है रिकॉर्ड। बता दें कि भाजपा गुजरात में 2002 से सत्ता में है। वहीं इस बार भाजपा अपनी जीत का रिकॉर्ड बनाने जा रही है। दरअसल, साल 2002 में भाजपा को 127 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार यह आंकड़ा 150 के करीब जाता दिख रहा है। बता दें कि इसी के साथ ही घाटलोडिया सीट से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने काफी बढ़त बना ली है। वे फिलहाल कांग्रेस की अमी याज्ञनिक से 1 लाख 15 हजार वोटों से आगे वोटों से आगे चल रहे हैं। भारी वोटों से अतर उनकी जीत की ओर इशारा कर रहा है।

12:19 AM, 8 DEC

जामनगर से रवींद्र जडेजा की पत्नी आगे

जामनगर उत्तर सीट से भाजपा ने क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को उम्मीदवार बनाया था जो कि लगातार आगे चल रही हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के करसनभाई करमुर को 19,820 वोटों से पीछे छोड़ा

11:52 AM, 8 DEC

हार्दिक पटेल लगातार सीट से चल रहे आगे

आपको बता दें कि गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन का चेहरा रहे हार्दिक पटेल वीरमगाम सीट से आगे चल रहे हैं। जबकि इस सीट से कांग्रेस के मौजूद विधायक लाखाभाई भरवाड़ पीछे चल रहे हैं। वाघोडिया विधानसभा सीट पर भाजपा के बागी धर्मेंदसिंह वाघेला पार्टी के उम्मीदवार अश्विन पटेल से आगे चल रहे हैं।

11:36 AM, 8 DEC

भाजपा 152 सीटों पर आगे, कांग्रेस और आप हाल बेहाल

कांग्रेस और आप का बुरा हाल है। कांग्रेस को 18 सीटों पर बढ़त मिली है, तो आप पार्टी को सात सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं अन्य पांच सीटों पर आगे चल रही है।

#GujaratElections: गुजरात के चुनाव परिणाम LIVE #GujaratElection2022 #GujaratAssemblyPolls #GujaratElectionResults pic.twitter.com/tTuEVe2mM5

— News1Indiatweet (@News1IndiaTweet) December 8, 2022

11:00 AM, 8 DEC

भाजपा के मणिभाई ने बढ़त बना ली है कांग्रेस पीछे

गुजरात के वडगाम सीट से कांग्रेस के जिग्नेश पीछे चल रहे है, तो वहीं भाजपा के उम्मीदवार मणिभाई ने बढ़त बना ली है।

10: 25 AM, 8 DEC

हार्दिक पटेल और अल्पेश आगे

इस वक्त गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार हार्दिक पटेल वीरमगाम से 3099 मतों से आगे चल रहे है। वहीं गांधीनगर दक्षिण सीट पर पांच राउंड के बाद बीजेपी के अल्पेश ठाकोर 4130 मतों से आगे चल रहे हैं।

09:58 AM, 8 DEC

भाजपा के कांतिलाल शिवलाल अमृतिया आगे निकले, तो वहीं AAP की स्थिती थोड़ी सुधरी

आपको बता दें कि मोरबी में पुल हादसे में लोगों की जान बचाने वाले भाजपा के उम्मीदवार कांतिलाल शिवलाल अमृतिया आगे निल गए हैं। वही AAP पार्टी की स्थिति थोड़ी सुधरी हुई नज़र आ रही है। जो कि अब 10 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा की बात करें तो 150 सीटों पर आगे है। अन्य को तीन सीटों पर बढ़त हैं। बता दें कि गुजरात में कुल 182 विधानसभा की सीटें हैं। बहुमत के लिए 92 का आंकड़ा चाहिए।

09:53 AM, 8 DEC

सीएम भूपेंद्र पटेल कर रहे लीड

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। भूपेंद्र पटेल का मुकाबला कांग्रेस की अमी याज्ञनिक और AAP के विजय पटेल से है।

09:36 AM, 8 DEC

भाजपा अब 145 सीटों पर आगे चल रही है, आप पार्टी की स्थिति में थोड़ा सा सुधार है

गुजरात में BJP शुरुआती रुझानों में 150 के पार

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल #GujaratElections pic.twitter.com/5qsqPCgMGy

— News1Indiatweet (@News1IndiaTweet) December 8, 2022

भाजपा बड़ी तेंज रफ्तार से आगे चल रही है, बता दें 145 सीटों पर बीजेपी अपनी बढ़त बनाए हुए है। यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है। अगर आप पार्टी की बात करें तो AAP 9 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य खातों में 4 सीटें गी है।

09:24 AM, 8 DEC

गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप पार्टी की हालत थोड़ी सुधरी

गुजरात में शुरुआती रुझानों में आप की स्थिति थोड़ी सी सुधरी है। आम आदमी पार्टी फिलहाल 9 सीटों पर आगे चल रही है।

09:17 AM, 8 DEC

भाजपा अब 139 सीटों पर आगे

शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 139 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस 30 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP छह सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीटे है।

09:05 AM, 8 DEC

जामनगर नॉर्थ से रविंद्र जडेजा की पत्नी आगे चल रही है

आपको बता दें कि रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर नार्थ से आगे चल रही हैं।

09:01 AM, 8 DEC

भाजपा अब 130 सीटों पर आगे चल रही है

शुरुआती रुझानों में भाजपा अब 130 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकी कांग्रेस 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP तीन सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीट हैं।

08:50 AM, 8 DEC

भाजपा 125 सीटों पर आगे, कांग्रेस ने भी पकड़ी रफ्तार

शुरुआती रुझानों में भाजपा 125 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस ने भी रफ्तार पकड़ ली है और 51 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP तीन सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि गुजरात मे कुल 182 सीट हैं।

08: 36 AM, 8 DEC

भाजपा 130 सीटों पर आगे, कांग्रेस और आप अभी भी पीछे

शुरुआती रुझान में भाजपा 130 सीटों पर आगे चल रही है। यानी बहुमत से कहीं आगे निकल गई है। जबकि कांग्रेस 49 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AAP तीन सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीट हैं।

08:28 AM, 8 DEC

शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत

भाजपा 110 सीटों पर आगे चल रही है यानी बहुमत को प्राप्त कर लिया है। जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आप पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है।

08:22 AM, 8 DEC

भाजपा को बहुमत, कांग्रेस का और आप पार्टी का बुरा हाल

गुजरात में भाजपा 100 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं आम आदमी पार्टी केवल तीन सीटों पर आगे चल रही है।

08:17 AM, 8 DEC

भाजपा सबसे आगे

शुरुआती रुझान में भाजपा 45 वोटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सबसे कम आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है।

08:07 AM, 8 DEC

शुरुआती रुझान में भाजपा आगे

बता दें कि शुरुआती रुझान में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही हैं।

08:04 AM, 8 DEC

गुजरात चुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो गई

गुजरात में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरूआती रुझान का इंतजार है।

Tags: election result gujaratgujarat election 2022gujarat election 2022 resultsgujarat election resultgujarat poll results
Share196Tweet123Share49
Previous Post

IND vs BAN: दूसरे ODI में भारत की हार, बांग्लादेश ने 2-0 से बनाई अजेय बढ़त

Next Post

Urfi Javed की ड्रेस देखकर बोले लोग मच्छरदानी ही पहन ली, कुछ तो शर्म करो !

Juhi Tomer

Juhi Tomer

Next Post

Urfi Javed की ड्रेस देखकर बोले लोग मच्छरदानी ही पहन ली, कुछ तो शर्म करो !

UPCA
Lucknow News

लखनऊ में भारी बारिश के बीच गिरे विशाल पेड़ ने ली एक जान, 4 घायल

September 16, 2025
Maulana Shahbuddeen

मौलाना शाहबुद्धीन ने वक्फ को कहा करप्शन का अड्डा, योगी सरकार से से बंद करने को कहा…

September 16, 2025
smriti irani actress to politician

Smriti Irani:एक्ट्रेस से नेता और फिर टीवी पर वापसी जानिए उनके करियर की कहानी,संघर्ष और पहचान बनाने की लड़ाई

September 16, 2025
Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Indore News:नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने मचाई तबाही ,यमदूत बन सड़क पर दौड़ाया ट्रक तीन मरे 10 घायल मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

September 16, 2025
यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

यूपी के इस जिले में घूसे 500 तेंदुए और 43 इंसानों का किया शिकार, गुस्साए किसानों ने DFO ऑफिस में बांधे पालतू जानवर

September 16, 2025
UPI payment limit increased today

UPI New rules: अब इंश्योरेंस,लोन,ट्रैवल जैसी सेवाओं में एक दिन में कर सकेंगे कितने लाख तक का ट्रांजैक्शन

September 16, 2025
Gorakhpur News

गोरखपुर गौ-तस्कर कांड पर अखिलेश का फूटा गुस्सा, CM योगी को घेरते आए नज़र

September 16, 2025
पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

पत्नी के हाथों मारा गया 1 और हसबैंड, बोली नेहा, ‘मेरा क्या कसूर, पति के कहने पर ही प्रेमी के साथ मनाई सुहागरात’

September 16, 2025
Bareilly

जीजा साली संग भागा, तो साले ने जीजा की बहन से रचाई मोहब्बत की कहानी, थाने तक पहुंचा मामला

September 16, 2025
पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

पकड़ा गया रियल लाइफ के ‘दृश्यम’ की स्क्रिप्ट का राइटर, बेटी का न्यूड वीडियो बनाने वाले का कत्ल कर ड्रम में जलाया शव

September 16, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version