सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Gujarat Exit Poll 2022: गुजरात में 7वीं बार भी खिलेगा कमल या चलेगी झाडू, पंजा दिखायेगा अपना कमाल, क्या कह रहे हैं सारे एग्जिट पोल

by Muskaan Rajput
दिसम्बर 6, 2022
in बड़ी खबर, राज्य

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में दोनों चरणों के मतदान खत्म हो गये हैं. इस बीच आठ तारीख को चुनावी नतीजे सबके सामने आ जायेंगे लेकिन जैसे ही वोटिंग ख़तम हुई उसके बाद से ही एग्जिट पोल आने शुरू हो गए. एग्जिटपोल के मुताबिक ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि गुजरात में इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है.

अभीतक सामने आये एग्जिट पोलों के मुताबिक माना जा रहा है कि गुजरात में भाजपा रिकॉर्ड 7वीं बार सरकार बनाती दिख रही है. यहां कुल 182 सीटों में से भाजपा को 117 से 148 सीटें, कांग्रेस को 30 से 51 सीटें और AAP को 3 से 13 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. सर्वे के मुताबिक भाजपा इस बार करीब 133 सीटें जीत रही है और फिर से सत्ता में वापसी कर रही है.

RELATED NEWS

Gujarat Election: BJP के संसदीय दल की बैठक में PM मोदी का भव्य स्वागत, गुजरात में ऐतिहासिक जीत पर PM मोदी ने सीआर पाटिल को दिया क्रेडिट

दिसम्बर 14, 2022

Delhi: MCD चुनाव के बाद शुरू हुआ खरीद-फरोख्त का खेल, BJP ने लगाया बड़ा आरोप, संजय सिंह ने दिया ये जवाब

दिसम्बर 10, 2022

एग्जिट पोल में गुजरात में 27 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा इस बार भी सरकार बनाती दिख रही है. अलग-अलग प्लेटफार्म पर सामने आये इन 5 एग्जिट पोल का औसत बताता है कि गुजरात में इस बार भाजपा करीब 133 सीटें जीत रही है. 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 99 सीटें मिली थीं. यानी पिछले बार के मुकाबले भाजपा बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है. कांग्रेस को औसतन 37 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. 2017 में कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं. यानी 2017 के मुकाबले कांग्रेस को इस बार आधी सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है तो वही आम आदमी पार्टी को 3 से 7 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है.

त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा की एक तरफ़ा जीत?

गुजरात में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय मन जा रहा था क्योंकि इस बार भाजपा और कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी मैदान में थी लेकिन तमाम एग्जिट पोल में भाजपा एक बार फिर वापिसी करती हुई नज़र आ रही है यानि कांग्रेस को 2017 में जितनी सीट मिली थी उस से भी कम सीट मिलने का अनुमान है. एग्जिट पोल के मुताबिक मुकाबला एक तरफा दिखाई दे रहा है.

8 तारीख को आएंगे परिणाम

गुजरात में दो चरणों में पहली और पांचवीं को मतदान हो चुका है. एग्जिट पोल की माने तो भाजपा एक बार फिर गुजरात में वापसी कर रही है. लेकिन बाकी राजनीतिक दलों ने भी इस चुनावी जंग में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी . हालांकि चुनावी नतीजे 8 को आएंगे उसके बाद ही साफ होगा की भाजपा फिर सत्ता में वापसी करेगी या वहां सत्ता परिवर्तन होगा?

इसे भी पढ़ें – Gujarat Election Phase 2: सीएम केजरीवाल ने मतदाताओं से की अपील, ‘इस बार कुछ अलग करें’

Tags: Election 2022gujarat election 2022Gujarat Exit Poll 2022ujarat Assembly Election 2022

Muskaan Rajput

Related Posts

Gujarat Election: BJP के संसदीय दल की बैठक में PM मोदी का भव्य स्वागत, गुजरात में ऐतिहासिक जीत पर PM मोदी ने सीआर पाटिल को दिया क्रेडिट

by Web Desk
दिसम्बर 14, 2022

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में भाजपा संसदीय दल की आज पहली बैठक हुई। जिसमें गुजरात की ऐतिहासिक जीत...

Delhi: MCD चुनाव के बाद शुरू हुआ खरीद-फरोख्त का खेल, BJP ने लगाया बड़ा आरोप, संजय सिंह ने दिया ये जवाब

by Web Desk
दिसम्बर 10, 2022

दिल्ली में MCD चुनाव के बाद अब बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर पार्षदों के खरीद-फरोख्त का आरोप...

Himachal Pradesh: CM की रेस में सुखविंदर सिंह सुक्खू आगे, जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा

by Web Desk
दिसम्बर 10, 2022

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने नारा दिया था, 'सरकार नहीं रिवाज बदलेंगे' लेकिन राज्य की जनता ने...

कहीं बुरी हार… तो कहीं धमाकेदार जीत, जनता ने दिया BJP, कांग्रेस और AAP तीनों पार्टियों को खुश होने का मौका, जानें कैसे

by Anu Kadyan
दिसम्बर 9, 2022

हाल ही में गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली एमसीडी चुनावों के नतीजे आए हैं। किसी ने जीत की खुशी मनाई...

Himachal Election Result 2022: हिमाचल में कांग्रेस की वापसी के बाद राहुल गांधी का आया रिएक्शन, गुजरात की हार को लेकर दिया ये बयान

by Muskaan Rajput
दिसम्बर 8, 2022

हिमाचल प्रदेश में परंपरा कायम रही है और पांच साल बाद कांग्रेस ने सत्ता में वापसी कर ली है. कांग्रेस...

Next Post

राहुल गांधी के राजस्थान पहुचते ही अजय माकन का इस्तीफा मंजूर, सुखजिंदर सिंह रंधावा को सौपी गई सूबे की कमान

Bollywood: 90 के दशक के ये सितारें लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद गुमनामी में खो गए, आज पहचानना हुआ मुश्किल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India