बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IND vs BAN: रोहित शर्मा टीम से बाहर! दीपक चाहर और किलदीप सेन भी लौटे भारत

by Vikas Baghel
दिसम्बर 9, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय टीम अभी बांग्लादेश में है जहां वनडे सीरीज में तो बांग्लादेश ने पहले 2 मैचों में ही सीरीज एकतरफा करके अपने नाम कर ली है। अब 14 दिसंबर से दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो जाएगी लेकिन भारतीय टीम को बहुत बड़ा झटका लग गया है। बता दें कप्तान रोहित शर्मा इस पूरे दौरे से बाहर हो चुके हैं।

भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार 7 दिसंबर को ढाका में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दूसरे ही ओवर में फील्डिंग करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए। भारतीय कप्तान दूसरी स्लिप पर फील्डिंग कर रहे थे और अनामुल के बल्ले से बाहर का किनारा तेजी से उनके पास गया। मोहम्मद सिराज गेंदबाज थे और उन्हें लगा कि कैच हो जाएगा लेकिन रोहित के हाथों से कैच झटक गया चीजों को बदतर तब हो गईं जब इस कैच अटेंम्ट में रोहित के अंगूठे में चोट लग गई। ये चोट मामूली सी नहीं थी कप्तान रोहित के अंगूठे से खून बह रहा था और वह तुरंत मैदान से बाहर चले गए।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026

बीसीसीआई ने एक-एक घंटे के बाद चोट के बारे में अपडेट देते हुए कहा कि रोहित स्कैन के लिए गए हैं और आगे के अपडेट का इंतजार है। बीसीसीआई ने ट्वीट किया, “भारत के कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे वनडे में क्षेत्ररक्षण के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनका आकलन किया। वह अब स्कैन के लिए गए हैं।”

स्कैन के बाद इस मैच में रोहित चोटिल हालत में ही बल्लेबाजी करने उतरे थे और ताबड़तोड़ अंदाज मे मात्र 28 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली थी मगर दूसरे छोर से सहयोग ना मिलने के कारण भारतीय टीम 5 रनों से इस मैच को हार गई थी।

टेस्ट सीरीज से भी बाहर हुए रोहित?

हालांकि BCCI ने साफ तौर पर ये नहीं बताया कि रोहित टेस्ट सीरीज मिस करेंगे लेकिन कई सूत्रों की मानों तो ये बात लगभग तय है कि रोहित टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह अभिमन्यू ईश्वरन को टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 14-18 दिसंबर तक चटगांव में खेला जाएगा और इसके बाद सीरीज का दूसरा मैच 22-26 दिसंबर तक ढाका में खेला जाएगा।

जड्डू भी नहीं खेलेंगे टेस्ट

इसके अलावा भारतीय टीम में अन्य भी बदलाव हैं जैसे स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जड़ेजा भी टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और उनकी जगह सौरव कुमार को टीम में शामिल किया जा सकता है। बता दें जड़ेजा को आराम देने के पीछे BCCI ने ये वजह बताई थी कि वे अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं, अब रविंद्र जड़ेजा 2023 में ही खेलते नजर आएंगे, 2023 के लिए जवनरी से मार्च तक का पूरा कार्यक्रम BCCI ने बता दिया है और अगर आप भी जानना चाहते हैं कि जनवरी 2023 से मार्च 2023 तक भारतीय टीम के कितने मैच होंगे,कहां होंगे और किस टीम से होंगे तो I button पर  click करके हमारी वीडियो देख सकते हैं जिसमें हमने पूरी जानकारी दी है।

कुलदीप सेन, दीपक चाहर OUT कुलदीप यादव IN –

तेज गेंदबाज कुलदीप सेन ने पहले वनडे के बाद पीठ में जकड़न की शिकायत की थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनका आकलन किया और उन्हें दूसरे वनडे से आराम की सलाह दी गई। कुलदीप को तनाव की चोट का पता चला है और उन्हें श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है। साथी तेज गेंदबाज दीपक चाहर को दूसरे वनडे के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया और वह श्रृंखला से भी बाहर हो गए। तीसरे वनडे में कुलदीप यादव को भारतीय टीम में शामिल किया है।  

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारत की टीम: केएल राहुल (कप्तान) (विकेटकीपर), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज, उमरान मलिक, कुलदीप यादव।

Tags: cricketCricket Newscricket news in hindiDeepak Chaharind vs banind vs ban test series 2022india vs banladeshkuldeep senravindra jadejaRohit Sharma
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

Sonal Dinusha: कोच कर्स्टन श्रीलंका को दोबारा मजबूत बनाने की कर रहे कोशिश उनको मिला टेस्ट क्रिकेट का नया सुपरमैन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 27, 2026

Sonal Dinusha Test Performance: श्रीलंका के कोच गैरी कर्स्टन टेस्ट क्रिकेट में टीम को दोबारा मजबूत बनाने की कोशिश कर...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Next Post

Salman Khan: सलमान को फिर हुआ प्यार, 24 साल छोटी एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट, साइन किया दो फिल्मों में भी!

Rani Mukherjee की फिल्मMrs Chatterjee Vs Norway की रिलीज डेट आई सामने

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In