Tuesday, November 24, 2026 4:19 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » हरियाणा » Gurugram News: गुरुग्राम में सिगरेट पीने वालों को झटका! सड़क, पार्क और बस स्टैंड पर पकड़े गए तो लगेगा 200 रुपये जुर्माना

Gurugram News: गुरुग्राम में सिगरेट पीने वालों को झटका! सड़क, पार्क और बस स्टैंड पर पकड़े गए तो लगेगा 200 रुपये जुर्माना

गुरुग्राम नगर निगम ने शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों और पार्कों को नो-स्मोकिंग जोन घोषित कर दिया है। नियम तोड़कर बीड़ी-सिगरेट पीने वालों पर 200 रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।

by Sadaf Farooqui
24/11/2026

Gurugram No Smoking Zone Rules: अगर आप गुरुग्राम में रहते हैं या रोजाना यहां आते-जाते हैं और सड़क किनारे, पार्क या बस स्टैंड पर सिगरेट पीने की आदत है तो अब सावधान हो जाइए। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम धूम्रपान करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। नगर निगम गुरुग्राम (MCG) ने अपने अधिकार क्षेत्र के सभी सार्वजनिक स्थानों और पार्कों को नो-स्मोकिंग जोन घोषित कर दिया है।

नगर निगम आयुक्त पंकज की ओर से 23 नवंबर को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। नियमों का उल्लंघन करते हुए बीड़ी या सिगरेट पीने वालों पर 200 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान रोकना और लोगों को दूसरे के सिगरेट के धुएं से होने वाले नुकसान से बचाना है।

कहां-कहां सिगरेट पीने पर रहेगी रोक?

नगर निगम का यह आदेश शहर की सीमा में आने वाले सभी सार्वजनिक स्थानों पर लागू होगा। इसके तहत सड़क, बाजार, बस स्टॉप और मेट्रो स्टेशन पर धूम्रपान करने की अनुमति नहीं होगी।

RELATED NEWS

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Gurugram Acid attack: प्यार बना खौफनाक जुनून, एक्स बॉयफ्रेंड ने अस्पताल में घुसकर फेंका युवती पर तेजाब ,मचा हड़कंप, हालत गंभीर

Gurugram Acid attack: प्यार बना खौफनाक जुनून, एक्स बॉयफ्रेंड ने अस्पताल में घुसकर फेंका युवती पर तेजाब ,मचा हड़कंप, हालत गंभीर

March 9, 2026

इसके अलावा पार्क, ग्रीन बेल्ट, खेल के मैदान और ओपन जिम भी नो-स्मोकिंग जोन घोषित किए गए हैं। पार्कों में बने शेड, गजिबो और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के आसपास भी सिगरेट पीने पर रोक रहेगी।

नगर निगम के कार्यालय, कम्युनिटी सेंटर, लाइब्रेरी, डिस्पेंसरी, पार्किंग एरिया और सार्वजनिक शौचालय भी इस प्रतिबंध के दायरे में शामिल हैं।

बीड़ी के टुकड़े फेंकने पर भी कार्रवाई

नगर निगम ने अपने आदेश में केवल धूम्रपान पर ही रोक नहीं लगाई है, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट और बीड़ी के बचे हुए टुकड़े फेंकने तथा तंबाकू खाकर थूकने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

ऐसी गतिविधियों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलती है। इसके लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 और नगर निगम के संबंधित नियमों के तहत जुर्माना लगाया जा सकता है। बार-बार नियम तोड़ने पर हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 के तहत भी कार्रवाई हो सकती है।

15 दिन में लगेंगे नो-स्मोकिंग के बोर्ड

नए नियमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए नगर निगम ने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर सभी सार्वजनिक स्थानों पर नो-स्मोकिंग जोन के बोर्ड लगाने का निर्देश दिया है। इससे लोगों को प्रतिबंधित क्षेत्रों की जानकारी मिल सकेगी और नियमों का पालन कराना आसान होगा।

क्या बंद होगा MG रोड का स्मोकिंग जोन?

गुरुग्राम के MG रोड पर कुछ समय पहले एक अलग स्मोकिंग जोन बनाया गया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई थी। हालांकि, नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, MG रोड पर बनाया गया स्मोकिंग जोन फिलहाल चालू रहेगा।

यह स्मोकिंग जोन गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) की ओर से तैयार किया गया था। ऐसे में फिलहाल लोग निर्धारित स्मोकिंग जोन में ही धूम्रपान कर सकेंगे।

दिल्ली-नोएडा में भी लागू है प्रतिबंध

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को लेकर दिल्ली और नोएडा में भी पहले से नियम लागू हैं। सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA), 2003 की धारा 4 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है।

इस नियम का उल्लंघन करने पर 200 रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। अब गुरुग्राम नगर निगम के नए आदेश के बाद शहर में भी सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ने वाली है।

Related Posts

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Gurugram Acid attack: प्यार बना खौफनाक जुनून, एक्स बॉयफ्रेंड ने अस्पताल में घुसकर फेंका युवती पर तेजाब ,मचा हड़कंप, हालत गंभीर

Gurugram Acid attack: प्यार बना खौफनाक जुनून, एक्स बॉयफ्रेंड ने अस्पताल में घुसकर फेंका युवती पर तेजाब ,मचा हड़कंप, हालत गंभीर

March 9, 2026
Gurugram Metro update: गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण के रूट में बदलाव, नमो भारत ट्रेन से मिलेगी कनेक्टिविटी, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Gurugram Metro update: गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण के रूट में बदलाव, नमो भारत ट्रेन से मिलेगी कनेक्टिविटी, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

February 9, 2026
Gurugram News: इस हॉस्पिटल में हैरतअंगेज वारदात, वेंटीलेटर पर थी युवती और दरिंदों ने लूट ली आबरू

Gurugram News: इस हॉस्पिटल में हैरतअंगेज वारदात, वेंटीलेटर पर थी युवती और दरिंदों ने लूट ली आबरू

April 16, 2025
Gurugram News: प्रैंक या ब्रेकअप का बदला? गुरुग्राम की लड़की ने एक्स को COD पर भेजा 100 पिज्जा

Gurugram News: प्रैंक या ब्रेकअप का बदला? गुरुग्राम की लड़की ने एक्स को COD पर भेजा 100 पिज्जा

February 17, 2025
Gurugram, fire in fire ball factory, Daulatabad, Gurugram News

Gurugram : फायर बॉल बनाने वाली कंपनी में आग से मचा हाहाकार, 4 लोगों कि मौत

June 22, 2024

Delhi Crime: दिल्ली में हो रही चाकूबाजी को लेकर ट्वीट कर क्या बोले सौरभ भारद्ववाज

June 24, 2023

Gurugram: बिना कपड़ों के इफको चौक पर सूटकेस में मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

October 18, 2022

POPULAR POST

Motor Insurance : कब से बदलेंगे कार-बाइक बीमा के नियम, जानिए अब किस कवर के लिए कितना देना होगा पैसा?

Motor Insurance : कब से बदलेंगे कार-बाइक बीमा के नियम, जानिए अब किस कवर के लिए कितना देना होगा पैसा?

November 18, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ किसने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके 70 रन, फिर भी हार गई टीम इंडिया?

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ किसने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके 70 रन, फिर भी हार गई टीम इंडिया?

November 23, 2026
Ujjwala Yojana LPG Subsidy

LPG Relief : उज्ज्वला लाभार्थियों को 625 रुपये की मदद, 1267 का सिलेंडर अब कितने में मिलेगा?

November 18, 2026
Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

November 21, 2026
Jamshedpur School Auto Fire

School Auto Fire : जमशेदपुर में बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

November 18, 2026

LATEST

Gurugram News: गुरुग्राम में सिगरेट पीने वालों को झटका! सड़क, पार्क और बस स्टैंड पर पकड़े गए तो लगेगा 200 रुपये जुर्माना

Gurugram News: गुरुग्राम में सिगरेट पीने वालों को झटका! सड़क, पार्क और बस स्टैंड पर पकड़े गए तो लगेगा 200 रुपये जुर्माना

November 24, 2026
दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला! बुजुर्ग पिता के घर से 4 हफ्ते में बाहर होंगे बेटा-बहू, जानिए क्या है पूरा मामला

दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला! बुजुर्ग पिता के घर से 4 हफ्ते में बाहर होंगे बेटा-बहू, जानिए क्या है पूरा मामला

November 24, 2026
Lucknow News: घर बनाने का सपना होगा सस्ता! लखनऊ में सरिया से लेकर बालू तक के दाम गिरे, जानें सीमेंट और ईंट की नई कीमतें

Lucknow News: घर बनाने का सपना होगा सस्ता! लखनऊ में सरिया से लेकर बालू तक के दाम गिरे, जानें सीमेंट और ईंट की नई कीमतें

November 24, 2026
Guru Nanak Jayanti 2026: घर पर बनाएं गुरुद्वारे जैसा स्वादिष्ट कड़ा प्रसाद, जानें आसान रेसिपी और बनाने का तरीका

Guru Nanak Jayanti 2026: घर पर बनाएं गुरुद्वारे जैसा स्वादिष्ट कड़ा प्रसाद, जानें आसान रेसिपी और बनाने का तरीका

November 24, 2026
ev Deepawali Tulsi Puja Vidhi

Religious news:देव दीपावली पर तुलसी के पास कितने दीपक जलाएं? जानिए पूजा की सही विधि और किन गलतियों से बचना है जरूरी

November 24, 2026
Delhi Jama Masjid Police Station Attack

Delhi News:जामा मस्जिद थाने में मची अफरा-तफरी, पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला; आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने चलाई गोली

November 23, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India