Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

Virat Kohli 100 vs Bangladesh: विराट को 72वां शतक बनाने में लगे सिर्फ 93 दिन, अब 100 शतक दूर नहीं

by Vikas Baghel
December 10, 2022
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

शनिवार 10 दिसंबर को चटगांव में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत की ओर से ईशान किशन और विराट कोहली की जोड़ी ने कमाल कर दिया, ईशान ने मात्र 131 गेंदों में 210 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं किंग कोहली ने 91 गेंदों में 113 रन बनाए। विराट कोहली की इस पारी से उनका 72वां अंतर्राष्ट्रीय शतक आया, इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जड़े और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 124.18 का रहा।

विराट कोहली 2 साल से ज्यादा वक्त से अपनी फॉर्म से जूंझ रहे थे लेकिन ऐशिया कप 2022 में 8 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाकर उनका फॉर्म वापस आया। इसके बाद टी20 विश्व कप 2022 में उन्होंने और भी लय पकड़ी और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 296 रन बनाए।

RELATED NEWS

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

June 8, 2026
RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

June 3, 2026

विराट कोहली ने 22 नवंबर 2019 में कोलकाता के ईडन गार्डन में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में शतक जड़ा था ये विराट कोहली का 70वां अंतर्राष्ट्रीय शतक था इसके बाद 71वां शतक लगाने के लिए विराट ने 1021 दिन लिए और 8 सितंबर 2022 को अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 में शतक लगाया, ये शतक विराट का पहला टी20 शतक भी था। इसके बाद विराट ने फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करवाया और 10 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपना 72वां अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया। गौर करने वाली बात ये है कि जहं विराट कोहली ने 70वे से 71वां शतक लगाने के लिए 1021 दिन लिए थे वहीं किंग कोहली ने 71 के बाद 72वां शतक लगाने के लिए सिर्फ 93 दिन लिए। मतलब साफ है किंग कोहली फॉर्म में है और लगातार उनके बल्ले से निकलते रन उनका फॉर्म बयां भी कर रहे हैं।

भारत बनाम बांग्लादेश तीसरा वनडे –

भारत इस वनडे सीरीज के पहले दोनों मैच हार चुका था, तीसरे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे की चोट का शिकार होकर वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन ने शिखर धवन के साथ मिलकर पारी की शुरूआत की। पहले बल्लेबीजी करते हुए भारत ने 50 ओवरों में 409 रन बोर्ड पर लगा दिए जिसमें ईशान किशन के सबसे ज्यादा 210 और विराट कोहली के 113 रन शामिल थे।

पहली पारी में बुरी तरह मार खाने के बाद बांग्लादेश की टीम के छक्के छूट गए थे और इतना बड़ा 410 रनों का टारगेट देखकर शायद वे मानसिक रूप से ही हार मान चुके थे क्योंकि मात्र 34 ओवरों में 182 रनों के कुल स्कोर पर बांग्लादेश की टीम ऑलआउट हो गई।

शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट लिए वहीं उमरान और अक्षर को 2-2 विकेट मिले इसके अलावा मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुदर को 1-1 विकेट मिला। खैर सीरीज तो बांग्लादेश ने 2-1 से जीत ली लेकिन सीरीज के तीसरे मैच में ईशान किशन और विराट कोहली की इस बुरी मार को बांग्लादेशी गेंदबाज शायद ही कभी भूल पाएं।

अब 14 दिसंबर से दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा।

Tags: Cricket Newscricket news in hindiind vs banind vs ban 3rd odiVIRAT KOHLIvirat kohli 100 vs bangladeshvirat kohli 72 century
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

Impressive Performance: मानव सुथार ने बढ़ाई टेस्ट टीम की उम्मीदें, बल्ले और गेंद दोनों से दिखाया दम, सुनील गावस्कर ने जमकर की तारीफ

by Kirtika Tyagi
June 8, 2026

Test Team Chances: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट...

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

by Sadaf Farooqui
June 3, 2026

Premanand Maharaj Ashram: IPL में RCB की हालिया जीत के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli एक आध्यात्मिक मुलाकात...

IPL Orange Cap Race RCB ने गुजरात को हराकर IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब भी टॉप-2 बल्लेबाज बने हुए हैं।ce: विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग,ऑरेंज कैप की रेस हुई और रोमांचक, क्या साई सुदर्शन अब भी नंबर-1

May 27, 2026

एक्सडिफेंडिंग चैंपियन RCB ने धर्मशाला के मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना...

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup: जीत की हैट्रिक लगा टीम इंडिया शान से पहुंची सुपर 8 में , जानिए भारत के अगले मैचों का पूरा शेड्यूल

by SYED BUSHRA
February 17, 2026

ICC T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है। लगातार तीन...

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

India Historic Victory: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हरा रचा इतिहास , सुपर-8 में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

India Historic Victory: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार...

Next Post

क्या अब रोहित शर्मा को रिप्लेस कर देंगे ईशान? क्या एक दोहरे शतक से मिल जाती है टीम में परमानेंट जगह?

Bijnor: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को कूचला, मासूम सहित 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist