मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

FIFA WC 2022: फाइनल में चला मेसी का मैजिक, 36 साल बाद फ्रांस को हराकर अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप किया अपने नाम, पीएम मोदी ने दी बधाई

by Web Desk
दिसम्बर 19, 2022
in खेल, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

फीफा वर्ल्ड कप में लियोनल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना ने वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। इस रोमांचक मैच में फ्रांस को मात देकर अर्जेंटीना ने इतिहास रचा है। ये कहानी इतनी आसान नहीं थी। फाइनल मैच में लोगो की धड़कनें बढ़ती रहीं, सांसें फूलती रहीं। जिसके बाद लियोनेल मेसी ने अपना सपना पूरा किया। लेकिन किलियन एम्बाप्पे का दिल टूट गया, कैसे इस फाइनल मुकाबले में अलग-अलग लम्हे देखने को मिले…

Argentina star Lionel Messi vowed Sunday to continue playing for his country despite finally realising his lifetime ambition of winning the World Cup, reports AFP News Agency

(Pics: FIFA World Cup's Twitter Handle) pic.twitter.com/nbDXOWOraa

— ANI (@ANI) December 18, 2022

4-2 से फ्रांस को हरा कर मेसी की टीम चैम्पियन बनी

फीफा वर्ल्ड कप में कतर का लुसैल स्टेडियम, और 90 हजार के करीब दर्शक मुकाबला बहुत दिलचस्प था। 80 मिनट तक लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना 2-0 से मैच में आगे चल रही थी। आधे से ज्यादा दर्शक अर्जेंटीना के फैन स्टेडियम में मौजूद थे। हर कोई खुश था। लेकिन अगले 2 मिनट में मैच का रुख बदल गया। और एम्बाप्पे ने 97 सेकंड में दो गोल दाग दिए, जिसके बाद पूरा स्टेडियम शांत हो गया। 90 मिनट में भी मैच का नतीजा नहीं निकला तो आधा घंटा वक्त बढ़ाया तब भी मैच ड्रॉ ही रहा। ये कहानी इतनी आसान नहीं रही, फाइनल मैच में धड़कनें बढ़ती रहीं, सांसें फूलती रहीं। अंत में पेनल्टी शूटआउट हुआ और अर्जेंटीना ने 4-2 से फ्रांस को हरा दिया। लियोनेल मेसी की टीम चैम्पियन बन गई।

RELATED NEWS

UP Job Maha Abhiyan 2026

UP News: एक लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

सितम्बर 19, 2026
Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

सितम्बर 17, 2026

फीफा वर्ल्ड कप में फाइनल का रोमांच

मुकाबले के चलते पहले हाफ में अर्जेंटीना का पलड़ा भारी नजर आया। अर्जेंटीना ने कमाल का खेल दिखाते हुए पहले हाफ में ही 2 गोल दागे। टीम के लिए पहला गोल कप्तान और महान फुटबॉलर लियोनल मेसी नें 23वें मिनट में किया। वहीं डी.मारिया ने 36वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।उसके बाद दूसरे हाफ में फ्रांस ने अपने दमदार अंदाज से पूरे खेल का ही रुख बदल दिया। फ्रांस के स्टार प्लेयर काइलिन म्बापे का दमदार खेल देखने को मिला। उन्होंने 80वें और 81वें मिनट यानि 90 सेंकड से भी कम के अंतर पर दो गोल दाग दिए और मुकाबले को 2-2 के बराबरी पर ले आएं।

90 मिनट का खेल खत्म होने तक भी नहीं निकला नतीजा

वहीं 90+7 के बाद स्कोर 2-2 के बराबरी पर था। 90 मिनट का खेल खत्म होने के बाद मैच में एंजरी टाइम भी मिला। लेकिन यहां भी कोई फैसला नहीं हुआ ऐसे में अंत में एक्स्ट्रा टाइम देने का फैसला किया गया। यह एक्स्ट्रा टाइम 30 मिनट का था, जो 15-15 मिनट के रूप में मिला।एक्स्ट्राइम में दोनों ही टीमों के बेस्ट प्लेयर्स ने अपना कमाल दिखाया। यहां लियोनेल मेसी और एम्बाप्पे ने एक-एक गोल दागे जिससे मैच पेनल्टी शूटआउट में गया। इस बार के वर्ल्ड कप में करीब आधा दर्जन मैचों का नतीजा पेनल्टी शूटआउट की मदद से ही निकला, किसी को अंदाज़ा नहीं था कि वर्ल्ड चैम्पियन भी इसी से निकलेगा। एक्स्ट्रा टाइम के 108वें मिनट में लियोनल मेसी और 118वें मिनट में काइलिन म्बापे ने गोल कर दिया।

This will be remembered as one of the most thrilling Football matches! Congrats to Argentina on becoming #FIFAWorldCup Champions! They’ve played brilliantly through the tournament. Millions of Indian fans of Argentina and Messi rejoice in the magnificent victory! @alferdez

— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2022

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

अर्जेंटीना की जीत पर भारत में दिग्गज नेताओं ने भी फ़ाइनल का लुत्फ उठाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना को फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप जीतने की बधाई दी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना के लिए ट्वीट करते हुए लिखा कि इसे सबसे रोमांचक फुटबॉल मैच में से एक माना जाएगा। अर्जेंटीना को वर्ल्ड चैम्पियन बनने की बधाई हो, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में दमदार घेल दिखाया। अर्जेंटीना-लियोनेल मेसी के भारत में मौजूद लाखों फैन्स भी इस जश्न में शामिल हुए।

#FIFAWorldCup pic.twitter.com/YnO6RbxS4W

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 18, 2022

सीएम योगी की फोटो सोशल मीड़िया पर वायरल

वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी एक फोटो सोशल मीड़िया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमे ये साफ दिख रहा है की यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी फुटबॉल प्रेमी हैं। इसका खुलासा रविवार को उस समय हुआ, जब उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की। जिसमे वह फीफा वर्ल्ड कप-2022 के फाइनल मैच का लुत्फ उठाते नजर आ रहें है। वह आवास पर एक सोफे पर बैठे दिखाई दिए। उनके सामने टीवी स्क्रीन पर फाइनल मैच चल रहा है।

Tags: argentinaFIFA WC 2022Lionel Messinarendra modiNews1IndiaYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

UP Job Maha Abhiyan 2026

UP News: एक लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

 UP Job Maha Abhiyan 2026: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को रोजगार देने की दिशा में प्रदेश...

Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

Kashi Vishwanath में योगी-राजनाथ ने केक बांटा, नायडू-पासवान भी पहुंचे; डमरू की गूंज और सोहर से गूंजा मंदिर परिसर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2026

Kashi Vishwanath Celebration: काशी विश्वनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई...

PM Modi 76th Birthday 2026

PM Modi Birthday 2026 : पीएम मोदी के जन्मदिन पर संगम से काशी तक खास आयोजन, लंबी उम्र के लिए हुई पूजा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

PM Modi 76th Birthday 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर 2026 को देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर 2026 को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली...

Next Post

Road Accident: घने कोहरे से अमरोहा में भीषण सड़क हादसा, हाईवे किनारे गन्ने से लदे खराब ट्रक में घुसी रोडवेज, एक दर्जन यात्री घायल

Gorakhpur: बलिदान दिवस पर देश के सबसे बड़े ड्रोन लेजर शो के साक्षी बनेंगे CM योगी, वीर सपूतों की गाथा से रोशन होगा आसमान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In