बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Mathura: शाही ईदगाह में सर्वे का आदेश, कोर्ट ने 20 जनवरी तक मांगी रिपोर्ट, हिंदू पक्ष का दावा- मस्जिद के नीचे मंदिर

by Anu Kadyan
दिसम्बर 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए जिला कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। जिसके अनुसार वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर की तरह अब शाही ईदगाह मस्जिद का भी सर्वे किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार 2 जनवरी को सर्वे होगा और 20 जनवरी को कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी। बता दें कि सीनियर डिवीजन की कोर्ट ने हिंदू सेना के कार्यकर्ता विष्णु गुप्ता द्वारा दायर याचिका पर आदेश पारित किया है।

मस्जिद के नीचे भगवान का गर्भ गृह- हिंदू पक्ष

दरअसल हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही ईदगाह में स्वास्तिक का चिह्न है जो मंदिर होने के प्रतीक है। साथ ही मस्जिद के नीचे भगवान का गर्भ गृह है। वहीं पक्षकार मनीष यादव और वकील महेंद्र प्रताप ने का कहना है कि शाही ईदगाह में हिंदू स्थापत्य कला के सबूत भी मौजूद हैं। जो वैज्ञानिक सर्वे के दौरान सामने आ जाएंगे। यह याचिका एक साल पहले मथुरा की जिला अदालत में ले दाखिल की गई थी।

RELATED NEWS

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026
UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

सितम्बर 9, 2026

औरंगजेब ने मंदिर तोड़कर ईदगाह बनाई–हिंदू पक्ष

बता दें कि शाही ईदगाह मस्जिद मथुरा शहर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर से सटी है। इस स्थल को भगवान कृष्ण की जन्मस्थली कहा जाता है। हिंदू संगठनों का मानना है कि औरंगजेब ने श्रीकृष्ण जन्मस्थली पर बने प्राचीन केशवनाथ मंदिर को हटाकर 1669-70 में शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण कराया था।

विष्णु गुप्ता ने याचिका दायर करते हुए कहा कि कटरा केशव देव मंदिर के 13.37 एकड़ के परिसर में 1669-70 में मुगल बादशाह औरंगजेब के आदेश पर कृष्ण जन्मभूमि पर बने प्राचीन केशवनाथ मंदिर को तोड़कर शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण किया गया। उन्होंने अपनी याचिका में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर मंदिर बनने तक का पूरा इतिहास अदालत के समक्ष पेश किया।

1968 में क्या समझौता हुआ था

बता दें कि 1935 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 13.37 एकड़ की विवादित भूमि को बनारस के राजा कृष्ण दास को अलॉट कर दी थी। फिर 1951 में श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने ये भूमि अधिग्रहीत की। ये ट्रस्ट 1958 में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ व 1977 में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के नाम से रजिस्टर्ड हुआ।

इसके बाद 1968 में श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ और शाही ईदगाह कमेटी के बीच एक समझौते हुआ। जिसमें 13.37 एकड़ जमीन का स्वामित्व ट्रस्ट दिया गया और ईदगाह मस्जिद का मैनेजमेंट ईदगाह कमेटी को सौंप दिया गया। वहीं अब हिंदू सेना ने इस मामले में दाखिल याचिका में ईदगाह मस्जिद का सर्वे और वीडियोग्राफी कराने मांग की है।

Tags: mathuraNews1IndiaShahi Idgahsurveytemple under the mosque
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Next Post

18 करोड़ 50 लाख रूपए में पंजाब ने क्यों खरीदे सैम करन? वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रार्थना सभा का आयोजन, 'सदैव अटल' पहुंचे PM मोदी सहित अन्य दिग्गज, की पुष्पांजलि अर्पित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In