रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

PM मोदी ने बंगाल को दी वीडियो कॉन्फ्रेेंसिंग के जरिए ₹7800 करोड़ की सौगात, वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

by Juhi Tomer
दिसम्बर 30, 2022
in बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार करने के बाद पश्चिम बंगाल को 7800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेेंसिंग के जरिए कोलकाता में हावड़ा न्यू-जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी के लिए आज का दिन काफी दुखद रहा, क्योंकि शुक्रवार को ही अहमदाबाद में उनकी मां हीरा बा का निधन हो गया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह गांधीनगर पहुंचकर मां को मुखाग्नि दी और इसके बाद पहले से तय अपने कार्यक्रमों में शामिल हुए। हालांकि, पीएम मोदी को कोलकाता पहुंचकर इस कार्यक्रम में स-शरीर उपास्थित होना था, लेकिन उनकी मां हीरा बा के निधन की वजह से उन्हें बंगाल जाने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा । लेकिन उन्होंने पश्चिम बंगाल में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और लोकार्पण को नहीं टाला।

RELATED NEWS

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

अगस्त 15, 2026
PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

अगस्त 14, 2026

वीडियो कॉन्फ्रेेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोलकाता में हो रही राष्ट्रीय गंगा परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/kkJUoAPBdr

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2022

प्रधानमंत्री अपनी मां के अंत्योष्टि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीधे गांधीनगर राजभवन पहुंचे। वहां से वीडियो कॉन्फ्रेेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यपाल सीवी आनंद बोस और केंद्रिय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा और पर्वोत्तर के प्रवेश द्वारा न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ेगी। अधिकारियों ने कहा कि नीले-सफेद रंग की यह ट्रेन 7 घंटे से 45 मिनट में 564 किमी की दूरी तय तरेगी। इससे इस मार्ग पर अन्य ट्रेनों की तुलना में यात्रा के समय में तीन घंटे की बचत होगी। इसके तीन स्टेशन बारसोई, मालदा और बोलपुर होंगे।

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की मां हीरा बा के निधन पर जताया दुख

वहीं कार्यक्रम में शामिल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की मां हीरा बा के निधन पर दुख जताया है। ममता ने कहा मेरी संवेदनाए आपके साथ हैं। दुख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं। मां से बढ़कर कुछ और नहीं हो सकता। ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से कार्यक्रम को छोटा करने की अपील की। ममता ने कहा, प्रधानमंत्री जी आज हम सब आपकी दुखद स्थिति मे आपके साथ है, और मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी की आपको यह दुख सहन करने की क्षमता दें। मैं आपसे अनुरोध करूंगी कि आप इस कार्यक्रम को छोटा रखं क्योंकि आप अभी अपनी मां के अंतिम संस्कार से आए हैं।

पीएम ने पश्चिम बंगाल में 7800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

-पीएम ने हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाई
-2550 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अनेक सीवर अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास
-कोलकाता में राष्ट्रीय गंगा परिषद की दूसरी बैठक की अध्यक्षता
-कोलकाता मेट्रो की जोका-तारातला पर्पल लाइन का उद्घाटन
-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर एंड सेनीटेशन का उद्घाटन

Tags: Heeraben Modi Deathheeraben modi death newsheeraben modi death tributesModi Mother agemodi mother tributesNarendra Modi mothernarendra modi mother age modi mother newsnarendra modi mother deathPM Modipm modi mother demise
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

NEET समेत और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान, अब छात्रों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

by Sadaf Farooqui
अगस्त 15, 2026

Free Online Coaching: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन...

PM Modi Red Fort Turban

PM Modi: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बांधनी पैटर्न की राजस्थानी पगड़ी पहनी, 13 साल में हर बार बदला अंदाज

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

 PM Modi Red Fort Turban:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से देश को 13वीं...

PM Modi abuse case

No FIR: पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी, दिल्ली पुलिस किस बात से डरी, लिया बड़ा फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Case Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में...

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

Delhi Police: PM मोदी कोअपशब्द बोलने लड़की ने मांगी माफी,वीडियो वायरल में उम्र और दावों पर उठे रहे सवाल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 1, 2026

Delhi Police: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़की का माफी...

Next Post

New Year 2023: नए साल पर मथुरा आने वाले भक्तों की सुरक्षा होगी कड़ी, जानें क्या है तैयारी

Gorakhpur: 55 फीसद वाहनों पर अभी तक नहीं लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, बेपरवाह है ARTO

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist