शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य उत्तराखंड

New Year 2023: उत्तराखंड में नए साल के जश्न पर होटल हुए फुल, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस ने जारी की ये गाइडलाइन

by Web Desk
दिसम्बर 31, 2022
in उत्तराखंड, देहरादून
Share on FacebookShare on Twitter

नववर्ष का उत्सव मनाने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने खासा इंतजाम कर रखें है। बताते चलें की एक ओर जहां सरकार के लिए कोरोना वायरस एक बड़ी चुनौती है। तो वहीं दूसरी ओर चिलचिलाती ठंड भी लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। ऐसे में यातायात पुलिस ने मसूरी के लिए बाइपास मार्ग की व्यवस्था की है, ताकि शहर में जाम की स्थिति पैदा न हो। यातायात पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने बताया कि नववर्ष पर मसूरी और देहरादून की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किए जाने के लिए आशारोड़ी चेक पोस्ट से मसूरी तक यातायात का डायवर्जन प्लान बनाया गया है। आपको बता दें की मसूरी, नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार समेत तमाम स्थलों में अधिकांश होटल फुल हो गए हैं। इसे देखते हुए सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए हैं।

https://twitter.com/uttarakhandcops/status/1608113191619563527?cxt=HHwWjsDUka-bldEsAAAA

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए गाइडलाइन जारी की

हर साल न्यू ईयर के जश्न के लिए लोग अपना रुख पहाड़ो की ओर करते हैं। जिसे लेकर आम जनता से प्रशासन तक को भीड़ का काफी सामना करना पड़ता है। हर साल पर्यटन क्षेत्रों से ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जिन्हें देखकर भीड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है, की नए साल पर जाम से कैसी स्थिति पैदा हो जाती है। जिसे लेकर इस साल उत्तराखंड में नव वर्ष का जश्न मनाने बड़ी संख्या में आ रहे पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। बता दें की मसूरी, नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार समेत तमाम स्थलों में अधिकांश होटल फुल हो गए हैं। इसे देखते हुए सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए हैं। इसके साथ ही आसामाजिक और अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनसे सख्ती से निपटने की भी तैयारी है।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026
https://twitter.com/SPTrafficDoon/status/1608793827472715777?cxt=HHwWgsDRtcvdytMsAAAA

उत्तराखंड आने से पहले जान लें पुलिस के इन दिशा-निर्देशों को

. अगर आप नए साल में शराब, ड्रग्स का सेवन कर वाहन चला रहें तो हो जाए सावधान। आप के खिलाफ की जा सकती है कठोर कार्रवाई।
. होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट में ध्वनि प्रदूषण के चलते न्यायालयों के आदेश का पालन भी जरुरी।
. अगर आप वाहनों से स्टंट्स कर रहें है तो हो जाए सावधान।
. सैलानियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
. शॉपिंग माल और सिनेमाघरों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल होगा तैनात ।
. अराजक व अवांछित तत्वों के राज्य में प्रवेश को रोकने के लिए सीमाओं पर बैरिकैटिंग की पर्याप्त व्यवस्था होगी।
. कोविड महामारी के नियंत्रण के लिए केंद्र व राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
. सोशल मीडिया पर अराजक तत्वों पर कड़ी नजर होगी। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट को सोशल मीडिया प्रकोष्ठ तत्काल हटाएगा और अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेगा।

https://twitter.com/SPTrafficDoon/status/1608745244195160064?cxt=HHwWgIDQ5dXRtNMsAAAA

गूगल मैप और क्यूआर कोड स्कैन करके भी ले सकते जानकारी

पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने बताया कि विगत छह माह से यातायात पुलिस के अथक प्रयास से गूगल मैप पर मसूरी के लिए तैयार बाइपास प्लान का प्रस्ताव दिया गया था। इस प्रस्ताव को गूगल मैप ने स्वीकार कर लिया है। मैप में बाइपास मार्ग को दर्शाया गया है। जिसके मसूरी जाने वाले पर्यटकों को काफी सहायता मिल रही है। शुक्रवार को दिनभर गूगल मैप मसूरी जाने के लिए मुख्य मार्ग को जीएमएस रोड ही दर्शाता रहा। वहीं नववर्ष को लेकर मसूरी जाने व आने वाले पर्यटकों के लिए यातायात पुलिस ने वीडियोयुक्त ट्रैफिक प्लान तैयार कर क्यूआर कोड जारी किया है। कोड स्कैन कर पर्यटक वीडियो देखकर भी अपने गंतव्य स्थल तक पहुंच सकते हैं।

108 आपातकालीन सेवा रहेगी मौजूद

नए साल के जश्न को देखते हुए आपातकालीन सेवा 108 भी अलर्ट मोड पर आ गई है। किसी भी तरह की आपात स्थिति में त्वरित सेवा उपलब्ध कराने के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में 108 आपातकालीन एंबुलेंस तैनात की गई हैं। बता दें की, 108 आपातकालीन सेवा के काल सेंटर व एंबुलेंस वाहनों में तैनात कर्मियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। एहतियातन 108 कर्मियों की छुट्टियां भी रद कर दी गई हैं। प्रदेशभर में 18 बैकअप एंबुलेंस भी तैनाती की गई है।

उत्तराखंड में पर्यटकों का जोर-दार स्वागत

उत्तराखंड में सरकार ने नववर्ष के उत्सव के बहाने शीत पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देश और विदेश के पर्यटकों के स्वागत के लिए लाल कारपेट बिछा दी है। आपको बता दें की पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल-रेस्टोरेंट, ढाबे, चाय और खान-पान की दुकानों को दो जनवरी तक 24 घंटे खोले रखने की छूट दी गई है। इतना ही नहीं चार दिनों तक प्रदेश में शराब की दुकानें और ठेके भी 24 घंटे खोले जा सकेंगे।

Tags: dehradunmussoorieNew Year 2023News1IndiaTraffic PoliceUTTRAKHAND
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

हैवान पिता ने किया अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी का रेप, मां ने कहा- अगर पता होता तो मैं इसे जहर दे देती, ये बाप नहीं... पाप है

Putrada Ekadashi 2023: नए साल की शुरुआत में पड़ रही है पुत्रदा एकादशी, भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये आसान उपाय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist