शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi: 20 साल की लड़की को पांच लड़कों ने 4 KM तक कार से घसीटा, पुलिस को कई बार कॉल किया लेकिन…, चश्मदीद ने दी गवाही

by Anu Kadyan
जनवरी 2, 2023
in दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नए साल के दिन दिल्ली आउटर के सुल्तानपुरी थाने इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक लड़की की मौत हो गई है। और उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं हैं। इस मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले को हत्या और गैंगरेप बताकर झूठ फैलाया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं है ये एक एक्सीडेंट है। फिलहाल पाचों आरोपियों को पकड़ लिया गया। वहीं परिजनों ने सभी दरिंदों को जल्द- जल्द सजा देने की मांग उठाई है।

जानिए, क्या है पूरा मामला

दरअसल, सूत्रों के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली थी कि 1 जनवरी की सुबह 3 बजकर 24 म्नट पर एक बलेनो गाड़ी में एक बॉडी बंधी हुई है, जो नीचे लटकी हुई है। ये गाड़ी कुटुबगड की तरफ जा रही थी। इसके बाद कॉलर ने कार का नंबर भी बताया। सुबह 4 बजकर 11 मिनट पर गाड़ी को ट्रेस कर लिया गया। इसी दौरान एक और पीसी आर कॉल मिली, जिसमें कॉलर ने बताया कि कंझावला यताने इलाके में एक लड़की की बॉडी न्यूड अवस्था में पड़ी है। बॉडी को अस्पताल में भेजा गया, जहां लड़की को मृत घोषित कर दिया गया है। लड़की की उम्र 20 साल थी।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

चश्मदीद ने दी गवाही

इस मामले के चश्मदीद दीपक ने बताया कि वह सुबह 5 बजे तक पुलिस को कॉल करता रहा घटना की जानकारी देता रहा, लेकिन इसके बाद भी मौके पर कोई नहीं आया। इसके अलावा दीपक ने आरोप लगाया है कि पीसीआर वैन में मौजूद पुलिस होश में नहीं थी। पुलिस चश्मदीद की बात सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

दीपक ने बताया कि उसने बेगमपुर तक कार का पीछा किया। शव जब तक कार में फंसा रहा, तब तक आरोपी कार को इधर-उधर कर दौड़ाते रहे। जब शव गिर गया तो वह सभी उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं दिपक ने बताया कि कार की गति सामान्य थी। देखने से लग रहा था कि उसे चलाने वाला नॉर्मल है, उसने शराब नहीं पी रखी। सुबह करीब 3:15 बजे दीपक दूध की डिलीवरी का इंतजार कर रहा था। तभी उन्होंने एक कार को आते देखा जिसके पीछे के पहियों से तेज आवाज आ रही थी। 

दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस

पकड़े गए गाड़ी के आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनकी गाड़ी कासुल्तापुरी इलाके में एक स्कूटी से एक्सीडेंट हो गया था। इसी दौरान पैट्रोलिंग के दौरान एसचओ को एक्सीडेंट की हालत में स्कूटी भी मिल गई। जांच में सामने आया कि एक्सीडेंट के बाद मृत लड़की गाड़ी से घिसटती हुई काफी दूर गई, जिस वजह से उसके कपड़े फट गए। कार में सवार पांचो आरोपियो मित खन्ना (25), कृष्ण (27), दीपक खन्ना (26), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (तेजी से गाड़ी चलाना) और 304-ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया है।

Tags: 4 KMcarDelhidraggedeyewitnesses testifiedFive boysNews1India
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर वर्षों से किसानों, छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख...

Next Post

Meerut: जमीन विवाद को लेकर बाबा मनोहर नाथ मंदिर में जमकर हुई तोड़फाड़, कई हुए घायल, चार हिरासत में

Delhi: नए साल पर ईश्वर की शरण में पहुंचे लोग, 800 साल पुराने गौरीशंकर मंदिर में भक्तों की भीड़

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In