Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Meerut: जमीन विवाद को लेकर बाबा मनोहर नाथ मंदिर में जमकर हुई तोड़फाड़, कई हुए घायल, चार हिरासत में

by Juhi Tomer
January 2, 2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, मेरठ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

मेरथ के बाबा मनोहर नाथ मंदिर में रविवार रात जमकर बवाल मच गया। मंदिर में ईंट-पत्थर चले। कुर्सियों, गाड़ियां और सारा सामान तोड़फोड़ कर बिखरा दिया। करोड़ो की जमीन को लेकर मंदिर की महंत और महामंडलेश्वर गुरुमाता नीलिमानंद और दूसरे पक्ष सुशील गिरा का लंबे वक्त से विवाद चल रहा है। इसको लेकर पहले भी दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ था। वहीं रविवार को दोबारा दोनों पक्षों के बिच झड़प हो गई। इस बीच पथराव और जानलेवा हमले की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस केसामने ही जमकर पथराव हुआ। इसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।

पथराव के दौरान कई लोग हुए घायल

दरअसल, पूरा मामला में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बाबा मनोहर नाथ मंदिर का है। मंदुर परिसर में करोड़ो की संपत्ति विवादित है। गोस्वामी पक्ष और नीलमानंद पक्ष के बीच संपत्ति को लकेर विवाद बना हुआ है। हद तब हो गई जब गोस्वामी पक्ष के लोगों ने परंपरागत पूजा पाठ पद्धति का विरोध करना शुरू कर दिया। गोस्वामी पक्ष ने अचानक मंदिर परिसर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान कई लोग घायल भी हो गए है। साथ ही एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

RELATED NEWS

No Content Available

कुछ आरोपी पुलिस के हिरासत में

इतना ही नहीं बीच बचाव करने पहुंची पुलिस के कुछ कर्मचारियों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, पूरे इलाके को छावनी में तब्दिल कर दिया गया है। मंदिर परिसर में शांति बनी हुई है। पुलिस आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि पुलिस ने जब यज्ञ करने की अनुमती नहीं दी थी। तब भी नीलिमानंद पक्ष के लोग वहां यज्ञ करने की योजना बना रहे थे। वहीं, गोस्वामी पक्ष के लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए वहां मारपीट और पथराव कर दिया। अब पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है। उन पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Tags: "baba manohar nath mandir mahamandaleshwarbaba manohar nath mandir land disputegoswami side pelted stones on mahamandaleshwarmeerut baba manohar nath mandirpelted stones on mahamandaleshwar in meerut
Share198Tweet124Share49

Juhi Tomer

Related Posts

No Content Available
Next Post

Delhi: नए साल पर ईश्वर की शरण में पहुंचे लोग, 800 साल पुराने गौरीशंकर मंदिर में भक्तों की भीड़

Hardoi: नहर में मिला पिता का शव, न्याय मांगने अफसर की दहलीज पर गया बेटा, बदले में कोतवाल ने जड़ा थप्पड़...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist