Sunday, June 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Gay Marriage: क्या इन कपल को मिलेगी समलैंगिक विवाह को लेकर कानूनी मान्यता, SC में दायर की याचिका

by Juhi Tomer
January 8, 2023
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

आजकल सेम सेक्स में शादी का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दिलाने वाली याचिकाओं को अपने पास ट्रांसफर कर लिया है। बता दें कि यह मामला चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया था। लेकिन क्या आपको पता है कि सेम सेक्स में शादी को कानून मान्यता दिलाने की पहले गे कपल पार्छ फिरोज मेहरोत्रा और उदय राज आनंद ने शुरू की थी। मेहरोत्रा और आनंद की मुलाकात 17 साल पहले हुई। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई फिर वहीं दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इस कपल ने 2019 में पेरेंट्स बनने का पैसला लिया। हालांकि, कानून उन्हें बच्चों को गोद लेने का अधिकार नहीं देता है, इसलिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

सरगोसी के जरिए ही दो बच्चों के पिता बन सके

बता दें की मेहरोत्रा का कहना है कि 2020 में जब दुनिया कोरोना महामारी की चपेट में थी, वे सरगोसी के जरिए ही दो बच्चों के पिता बन सके है। मेहरोत्रा ने कहा कि, हम अपने बच्चों को पढ़ाते हैं, उन्हें बिस्तर पर सुलाते हैं, उन्हें गुड नाइट बोलकर प्यार भी करते हैं। यहां तक की अगर उन्हें आधी रात में बच्चों को भूख लगी या फिर डायपर बदलने जैसी चीजों का भी ख्याल रखतें हैं। लेकिन फिर भी हम तरह के ‘भूत’ हैं। क्योंकि मेरे होने के बाद भी बच्चों के जीवन में मेरी कमी है, क्योंकि उनके बर्थ सर्टिफिकेट पर मेरा नाम नहीं है। कानूनी तौर पर हमारा कोई संबंध नहीं है। मेहरोत्रा और आनंद उन चार याचिकाकर्ता कल्पस में से एक हैं, जिन्होंने समलैंगिक विवाह को मान्यता देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वे कहते हैं, अगर 17 साल का प्यार शादी करने के लिए काफी नहीं है , तो कम से कम माता- पिता होना तो इसकी पर्याप्त कारण होना चाहिए।

RELATED NEWS

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

May 27, 2026
Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

February 19, 2026

कई उतार चढ़ाव देखने को मिले है

मेहोत्रा पब्लिकेशन इंडस्ट्री में काम करते हैं। वो स्कूल में एक बिजनेसमैन आनंद से मिले और दोनों गहरे दोस्त बन गए है। आनंद अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए बाहर भी रहे। वहीं मेहरोत्रा यहीं रहे। पिछले एक दशक में उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए, जिसमें अलग-अलग देशों के कॉलेजों में पढ़ना और लंबे वक्त तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहना शामिल है।

भारत में वापस आना चाहते थे क्योंकि यह हमारा देश है

वहीं मेहरोत्रा ने बताया कि उन दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। साल 2015 में दोनों लोग दिल्ली में साथ में रहने लगे। मेहरोत्रा का कहना है कि, हम अपने देश भारत में वापस आना चाहते थे क्योंकि यह हमारा देश है और हमारे परिवार यहां है। अगर आप हमारे नामों में से एक को एक महिला के साथ बदलते हैं, तो यह बचपन की दोस्ती की एक सामान्य कहानी है जो बाद में प्यार में बदल गई। यह बिल्कुल भी खास नहीं है। यह वहीं है जो हर किसी के पास है और हम यही चाहते हैं। हम शादी करने का अधिकार चाहते है।

दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया

उन्होंने आगे कहा कि शादी को कानूनी मान्यता मिलने पर कई तरह की रोजमर्रा की परेशानियां दूर हो जाएंगी। जैसे हम बीमा फॉर्म में नॉमिनी चुन पाएंगे, बच्चों के साथ विदेश यात्रा कर सकेंगे और विरासत के अधिकार का भी फायदा उठा पाएंगे। मेहरोत्रा कहते हैं कि कई महीनों की बहस और चर्चा के बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि आनंद बहादुर है, वो हमेशा इस मामले में अलर्ट रहता है और दोनों कोर्ट जाने के फैसले पर एकमत थे। दोनों जानते हैं कि कानून लड़ाई एक लंबी प्रक्रिया हो सकती है। वो कहते हैं कि इस बात को मैं विरोध के नजरिए से नहीं देखता हूं। मैं एक सामान्य नागरिक की तरह अपनी बात रख रहा हूं। हमसे पहले के लोगों को इससे भी ज्याद परेशानी और कठिन वक्त से गुजरना पड़ा होगा।

Tags: gay marriagelatest news in hindilegalize gay marriagepetitionssame-sex marriageSupreme Court
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

by Kirtika Tyagi
May 27, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया चलाने की शक्ति को सही ठहराते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत...

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

by SYED BUSHRA
February 19, 2026

Supreme Court of India ने चुनाव से पहले बांटी जा रही मुफ्त सुविधाओं यानी फ्रीबीज पर कड़ी नाराजगी जताई है।...

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Supreme Court on WhatsApp Privacy: व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI)...

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

by Vinod
November 24, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के एक छोटे से शहर हिसार में जन्में जस्टिस सूर्यकांत को...

Digital Arrest Fraud Case

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला ! साइबर क्राइम के अपराधियों को नहीं मिलेगी जमानत

by SYED BUSHRA
November 18, 2025

Supreme Court:सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए 72 वर्षीय महिला वकील से 3.29 करोड़ रुपये...

Next Post

Weather Update: सर्दी का कहर! कड़कड़ाती ठंड से ठिठुर रहा उत्तर भारत, दिल्ली में घने कोहरे के चलते कम हुई विजिबिलिटी

Indigo: फ्लाइट में नहीं थम रहा बवाल, नशे में धुत इंडिगो फ्लाइट के यात्रियों ने किया हंगामा, 2 गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist