Monday, December 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Weather Update: सर्दी का कहर! कड़कड़ाती ठंड से ठिठुर रहा उत्तर भारत, दिल्ली में घने कोहरे के चलते कम हुई विजिबिलिटी

Juhi Tomer by Juhi Tomer
January 9, 2023
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, मौसम, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली- नोएडा समेत पूरे एनसीआर में सर्दी अपना कहर बरपा रही है। कई राज्यों में सुबह और रात के समय लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली में ठंड के प्रकोप की वजह से हालात खराब है। सुबह और शाम के वक्त कोहरे के कारण विजिबिलिटी न के बराबर है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

कोहरे से कम हुई विजिबिलिटी

वहीं IMD के रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह 5:30 बजे विजिबिलिटी दिल्ली के सफदरजंग में 25 मीटर, दिल्ली के पालम में 50 मीटर, पंजाब के भटिंडा में 0 मीटर, अमृतसर में 25 और अंबाला में 25-25 मीटर, हिसार में 50 मीटर रही। वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा में 0 मीटर, लखनऊ की अगर बात करें तो लखनऊ के अमौसी में 0 मीटर, वाराणसी के बाबतपुर में 25 मीटर। वहीं बहराइच में आज सुबह 5:30 बजे दर्ज की गई विजिबिलिटी 50 मीटर, प्रयागराज में 50 मीटर और बिहार के भागलपुर में 25 मीटर रही।

RELATED POSTS

Delhi NCR Weather Update

Weather news: कोहरे की चादर से ढकी दिल्ली-एनसीआर, यातायात बेहाल, उड़ानों पर भी असर

December 15, 2025
Delhi pollution and Weather

दिल्ली का दम घोंट रहा जहरीला स्मॉग, तापमान में और गिरावट का अनुमान

November 22, 2025

कोहरे के वजह से वाहनों पर लगा ब्रेक

दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे होने की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी में रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में कोहरे और ठंडो को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि इंडो गंगेटीक प्लेन इलाकों में सतह के पास हल्की हवाओं और उच्च नामी की वजह से अगले तीन दिन कोहरा बेहद घना रहेगा, यानी विजिबिलिटी जीरो मीटर हो सकती है। मौसम विभाग का ये अनुमान बेहद सटीक साबित हुआ। सोमवार सुबह घने कोहरे ने पूरे दिल्ली एनसीआर को ढक दिया। मैदानी इलाकों में चल रहीं ठंडी हवाओं के कारण कई राज्यों में अभी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में पारा और भी लुढ़क सकता है। यानी देश के मैदानी इलाकों के अलग- अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टीयां

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शीत लहर के चलते स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी गई है। कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है। नोटिस के अनुसार 14 जनवरी तक कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं क7ा 10 से 12 के विद्यार्थियों के लिए प्री बोर्ड और प्रैक्टिकल के लिए भी निर्देश जारी किए गए है। सुबह 10 बजे से 2 बजे तक ही विद्यार्थी को बुला सकेंगे। जाड़े से बचाव के कपड़े पहन कर आएंगे विद्यार्थी। वही दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की तरफ से भी प्राइवेट स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। सर्दी को देखते हुए स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने के लिए आदेश जारी किए गए है।

Tags: "Dense fogDelhi weather Delhi cold Delhi temperature cold wave Delhi fogdelhi weather updatesdense fogimd weatherlate trains listlatest weather updates'National Hindi Newsweather update
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Delhi NCR Weather Update

Weather news: कोहरे की चादर से ढकी दिल्ली-एनसीआर, यातायात बेहाल, उड़ानों पर भी असर

by SYED BUSHRA
December 15, 2025

Weather news:दिल्ली में सोमवार की सुबह घने कोहरे और गंभीर प्रदूषण के साथ शुरू हुई, जिसने आम जनजीवन को बुरी...

Delhi pollution and Weather

दिल्ली का दम घोंट रहा जहरीला स्मॉग, तापमान में और गिरावट का अनुमान

by Kanan Verma
November 22, 2025

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम चक्र और प्रदूषण दोनों ही बेहद चिंताजनक हो गए हैं। हाल ही में हवा की...

up monsoon alert heavy rain news

Weather update: उमस और गर्मी से बेहाल हुए लोग बारिश कम होने से हो गए हलकान, फिर कब से सक्रिय होगा मानसून

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Weather update: उत्तर प्रदेश में अब मानसून का असर थोड़ा कम हो गया है। बारिश की कमी के कारण उमस...

Heavy Rain Alert in UP : यूपी में मूसलाधार बारिश का कहर, कौन से जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, कई जगह स्कूल बंद

Heavy Rain Alert in UP : यूपी में मूसलाधार बारिश का कहर, कौन से जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, कई जगह स्कूल बंद

by SYED BUSHRA
September 1, 2025

Weather update: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। सोमवार को भी कई जिलों में भारी बरसात के...

Monsoon Update: आज से घटेगा मानसून,कुछ जिलों में ही होगी हल्की बारिश, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Monsoon Update: आज से घटेगा मानसून,कुछ जिलों में ही होगी हल्की बारिश, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

by SYED BUSHRA
August 27, 2025

Weather Update:उत्तर प्रदेश में बुधवार से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग का कहना...

Next Post

Indigo: फ्लाइट में नहीं थम रहा बवाल, नशे में धुत इंडिगो फ्लाइट के यात्रियों ने किया हंगामा, 2 गिरफ्तार

Uttarakhand: जोशीमठ को बचाने का एक्शन प्लान तैयार, आसपास के इलाकों में भी निर्माण कार्य बैन, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version