बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

IND vs SL 3rd ODI: 317 रनों की जीत से भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, इन 5 खिलाड़ियों ने किया कमाल

by Vikas Baghel
जनवरी 16, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज के आखरी मैच में 15 जनवरी को भारत ने ऐसी जीत हासिल की जिसे पाने को पूरी दुनिया तरसती है लेकिन हर किसी को मिल जाए तो खासियत में खास क्या है?

भारत ने इस मैच में श्रीलंका को 317 रनों से हराया। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 390 रन बनाए। दूसरी पारी में जब लंकाई टीम पहाड़ जैसे टारगेट का पीछा करने उतरी तो भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 73 रनों पर ऑलआउट कर दिया। जिसके बाद 317 रनों के सबसे बड़े अंतर से भारत ने इस मैच को अपने नाम किया। 317 रनों की ये जीत वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है, इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 2008 में 290 रनों की जीत हासिल की थी।

RELATED NEWS

Tribute to Sir Garfield Sobers: क्रिकेट जगत ने खोया महान ऑलराउंडर,  विराट कोहली ने भावुक संदेश के साथ दी श्रद्धांजलि

Tribute to Sir Garfield Sobers: क्रिकेट जगत ने खोया महान ऑलराउंडर, विराट कोहली ने भावुक संदेश के साथ दी श्रद्धांजलि

जुलाई 18, 2026
RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

जून 3, 2026
Image – BCCI(Twitter)

यानी इस जीत के साथ भारतीय टीम पूरे विश्व में अब तक वनडे की सबसे बड़ी जीत अपने नाम चुकी थी जो एक बड़ा, बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।

इतने बड़े अंतर की जीत का श्रेय किसी एक खिलाड़ी को नहीं दिया जा सकता क्योंकि इस मैच में जैसा प्रदर्शन पूरी भारतीय टीम ने किया वैसा प्रदर्शन शायद ही कभी किसी टीम ने किया हो। इस मैच में शुरू से अंत तक हर भारतीय खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी खासकर 5 खिलडियों ने ही अपने प्रदर्शन के दम पर टीम के इतनी बड़ी जीत दिलाई।

ये 5 खिलाड़ी थे –

1. विराट कोहली –

Image – BCCI(Twitter)

विराट कोहली इस मैच और सीरीज के सबसे खास प्लेयर रहे वे ना सिर्फ पहले और आखरी मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे बल्कि वे प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे। बात करें तीसरे वनडे की तो 390 रनों का स्कोर खड़ा करने में सबसे बड़ा हाथ विराट कोहली का था। उन्होने मात्र 110 गेंदों में 166 रनों की नाबाद पारी खेलकर पूरे मैच को पहले ही एकतरफा सा कर दिया था। विराट का ये वनडे का 46वां और कुल अंतर्राष्ट्रीय करियर का 74वां शतक था। पहले 100 रन विराट ने अपने हमेशा के अंदाज में ही बनाए थे उन्होने 85 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया था लेकिन शतक के बाद विराट ने जिस तरह से स्कोर पुश किया वो कबिल ए तारीफ है उन्होने बाद के 66 रन 3 चौकों और 7  छक्कों की मदद से केवल 25 गेंदों में बनाए थे। विराट ने 390 के कुल स्कोर का 42.5 प्रतिशत रन अकेले बनाए।

2. मोहम्मद सिराज –

Image – Mohammad Siraj (Twitter)

मोहम्मद सिराज 317 रनों की इस जीत के बड़े हीरो रहे क्योंकि पहली पारी में 390 रन बनाने के बाद बल्लेबाजों का काम खत्म हो गया था और अब बारी थी गेंदबाजों को अपना जौहर दिखाने की। सिराज ने चैलेंज कुबूल किया और शानदार  गेंदाबाजी की।

सिराज इकलौते ऐसे गेंदबाज थे जो इस मैच में अपना स्पैल पूरा कर पाए। 10 ओवरों में सिराज ने 1 मैडन किया, 32 रन दिए, और 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए।

 सबसे पहले 7 रनों के कुल स्कोर पर सिराज ने लंकाई सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो को आउट किया। इसके बाद अपने अगले ही ओवर में उन्होने कुसल मेंडिस को भी चलता किया। फिर 8 वे ओवर में सिराज ने नवानिंदु फर्नांडो को भी क्लीन बोल्ड कर दिया। 37 के कुल स्कोर पर सिराज ने वानिंदु हसरंगा को भी क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके अलावा 12वें ओवर में सिराज ने चमिका करूणारत्ने को रन आउट कर पवेलियन भेज दिया। कुल मिलाकर अकेले मोहम्मद सिराज ने आधी लंका टीम को वापस पवेलियन भेज दिया था। सिराज ने सभी महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। सिराज के अलावा मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए।

3. शुभमन गिल

Image – BCCI(Twitter)

युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने इस मैच में अपना दूसरा वनडे शतक जड़ा, शुभमन गिल ने 97 गेंदों में 116 रनों की बेहतरीन पारी खेली जिसने भारत को 390 तक पहुंचाने में नींव का काम किया।

Tags: ind 317 runs win vs slIND vs SLind vs sl 3rd odiind vs sl 3rd odi 2023india win vs slmohammad sirajshhubman gillVIRAT KOHLI
Share197Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

Tribute to Sir Garfield Sobers: क्रिकेट जगत ने खोया महान ऑलराउंडर,  विराट कोहली ने भावुक संदेश के साथ दी श्रद्धांजलि

Tribute to Sir Garfield Sobers: क्रिकेट जगत ने खोया महान ऑलराउंडर, विराट कोहली ने भावुक संदेश के साथ दी श्रद्धांजलि

by Kirtika Tyagi
जुलाई 18, 2026

Virat Kohli Pays Tribute to Sir Garfield Sobers क्रिकेट जगत के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स के निधन से खेल...

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

RCB की जीत के बाद विराट कोहली पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, मिला खास आशीर्वाद और तोहफा

by Sadaf Farooqui
जून 3, 2026

Premanand Maharaj Ashram: IPL में RCB की हालिया जीत के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli एक आध्यात्मिक मुलाकात...

IPL Orange Cap Race RCB ने गुजरात को हराकर IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब भी टॉप-2 बल्लेबाज बने हुए हैं।ce: विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग,ऑरेंज कैप की रेस हुई और रोमांचक, क्या साई सुदर्शन अब भी नंबर-1

IPL Orange Cap Race RCB ने गुजरात को हराकर IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल अब भी टॉप-2 बल्लेबाज बने हुए हैं।ce: विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग,ऑरेंज कैप की रेस हुई और रोमांचक, क्या साई सुदर्शन अब भी नंबर-1

by Kirtika Tyagi
मई 27, 2026

एक्सडिफेंडिंग चैंपियन RCB ने धर्मशाला के मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना...

Virat Kohli

दिल्ली के लिए शतक जड़ते ही इंटरनेट पर छाए विराट कोहली, गूगल सर्च में बना नया ट्रेंड

by Deepali Kaur
दिसम्बर 25, 2025

भारतीय क्रिकेट में जब भी विराट कोहली बल्ला उठाते हैं, तो सिर्फ मैदान ही नहीं, पूरा देश उनकी ओर देखने...

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

प्रेमानंद महाराज से मिलते ही भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, आंखें नम होते ही वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली भी रहे साथ

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 16, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज...

Next Post

Uttar Pradesh: अलीगढ़ में चिकन खरीदने को लेकर दो पक्षों में पथराव, विवाद में 4 लोग घायल, पुलिस मामले में जुटी

Dehradun: भर्ती घोटाले मामले में विधानसभा के पूर्व सचिव मुकेश सिंघल के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist