Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या आज, बन रहा ये बड़ा संयोग, जानें मुहूर्त, स्नान-दान के नियम

Juhi Tomer by Juhi Tomer
January 21, 2023
in एडिटर चॉइस, धर्म, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। बता दें कि शनिवार के दिन अमावस्या पड़ने के कारण इसे शनैश्चरी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इस साल मौनी अमावस्या आज यानी 21 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन दान धर्म कार्यों से यज्ञ और कठोर तपस्या से फल की प्राप्ती होती है। अमावस्या के दिन स्नान और दान का भी काफी महत्व है। क्योंकि इसे शनैचरी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है ऐसे में इस दिन दान करने से शनि के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।

वहीं हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या पर मनु ऋषि का जन्म हुआ था और मनु शब्द से ही मौनी की उत्पत्ती हुई। हिंदू पंचांग के मुताबिक, मौनी आमावस्या 21 जनवरी 2023 को सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगी और 22 जनवरी को रात 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। उदया तिथि के मुताबिक, मौनी अमावस्या आज ही मनाई जा रही है। बता दें कि स्नान और दान के लिए मौनी अमावस्या को काफी शुभफ माना जाता है। इस दिन सुबह ब्रह्म मुहुर्त में उठकर पवित्र नदि में स्नान करना चाहिए। इस दिन स्नान से अक्षय पुण्य की प्राप्ती होती है। अगर आप किसी पवित्र नदि में स्नान नहीं कर सकते हैं तो कोशिश करें कि आपके घर में अगर कुछ बूंद गंगाजल की हो तो उसे पानी में मिलाकर स्नान करें।

RELATED POSTS

Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या के पर्व पर डिप्टी सीएम के साथ ही करोड़ों श्रध्दालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

January 21, 2023

Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या पर बन रहा शुभ संयोग, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त

January 20, 2023

20 साल बाद बना ऐसा संयोग

आपको पता हो कि आज साल की पहली शनैश्चरी आमावस्या है ऐसा बहुत कम बाकर होता है जब अमावस्या शनिवार को पड़े। आज से करीब 20 साल पहले 1 फरवरी 2003 को शनिवार के दिन माघ अमावस्या पड़ी थी। बता दें कि ऐसा दुर्लभ संयोग अब से 6 साल बाद 2027 में देखने को मिलेगा।

मौनी अमावस्या का महत्व

कई जगह ऐसा भी देखने को मिलता है कि मौनी अमावस्या के व्रत में मौन धारण करने का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, मुंह से ईश्वर का जाप करने से जितना पुण्य मिलता है। उससेकहीं गुना ज्यादा पुण्य मौन रहकर जाप करने से मिलता है। अगर दान से पहले सवा घंटे तक मौन रख लिया जाए तो दान का फल 16 गुना अधिक बड़ जाता है और मौन धारण कर व्रत का समापन करने वाले को मुनि पद की प्राप्ति होती है।

मौनी अमावस्या के दिन पितृ दोष से मुक्ति के भी उपाय किए जाते हैं। जब आप मौनी अमावस्या का स्नान करले, उसके बाद पितृ दोष से मुक्ति का अपाय करें। पितृ स्तोत्र का पाठ करने से पितृ दोष मिटता है। पितृ दोष होने की वजह से व्यक्ति की उन्नति नहीं होती है, संतान प्राप्ति का सुख नहीं मिल पाता है। परिवार में हमेशा क्लेश रहता है, अशांती रहती है। कार्यों में सफलता नहीं मिलती है, जो कार्य शुरू करते हैं, वह अटक सा जाता है। पितृ दोष आपके सितारे के कारण होता हैं। जब आपके पितर नाराज रहते हैं तोवे आपको श्राप देते हैं. उनके श्राप के कारण जीवन में कई प्रकार की समस्याएं होती है.

पितृ दोष के जानिए क्या है उपाय

तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कृमार भार्गव का कहना है कि पितरों के आत्म तृप्ति के लिए पितृपक्ष होता है, इसके अलावा आप अमावस्या और पूर्णिमा तिथियों पर पितरों को तृप्त कर सकते हैं. जब पितर आपसे प्रसन्न रहते हैं तो पितृदोष उत्पन्न नहीं होगा. पितृदोष से मुक्ति के लिए सबसे अच्छा उपाय है कि आज मौनी अमावस्या के दिन स्नान के बाद आप पितरों को जल से तर्पण करें. उसके बाद उनका पिंडदान करें. यदि किसी पितर का श्राद्ध कर्म नहीं हुआ है तो श्राद्ध करें.

Tags: maghi amavasya 2023Mauni Amavasya 2023Mauni Amavasya 2023 dateMauni Amavasya auspicious coincedenceMauni Amavasya pujan vidhiMauni Amavasya shubh muhurtMauni Amavasya shubh sanyogMauni Amavasya significance
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या के पर्व पर डिप्टी सीएम के साथ ही करोड़ों श्रध्दालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

by Juhi Tomer
January 21, 2023

प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र में मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर आज श्रध्दालुओं की भारी भीड़ गंगा स्नान के लिये...

Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या पर बन रहा शुभ संयोग, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त

by Juhi Tomer
January 20, 2023

हरिद्वार। माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। मौनी अमावस्या पर मौन रहकर पवित्र...

Next Post

Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या के पर्व पर डिप्टी सीएम के साथ ही करोड़ों श्रध्दालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Jammu kashmir Bomb Blasts: नरवाल इलाके में बड़ा विस्फोट, कई लोग गंभीर रूप से घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version