बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IND vs NZ 3rd ODI Playing 11: इन दो खिलाड़ियों को मिल सकती है प्लेइंग 11 में जगह, 2 की कट सकती है टिकट

by Vikas Baghel
जनवरी 23, 2023
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

पहले और दूसरे वनडे में शानदार जीत और सीरीज में 2-0 से कब्जे के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखरी मैच महज एक औपचारिकता मात्र है। मंगलवार 24 जनवरी को इंदौर में होने वाले सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय टीम 2 ऐसे खिलाड़ियों को मौका दे सकती है जिन्हे इस सीरीज में चुना तो गया लेकिन एक भी मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया गया। लिस्ट में कई नाम हैं जैसे- रजत पाटीदार,युजवेंद्र चहल, श्रीकर भरत, शाहबाज अहमद और उमरान मलिक। इनमें से 2 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हे तीसरे वनडे में मौके मिलने के सबसे ज्यादा आसार हैं।

 2-0 से 3 मौचों की सीरीज में अजेह बढ़त हासिक कर लेना, क्रिकेट में जब भी ऐसी स्थिति आती है तो बचे हुए तीसरे यानी औपचारिकता वाले मैच में ज्यादातर टीमें अपनी स्कवाड में शामिल उन खिलाड़ियों को ट्राय करना चाहती हैं जिनहें पहले के मैचों में मौका नहीं मिला होता है।

RELATED NEWS

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

सितम्बर 22, 2026
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026

अगर साल के अंत में भारत में वनडे विश्व कप ना खेला जाना होता तो हम ये भी कह सकते थे कि तीसरे मैच में 3-4 उन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है जिन्हें शुरूआती मैचों में मौका नहीं मिला है, लेकिन रिपोर्टस् की मानें तो BCCI ने लगभग 20 खिलाड़ियों का पूल बनाया है जिन्हे वनडे विश्व कप 2023 से पहले जितना हो सके उतना वनडे क्रिकेट खिलाना प्लान का हिस्सा है यानी चाहे वो मात्र औपचारिकता वाला मैच ही क्यों ना हो उन 20 खिलाड़ियों में से ज्यादातर को प्लेइंग 11 में रखना ही रखना है। ऐसे में वो खिलाड़ी जिन्हे मौका शुरूआती मैचों में नहीं मिला है उन्हें मौका ना मिलना ही इस बात का संकेत है कि शायद वे इन 20 खिलाड़ियों के पूल का हिस्सा नहीं हैं और तीसरे मैच में भी उन्हें मौका नहीं मिलेगा, उन्हें स्कवाड में मात्र एक ऑप्शन के रूप में शामिल किया गया था। बावजूद इसके 24 जनवरी वाले तीसरे वनडे में 2 खिलाड़ियों को मौका मिलने के पूरे-पूरे आसार हैं।

नंबर 1 – उमरान मलिक –

उमरान मलिक को लोग जम्मू एक्सप्रेस के नाम से भी जानते हैं। उमरान को न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के एक भी मैच में नहीं खिलाया गया है। इसका कारण साफ है कि कीवी बल्लेबाज स्पीड से बीट नहीं होते और स्पीड उमरान का सबसे बड़ा हथियार है। लेकिन सीरीज पर कब्जा करने के बाद तीसरे वनडे में उमरान को शार्दुल ठाकुर की जगह प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। ठाकुर ने दो मैचों में 3 विकेट लिए हैं लेकिन पहले मैच में उनकी 7.4 की ईकोनॉमी से पिटाई हुई थी। ऐसे में तीसरे वनडे में उमरान को भारतीय टीम ट्राय कर सकती है। इसके पीछे उमरान का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड भी हो सकता है क्योंकि नवंबर 2022 में भारत के न्यूजीलैंड दौरे में उमरान मलिक पहले वनडे में प्लेइंग 11 का हिस्सा थे उस मैच में उमरान ने 10 ओवरों के अपने स्पैल में 6.6 की ईकोनॉमी के साथ 2 विकेट भी लिए थे। इसके अलावा सीरीज के तीसरे मैच में भी उमरान ने एक विकेट लिया था हालांकि दूसरा और तीसरा वनजे बेनतीजा रहा था जिस कारण 1-0 से भारत ने सीरीज जीती थी।

नंबर 2 – युजवेंद्र चहल –

यूजवेंद्र चहल मौजूदा समय मे भारत के बेस्ट स्पिनरों में से एक हैं और जैसा कि हमने आपको बताया BCCI ने विश्व कप 2023 के लिए 20 खिलाड़ियों का स्पेशल पूल बनाया है और माना जा रहा है कि युजवेंद्र चहल उस पूल का हिस्सा हैं लेकिन पहले के मैचों में उन्हें शायद इसलिए नहीं खिलाया गया क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले एनकाउंटर में चहल अपने 10 ओवरों में एक विकेट भी नहीं ले पाए थे मगर इस तीसरे वनडे के साथ भारतीय टीम चहल की टीम वापसी भी करवा सकती है क्योंकि भले ही दूसरे मैच में वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए हों लेकिन पहले मैच में वो भी विकेटलेस ही रहे थे।

इन दोनों नामों के अलावा एक नाम और है जो तीसरे वनडे की प्लेइंग 11 में भारतीय टीम जोड़ सकती है। वो नाम है युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार का। बता दें पाटीदार से पहले श्रेयस अय्यर टीम का हिस्सा थे लेकिन चोट के कारण वे बाहर हो गए और रजत को टीम में एंट्री मिल गई। ऐसा पहली बार नहीं है जब रजत को भारतीय टीम में शामिल किया गया हो वे इससे पहले अक्टूबर 2022 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई वनडे सीरीज में भी रजत को चुना गया थे लेकिन वे सिर्फ बेंच पर ही बैठे रहे। इस बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वे टीम का हिस्सा बने हैं और तीसरे वनडे में उनकी किसमत भी चमक सकती है।

संभावित के बाद भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे में भारत की प्लेइंग 11 कुछ इस तरह हो सकती है

रोहित शर्मा,शुभमन गिल,विराट कोहली,सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी,मोहम्मद सिराज,उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल,कुलदीप यादव

Tags: Cricket Newscricket news in hindiind vs nzind vs nz 2023ind vs nz 3rd odiIND vs NZ 3rd ODI Playing 11Umran MalikYuzvendra Chahal
Share196Tweet123Share49

Vikas Baghel

Related Posts

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

क्या सच में वाइड थी वो गेंद? India vs Japan मैच के आखिरी ओवर में हुआ बड़ा ड्रामा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026

India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच में क्रिकेट...

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

UP T20 League: भारी बारिश के चलते लखनऊ शिफ्ट हुए प्लेऑफ, तय तारीख पर ही होंगे सभी मुकाबले

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम ने यूपी टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की तैयारियों...

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 4 गेंदों में झटके 2 विकेट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Shines: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक पारी और...

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

Century Drama: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अपना दूसरा टेस्ट शतक, 99 पर मचा रोमांच और फिर हुआ जबरदस्त ड्रामा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार अंदाज...

Next Post

Weather Update: तेजी से बदल रहा है मौसम, देश के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

Bageshwar Dham Threat Call: बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, चचेरे भाई को आया धमकीभरी कॉल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In