Friday, May 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

भारत की फार्मा कंपनी ने अमेरिकी बाजार से वापस मंगवाई आई ड्रॉप्स की खेप,12 राज्यों में फैला इन्फेक्शन, 55 लोग संक्रमित, एक की मौत

by Anu Kadyan
February 5, 2023
in बड़ी खबर, विदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

भारत की फार्मा कंपनी ने अपनी आई ड्रॉप्स की खेप अमेरिकी बाजार से वापस मंगवा ली है। दरअसल पिछले दिनों अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने लोगों से इस दवा की खरीद और इसके इस्तेमाल को फौरन बंद करने की अपील की थी। CDC का दावा है कि आई ड्रॉप्स से एक खास इन्फेक्शन फैल रहा है, जिससे अब तक 55 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि व्यक्ति की मौत हो गई है। फिलहाल CDC दवा की बंद बोतलों की जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ  कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि आई ड्रॉप्स के सभी लॉट को एक्सपायर होने से पहले वापस मंगाया गया है।

11 लोगों ने गवाई आंखों की रोशनी

एजरीकेयर आर्टिफिशियल टियर्स नाम की ये आई ड्रॉप्स चेन्नई की दवा कंपनी ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर बनाती है। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एसोसिएशन ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि इन आई ड्रॉप्स के किसी बैक्टीरिया से दूषित होने की आशंका है। इसलिए लोगों को तुरंत इसके इस्तेमाल पर रोक लगानी चाहिए। दूषित दवा के उपयोग से खतरनाक आई इन्फेक्शन हो सकते हैं। इससे आंखों की रोशनी से लेकर जान जाने तक का खतरा है।

RELATED NEWS

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

May 21, 2026
Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

May 21, 2026

वहीं CBS न्यूज रिपोर्ट के अनुसार आई ड्रॉप्स के इस्तेमाल से अमेरिका के 12 राज्यों में स्यूडोमोनास एरुगिनोसा नाम के बैक्टीरिया का इन्फेक्शन फैल रहा है। यह बैक्टीरिया इतना खतरनाक है कि यह इंसान के खून, फेफड़ों और दूसरे अंगों को संक्रमित करता है। इससे अब तक 55 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि एक शख्स की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 11 लोगों ने अपनी आंखों की रोशनी गंवा दी है।

WHO ने दो भारतीय कफ सिरप के इस्तेमाल जारी किया अलर्ट

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार आज के समय में स्यूडोमोनास एरुगिनोसा नाम के बैक्टीरिया से फैलने वाले इन्फेक्शन को ठीक करना बेहद मुश्किल हो गया है। यह बैक्टीरिया पहले से कहीं अधिक खतरनाक हो गया है। अब नॉर्मल दवाओं से इसका इलाज नहीं हो पाता। ये बैक्टीरिया पानी से लेकर मिट्टी में भी फैल सकता है।

WHO ने पिछले महीने दो भारतीय कफ सिरप के इस्तेमाल को लेकर अलर्ट जारी किया है। दरअसल उज्बेकिस्तान ने 22 दिसंबर को हुई 19 बच्चों की मौत के लिए नोएडा की मैरियन बायाटेक में बनी AMBRONOL और Doc-1 Max कफ सिरप को जिम्मेदार ठहराते हुए WHO से इसकी जांच करने को कहा था।

डॉक्टर की सलाह के बिना कफ सिरप का इस्तेमाल हो सकता है जानलेवा क्यों

गाम्बिया भी अपने यहां हुई 70 बच्चों की मौतों का जिम्मेदार भारत में बने 4 कफ सिरप को बताया है। जिसके बाद WHO ने भी इन कफ सिरप के इस्तेमाल पर अलर्ट जारी किया था। हालांकि भारत ने कहना था कि हमने कफ सिरप की जांच में पाया की इनकी क्वालिटी सही है। वहीं इसके बाद गाम्बिया सरकार ने भी एक बयान जारी किया और कहा कि उनके देश में हुई बच्चों की मौतों से भारतीय सिरप का कोई संबंध नहीं है।

अगर आप डॉक्टर की सलाह के बिना कफ सिरप खरीदते हैं तो यह जानलेवा हो सकता है। क्योंकि ज्यादा मुनाफे के लिए कफ सिरप में एथिलीन ग्लाइकोल और डायथिलीन ग्लाइकोल नाम के लिक्विड कैमिकल मिलाए जाते हैं।

Tags: eye dropsEzricare Artificial TearsIndia's pharma companyinfection spreadNews1IndiaUS market
Share198Tweet124Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gomtinagar Express Murder Case:बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप...

Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026

India on Alert Over Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।...

Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Yogi Government Gets Tough on road accident: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Deepika Nagar Postmortem Report

GreNo Death Case: दीपिका नागर की मौत हादसा थी या साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कौन से सनसनीखेज राज ?

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Greater Noida Death Case: ग्रेटर नोएडा में रहने वाली दीपिका नागर की मौत अब एक बड़ा रहस्य बनती जा रही...

Night Heatwave Danger

Night Heatwave: दिन नहीं, अब रात की गर्मी बन रही जानलेवा, जानिए क्या है ‘नाइट हीटवेव’ कैसे लोगों की नींद कर रही हराम

by Kirtika Tyagi
May 19, 2026

Night Heatwave Danger: अब तक लोग गर्मियों में सिर्फ दिन की तेज धूप और लू से बचने की तैयारी करते...

Next Post

UP News: पसंद थी कोई और लड़की शादी हुई उसकी बड़ी बहन से, दुल्हन का उठा घूंघट तो मचा ये हंगामा

यूपी लोक सेवा आयोग की PCS-J प्री परीक्षा 12 फरवरी को होगी आयोजित, 5 शहरों के 171 केंद्रों पर 79561 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist