Tuesday, November 17, 2026 4:54 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » लखनऊ » Anganwadi Jobs : लखनऊ में आंगनवाड़ी केकितने पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास महिलाओं को मौका, बिना परीक्षा होगा चयन

Anganwadi Jobs : लखनऊ में आंगनवाड़ी केकितने पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास महिलाओं को मौका, बिना परीक्षा होगा चयन

लखनऊ में आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकत्री के 428 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास महिलाएं 3 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। चयन मेरिट के आधार पर होगा, कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

by SYED BUSHRA
17/11/2026

Lucknow Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आंगनवाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकत्री के खाली पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 428 पद भरे जाएंगे। इनमें सहायिका के 356 और कार्यकत्री के 72 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 दिसंबर 2026 है।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। आवेदिका की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 35 साल निर्धारित की गई है। उम्र की गणना के लिए हाईस्कूल की मार्कशीट में दर्ज जन्मतिथि मान्य होगी। इसके अलावा महिला उम्मीदवार का संबंधित ग्राम सभा या शहरी क्षेत्र के संबंधित वार्ड का निवासी होना जरूरी है।

बिना परीक्षा होगा चयन

आंगनवाड़ी भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट इंटरमीडिएट से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी। नियमानुसार बीपीएल, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को निर्धारित छूट भी मिलेगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

RELATED NEWS

Lucknow Jobs

लखनऊ में नौकरी का शानदार मौका.. 9-11 अप्रैल को दो बड़ी कंपनियों का रोजगार मेला, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

April 7, 2025

आवेदन में रखें सावधानी

विधवा अभ्यर्थियों के लिए संबंधित पंचायत अधिकारी या नगर निकाय की ओर से जारी मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार पंजिका की प्रमाणित नकल मान्य होगी। वहीं तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को न्यायालय का आदेश प्रस्तुत करना होगा। आवेदन करते समय सभी जानकारियां सही भरें, क्योंकि गलत या अधूरी जानकारी मिलने पर फॉर्म निरस्त हो सकता है। इस भर्ती में केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। रिक्त पदों की संख्या चयन प्रक्रिया पूरी होने तक घट या बढ़ सकती है।

Related Posts

Lucknow Jobs

लखनऊ में नौकरी का शानदार मौका.. 9-11 अप्रैल को दो बड़ी कंपनियों का रोजगार मेला, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

April 7, 2025
Next Post
Police Action : लखनऊ में 196 दरोगाओं के तबादले, तीन अपराधियों पर गिरी गाज, छह महीने के लिए जिला बदर

Police Action : लखनऊ में 196 दरोगाओं के तबादले, तीन अपराधियों पर गिरी गाज, छह महीने के लिए जिला बदर

POPULAR POST

Chhath Puja Expressway Safety

Chhath Special : छठ पर घर लौटने वालों के लिए योगी सरकार का बड़ा इंतजाम, एक्सप्रेसवे पर विशेष इंतजाम

November 11, 2026
Milk Price :अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम,अब किस पैकेट के लिए देने होंगे कितने रुपये ?

Milk Price :अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम,अब किस पैकेट के लिए देने होंगे कितने रुपये ?

November 12, 2026
Saurabh Tomar Baghpat News

Diwali Dispute : बागपत में पटाखे जलाने पर चली गोली, राष्ट्रपति के अंगरक्षक के सिर में धंसी, वेंटिलेटर पर हालत गंभीर

November 11, 2026
Gurugram Fire: पटौदी की वूलन मार्केट में भीषण आग, 25 से ज्यादा दुकानें जलकर राख,  करोड़ों नुकसान का अनुमान

Gurugram Fire: पटौदी की वूलन मार्केट में भीषण आग, 25 से ज्यादा दुकानें जलकर राख, करोड़ों नुकसान का अनुमान

November 14, 2026
Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

November 15, 2026
GIDA Diwas 2026: गोरखपुर में इस बार दिवस तीन दिन तक मनेगा, ज़्यादातर स्टॉल पर दिखेंगे यूपी के उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन

GIDA Diwas 2026: गोरखपुर में इस बार दिवस तीन दिन तक मनेगा, ज़्यादातर स्टॉल पर दिखेंगे यूपी के उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन

November 10, 2026

LATEST

Police Action : लखनऊ में 196 दरोगाओं के तबादले, तीन अपराधियों पर गिरी गाज, छह महीने के लिए जिला बदर

Police Action : लखनऊ में 196 दरोगाओं के तबादले, तीन अपराधियों पर गिरी गाज, छह महीने के लिए जिला बदर

November 17, 2026
Anganwadi Jobs : लखनऊ में आंगनवाड़ी केकितने पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास महिलाओं को मौका, बिना परीक्षा होगा चयन

Anganwadi Jobs : लखनऊ में आंगनवाड़ी केकितने पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास महिलाओं को मौका, बिना परीक्षा होगा चयन

November 17, 2026
IPL Trade : हर्षल पटेल ने आधी सैलरी पर छोड़ी हैदराबाद, किस टीम में हुए शामिल, कितने करोड़ में हुआ सौदा?

IPL Trade : हर्षल पटेल ने आधी सैलरी पर छोड़ी हैदराबाद, किस टीम में हुए शामिल, कितने करोड़ में हुआ सौदा?

November 17, 2026
Quad Summit : मनीला में मोदी-ट्रम्प की मुलाकात, समुद्री सुरक्षा से लेकर जरूरी खनिजों तक कौन से मुद्दों पर हुई चर्चा?

Quad Summit : मनीला में मोदी-ट्रम्प की मुलाकात, समुद्री सुरक्षा से लेकर जरूरी खनिजों तक कौन से मुद्दों पर हुई चर्चा?

November 17, 2026
Gold Fraud : सोने में मिलाया जा रहा चीन का कौन सा पाउडर? हॉलमार्किंग मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट

Gold Fraud : सोने में मिलाया जा रहा चीन का कौन सा पाउडर? हॉलमार्किंग मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट

November 17, 2026
Road Accident : लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से तीन मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

Road Accident : लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से तीन मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

November 17, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India