Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Sambhal Wedding: उच्च बिरादरी ने दहेज में बुलेट देने से रोका, तो खाकी के साए में उठी दलित बेटी की डोली, खुशी में झूमा परिवार

by Juhi Tomer
February 8, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

शादी के अरमान सबके होते है, मां और पिता का सपना होता है कि बेटियों की शादी बड़ी धूम धाम से हो जाए किसी भी तरह की कोई अड़चन ना पैदा हो बिन मुसिबतों के बेटी का बयाह हो जाए। लेकिन कई बार इसके उल्ट हो जाता है।

“साहब मैं दलित हूं, पुलिस सुरक्षा में मेरी बेटी की बारात निकलवाई जाए। दबंगों ने बारात पर पत्थर बरसाने की धमकी दी है”। यह कहना उस मां का है जिसने अपनी बेटी की शादी के सपने देंखे थे लेकिन शादी में अचानक अड़चन पड़ जाती है। मां ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि अगर बेटी की शादी में अड़चन पैदा हो गई तो समाज में इज्जत चली जाएगी। पीड़ित मां ने एक बिरादरी के दबंगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की थी। वहीं मां का कहना था कि उच्च बिरादरी केे लोग दहेज में बुलेट बाइक देने से नाखुश हैं। उनका कहना है कि दलितों के घर पर दहेज में इतना बड़ा सामान नहीं दिया जा सकता है।

RELATED NEWS

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

May 19, 2026
Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026

जानें पूरा मामला

दलित बेटी की शादी का पूरा मामला जनपद संभल के थाना गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव घुंघैया का है। बाल्मिकी समाज के ऋषि पाल और उसकी पत्नी शीला ने अपनी बेटी का ऱिश्ता जनपद अलिगढ़ के गांव से तय किया था। वहीं शादी के कार्यक्रम को लेकर ऋषि पाल और शीला के परिवार में चारों ओर खुशियां छाई हुई थी। मेहमानों का आना भी शुरू हो गया था। घर में दुल्हन के रुप में उनकी बेटी कविता हाथों पर मेहंदी लगाए सज धजकर बैठी हुई है, लेकिन इस बीच ऋषि पाल और शीला के परिवार पर संकट आखड़ा हुआ। बता दें कि गांव के गांव के दबंग लोग ऋषिपाल की बेटी की बारात चढ़ने नहीं देने की धमकी दे रहे थे। शीला का आरोप था कि ग्राम प्रधान सहित गांव के दबंग लोग उसकी बेटी की बारात चढ़ने से मना कर रहे हैं। बारात आने पर ईंट पत्थर बरसाने की धमकी दे रहे थे। ऐसे में पूरा परिवार डरा हुआ है। लोगों को चिंता सता रही है कि मेहमान घर पर आ चुके हैं। शादी के कार्यक्रम में अगर किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हुई तो समाज में इज्जत चली जाएगी। आज शील ने बताया कि 7 फरवरी को उसकी बेटी की बारात आ रही है। बारात के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके थाना गुन्नौर में दबंगों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

बुलेट गाड़ी का हो रहा था विरोध

मां शीला के अनुसार, वह अपनी बेटी कविता की शादी में बुलेट बाइक दें रही हैं। इसे लेकर गांव के दबंग धमका रहे हैं। दबंगों का कहना है कि वह शादी में बुलेट बाइक देकर उनकी बराबरी नहीं कर सकती। क्योंकि शादी विवाद में बुलेट देना सिर्फ उच्च जाति के लोग कर सकते हैं। दुल्हन की मां ने बताया कि गांव में उनका परिवार एकलौता दलित है। 7 फरवरी को शादी थी। उन्होंने लड़के वालों को बुलेट गाड़ी देने की बात कही। जिसका विरोध गांव वाले कर रहे थे। उन्होंने धमकी दी थी कि बारात नहीं निकलने देंगे। अगर बारात निकली तो ईंट-पत्थर बरसाएंगे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो सुरक्षा दी उससे वह काफी खुश हैं। उनकी बेटी की शादी सकुशल संपन्न हुई।

Tags: latest news in hindisambhal newsUP NewsUP News BreakingUP News in Hindi
Share199Tweet124Share50

Juhi Tomer

Related Posts

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Next Post

RBI ने लगातार छठी बार बढ़ाया Repo Rate, महंगी होगी आपकी होम और कार लोन की EMI

मीडिया से बातचीत के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी Rakhi Sawant

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist