रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Mirzapur train accident : कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से गई 8 श्रद्धालुओं की जान, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सभी कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आए थे। सीएम योगी ने जांच के आदेश दिए हैं।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 5, 2025
in उत्तर प्रदेश
Mirzapur train accident
Share on FacebookShare on Twitter

MirzapurTrainAccident:मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ये सभी श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए मिर्जापुर आए थे। लेकिन ट्रेन से गलत दिशा में उतरने के बाद जब वे प्लेटफॉर्म पार कर रहे थे, तभी कालका-हावड़ा एक्सप्रेस वहां से गुजरी और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की खबर फैलते ही स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED NEWS

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

जुलाई 25, 2026
Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

जुलाई 23, 2026

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी श्रद्धालु गोमो-चोपन पैसेंजर ट्रेन से चुनार रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। प्लेटफॉर्म क्रॉस करते समय उन्होंने गलती से विपरीत दिशा का रास्ता लिया, तभी सामने से कालका-हावड़ा एक्सप्रेस आ गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद कई यात्रियों में आक्रोश और भय का माहौल है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर पहुंचने और घायलों की मदद करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के बेहतर इलाज का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी एक भीषण रेल हादसा हुआ था, जहां एक लोकल पैसेंजर ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर में 11 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हो गए थे। रेल सुरक्षा पर सवाल उठाते इन लगातार हादसों ने रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। हादसे की जांच के आदेश दिए जा चुके हैं और रिपोर्ट आने के बाद कारणों का खुलासा होगा।

Tags: Mirzapur train accidentUP News
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

Gorakhpur Engineer Attack: सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर हमला, निलंबित क्लर्क पर गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Gorakhpur Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

Shocking News: तीन बहनों ने एक युवक से की शादी, रामपुर में पंचायत का अजब ‘तीन-तीन दिन’ का फैसला, दो पत्नियों के बीच बांटा पति

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

UP Shocking News: उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर...

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए...

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Anti Corruption Action: उत्तर प्रदेश सरकार अब भ्रष्टाचार के मामलों में और सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। आय...

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Next Post
Delhi News

Delhi News : दिल्ली दंगा केस पर कोर्ट का बड़ा फैसला, ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाना अपराध नहीं, दो आरोपी किए गए बरी

Hardik Pandya & Mahieka Sharma

हार्दिक पांड्या–माहिका शर्मा ने कार वॉश में दिखाया रोमांटिक अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist