शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Politics: विधानसभा में आगबबूला हुए योगी आदित्यनाथ, जमकर अखिलेश पर कसा तंज, कहा- ‘शर्म तुम्हें करनी चाहिए, बाप का सम्मान नहीं कर पाए’

by Juhi Tomer
फ़रवरी 25, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश की विधानसभा में शनिवार को योगी आदित्यनाथ अखिलेश यादव पर जमकर गरजे। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर अपराधियों के संरक्षण का आरोप लगाया है और कहा कि अतीक अहमद को सपा सरकार ने सांसद और विधायक बनाया, जिस पर उमेश पाल की हत्या का आरोप है। वहीं उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान सपा विधायकों के हंगामे को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि ये लोग महिला राज्यपाल का सम्मान नहीं कर सकते तो आधी आबादी का सम्मान क्या करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने गेस्ट हाउस कांड और मुलायम सिंह यादव के बयान को लेकर भी सपा पर निशाना साधा।

विधानसभा में अखिलेश पर बरसे योगी आदित्यनाथ

बता दें कि जब योगी ने अभिभाषण के दौरान सपा विधायकों के राज्यपाल वापस जाओं के नारे लगाने पर उन्हें आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जो महिला राज्यपाल का सम्मान नहीं कर सकते, वो आधी आबादी का सम्मान करेंगे? इनके शासनकाल में ही गेस्ट हाउस कांड की घटना घटी थी। ये आचरण उस समय सामने आया था। लड़के हैं गलती कर देते हैं, ऐसे भी बयान सामने आए थे। ऐसे ही तमाम वक्तव्य सामने आए थे। ये लोग लोकतंत्र की बात करते हैं, ये आशचर्यजनक स्थिति है।

RELATED NEWS

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

अगस्त 13, 2026
JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

अगस्त 13, 2026

‘शर्म तुम्हें करनी चाहिए, बाप का सम्मान नहीं कर पाए’–योगी

आज विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने एक भाषण का जिक्र करते हुए सपा पर निशाना साधा तो अखिलेश भड़क गए, जिस जिक्र से अखिलेश भड़के वो ये था कि मुलायम सिंह यादव ने रेप के आरोपियों को फांसी की सजा देने की बात चलने पर एक सभा में कहा था कि लड़कों से गलती हो जाती है तो क्या उसके लिए फांसी में चढ़ा दोगे। इस बयान को लेकर पहले भी खूब बवाल मचा था और मुलायम विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए थे। योगी ने इसी भाषण का जिक्र किया जिसके बाद उन्होंने बीच में टोकते हुए पूछा कि चिन्मयानंद किसके गुरू हैं। शर्म आनी चाहिए। वहीं अखिलेश के बीच में टोकने से मुख्यमंत्री तीलमीला उठें। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि शर्म तो तुम्हें करनी चाहिए, जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाए। योगी ने कहा कि अभिभाषण की चर्चा करते हैं तो कोई भी प्रमुख सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करता है और भावी उपलब्धियों की भी चर्चा कराता है।

वहीं यह पूरे देश के अंदर होता है। संसदीय परंपराए यहीं हैं। संसद के समवेत सत्र को राष्ट्रपति संबोधित करती हैं तो सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का चित्रण करती हैं। कौन सा ऐसा दल है जिसको सत्ता में अवसर नहीं मिला। आज आपके कारनामों से जनता आपको दोषी ठहरा रही है, तो अपने कारनामों को दोषी ठहराइए। जनता को नहीं।उन्होंने कहा कि आश्चर्य हुआ कि यूपी जिन-जिन बातों में नंबर एक है, उन उपलब्धियों के बारे में हर प्रदेश वासी को गौरव होना चाहिए। चाहे सत्ता हो या विपक्ष। हम सबको इस पर गौरव होना चाहिए। लेकिन हम ये कहें कि साहब गलत है, यूपी 50वें स्थान पर है, तो 50 तो राज्य भी नहीं होते। उन्हें यह दिखाने में कि यूपी पिछड़ा है, बीमारू है, गर्व की अनुभूति होती है। जब इनके पास अवसर था, तब नहीं कर पाए। योगी सरकार योजनाओं का लाभ दे रही है तो उनको बुरा लगता है।

Tags: Akhilesh YadavCM YogiMayawatimurderprayagraj murder caseraju pal murder case main witness umesh pal murderumesh pal murderUP VidhanSabha
Share199Tweet125Share50

Juhi Tomer

Related Posts

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

Next Post

UP News: रायबरेली में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप पलटने से एक की मौत, 3 दर्जन मज़दूर घायल

Nawazuddin Siddiqui की बढ़ी मुश्किलें पूर्व पत्नी Alia Siddiqui ने लगाया रेप का आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist