Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Holi 2023: होली पर घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें, दूर हो जाएंगी धन संबंधी हर समस्‍या

Juhi Tomer by Juhi Tomer
March 5, 2023
in एडिटर चॉइस, धर्म, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

होली का त्योहार नजदीक है। वहीं इस साल होली का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। इस त्योहार का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये साल का वो समय है जब लोग खूब मस्ती करते है और साथ ही कई तरह के उपाय और टोने-टोटके किए जाते हैं। यदि आप गृहस्थ या आर्थिक जीवन में किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो इस दिन किए गए उपाय बहुत ही कारगर साबित हो सकते हैं। वहीं इस साल 7 मार्च को होलिका दहन होगा और 8 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी। आज हम आपको पांच ऐसी अद्भुत चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें होली के दिन घर लाने से आपकी धन संबंधी तमाम समस्याएं दूर हो सकती है।

वास्तु देव की तस्वीर – यदि आपके घर में वास्तु दोष से जुड़ी समस्या आ रही है तो घर में वास्तु देवता का चित्र या तस्वीर जरूर लगाएं। इनकी तस्वीर को आप घर के किसी भी हिस्से में लगा सकते हैं। घर में वास्तु देवता की उपस्थिति से स्वत: ही सारे वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।

RELATED POSTS

Gorakhpur: सीएम योगी ने खेली फूलों की होली, बोले- शोषण और अन्याय को रोकने के लिए मिलकर करना होगा काम

March 7, 2023

होली पर Urfi Javed का ये अंदाज देख आप भी हो जाएंगे मदहोश

March 7, 2023

धातु का कछुआ- वास्तु शास्त्र में कछुए को शुभता का प्रतीक माना जाता है। होली के शुभ अवसर पर आप पंच धातु से बना कछुआ घर लेकर आ सकते हैं। इस कछुए की पीठ पर श्रीयंत्र और कुबेर यंत्र होना चाहिए। जिस घर में धातु का कछुआ उत्तर दिशा में अंदर की तरफ मुख करके रखा जाता है, वहां कभी धन की कमी नहीं होती है। कछुए को किसी पानी वाले बर्तन में स्थापित करना चाहिए।

पिरामिड- बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, पिरामिड में धन को आकर्षित करने की अद्भुत क्षमता होती है। जिस घर या ऑफिस में पिरामिड होता है, वहां अपार धन की प्राप्ति के मार्ग स्वत: ही खुल जाते हैं। इसका सटीक उदाहरण हमारे पुराने मंदिर हैं, जो द्रविड़ शैली में बने हुए हैं। इनका बाहरी स्वरूप पिरामिड के आकार का है और ऐसे कई मंदिर विश्व के सबसे धनी मंदिरों में शुमार हैं।

आम या अशोक के पत्ते का वंदनवार- होली पर अपने घर के मुख्य द्वार के लिए एक वंदनवार जरूर लेकर आएं। घर के मुख्य द्वार के लिए आप आम या अशोक के पत्ते का वंदनवार लेकर आ सकते हैं। इस वंदनवार को होलिका दहन के दिन सुबह के वक्त लगाएं तो बेहतर होगा। कहते हैं कि मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का वंदनवार घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकता है।

बांस का पौधा- होली के दिन अगर आप अपने ड्रॉइंग रूम या हॉल के लिए बांस का पौधा लेकर आएं तो बड़ा ही शुभ होगा। लेकिन ख्याल रखें कि इसमें सात या ग्यारह स्टिक ही हों। बांस के पौधे को बहुत ही भाग्यवर्धक माना जाता है। जिस घर में यह पौधा रहता है, वहां हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा बरसती रहती है। दीर्घायु के लिए भी घर में बांस का पौधा रखा जाता है।

Tags: auspicious things for housebamboo plantdhatu ka kachuaHOLI 2023Holi 2023 date and timeHoli significancelucky things for housemoney and prosperitypyramid
Share197Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Gorakhpur: सीएम योगी ने खेली फूलों की होली, बोले- शोषण और अन्याय को रोकने के लिए मिलकर करना होगा काम

by Muskaan Rajput
March 7, 2023

गोरखपुर दौरे पर आये सीएम योगी योगी आदित्यनाथ पहले जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी. पुलिस अधिकारियों को निर्देश...

होली पर Urfi Javed का ये अंदाज देख आप भी हो जाएंगे मदहोश

by Neel Mani
March 7, 2023

नई दिल्ली: होली का त्योहार देश भर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आम नागरिक से लेकर...

Holika Dahan 2023: आज होलिका दहन के बाद जरूर करें ये काम, चमक जाएगी आपकी किस्मत, नोट करें खास टोटके

by Muskaan Rajput
March 7, 2023

होली को हिंदू धर्म में सबसे बड़ा त्योहार माना गया है. इस साल होलिका दहन आज 7 मार्च दिन मंगलवार...

Holika Dahan 2023: आज फाल्गुन पूर्णिमा के इस मुहूर्त पर होगा होलिका दहन, जानिए पूजा सामग्री, विधि और होलिका भस्म का मंत्र

by Muskaan Rajput
March 7, 2023

रंगोत्सव या होली को हिंदू धर्म में सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. हिंदू धर्म में होली से पहले होलिका...

Holi 2023: इस बार केमिकल फ्री और गोबर के गुलाल से खेले इकोफ्रेंडली होली, गाय के पेट से प्लास्टिक की थैलियां निकली तो महिलाओं ने ऐसे बनाया प्लान

by Muskaan Rajput
March 5, 2023

बिना रंगों के होली कैसे रंगीन हो सकती है. बाजार में जहां सिंथेटिक या केमिकल रंग और गुलाल हेल्थ को...

Next Post

UP Chunav: मुख्यमंत्री आवास पर हुई बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई गई ये रणनीति

बजट में होगा Oneplus का ये स्मार्टफोन लॉन्च,जानकारी हुई लीक जानें कीमत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version