Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home नोएडा

Noida: “आज मैं अपनी जान दे दूंगा; ऐसी जिंदगी से अच्छा, मैं मर जाऊं”, युवक ने इंस्टाग्राम पर फांसी लगाते किया पोस्ट, हुई वायरल

Juhi Tomer by Juhi Tomer
March 20, 2023
in नोएडा, बड़ी खबर, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

घर में लड़ाई होना आम बात है लेकिन कई बार इंसान रोज रोज कि किच किच से परेशान हो जाता है। जिसके बाद कई हार इंसान गलत कदम उठा लेता है और इसका खामियाजा परिवार वालों को भरना पड़ता हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है नोएडा से जहां एक युवक ने परिवारिक कलह से परेशान होकर फांसी के फंदे के साथ अपनी फोटो इसंटाग्राम पर शेयर कर दी।

युवक ने अपनी पोस्ट पर लिखा कि आज मैं अपनी जान दे दूंगा। मैं खुद को खत्म कर लूंगा। ऐसी जिंदगी से अच्छा है मैं मर जाऊं। अब मेरे अंदर जीने की कोई इच्छा नहीं बची है। पुलिस ने युवक की पोस्ट को देखते ही उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसकी जान बचाई है। बता दें कि, ये मामला दनकौर कोतवाली के पास का चंद्रावली गांव का है। उसका नाम अमित है। अमित शादीशुदा है। उसकी उम्र 20 साल के करीब है। बताया जा रहा है कि युवक का शनिवार रात को पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद से वो काफी परेशान रहने लगा था।

RELATED POSTS

Noida industrial plots

नोएडा में एमओयू का ‘फर्जी खेल’ खत्म: जमीन डकार कर बैठे उद्योगपतियों पर गिरी गाज, 76 प्लॉट निरस्त!

January 16, 2026
Noida New Year Youth debt

किस्त पर खुशियां: नोएडा के ‘रईस’ युवा, जेब में छेद और सिर पर 14 करोड़ का कर्ज!

January 13, 2026

वहीं रविवार को सुबह करीब 11 बजे युवक ने ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि युवक को अपनी पत्नी पर शक है। उसको लगता है वो किसी और से बात करती है। इसी बात को लेकर उसके घर में अक्सर विवाद होता रहता है। जिससे परेशान होकर युवक ने ये कदम उठाया।

कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर को किया गया अलर्ट

युवक की पोस्ट देखकर शनिवार को डीजीपी मुख्यालय लखनऊ की मीडिया सेल ने गौतमबुद्धनगर मीडिया सेल को सूचना दी। टीम ने बताया कि दनकौर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली है। जिसमें उसने फंदा लगाकर खुदकुशी करने की बात कही है। लखनऊ मुख्यालय को जैसे ही इस पोस्ट का नोटिफिकेशन इंस्टाग्राम के हेडक्वॉर्टर से मिला। उन्होंने तुरंत कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर को अलर्ट किया।

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पोस्ट के आधार पर की कार्रवाई

बता दें कि ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पोस्ट के आधार पर तुरंत कार्रवाई की। मोबाइल नंबर से लोकेशन ट्रेस कर मौके पर पहुंची। पुलिस ने उस युवक को और उसके परिजनो को बुलाकर थाने ले आई। जहां पर उन सब की काउंसलिंग की। युवक को समझाया गया वो किसी भी तरह की समस्या होने पर घर पर बात करे। पत्नी से बात करे लेकिन ऐसा कदम आगे कभी भी न उठाए।

बार-बार विवाद से परेशान था युवक

वहीं युवक अमित ने पुलिस को बताया, उसका उसकी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता है। वो इस बात से परेशान हो चुका है। जिसके कारण वह मानसिक रूप से बीमार हो चुका है। तभी उसके मन में ये करने का ख्याल आया। वहीं बेटे की जान बचाने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को थैंक्यू बोला है।

युवको को समझाते हुए आत्महत्या नहीं करने की सलाह दी

वहीं इस मामले में दनकौर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि चंद्रवाली गांव निवासी युवक एक प्रिंटर प्रेस कंपनी में काम करता है। उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। जिससे वह बहुत परेशान था। इसलिए उसने आत्महत्या करने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। पुलिस ने युवक से करीब 2 घंटे तक बात की और उसे समझा-बुझाकर आत्महत्या नहीं करने की सलाह दी।

Tags: " noida crime"" noida instagram news" Noida Police"" noida suicide news"Noidanoida hindi news"
Share197Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Noida industrial plots

नोएडा में एमओयू का ‘फर्जी खेल’ खत्म: जमीन डकार कर बैठे उद्योगपतियों पर गिरी गाज, 76 प्लॉट निरस्त!

by Mayank Yadav
January 16, 2026

Noida industrial plots: नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने औद्योगिक विकास को रफ्तार देने और भू-माफियाओं पर नकेल कसने...

Noida New Year Youth debt

किस्त पर खुशियां: नोएडा के ‘रईस’ युवा, जेब में छेद और सिर पर 14 करोड़ का कर्ज!

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Noida New Year Youth debt: उत्तर प्रदेश के शो-विंडो कहे जाने वाले नोएडा में 'ऋणम कृत्वा घृतं पिबेत्' (कर्ज लेकर...

Noida news, salary dispute

सैलरी मांगी तो फोड़ दी आंख: नोएडा की कंपनी में खूनी खेल, HR और डायरेक्टर पर FIR!

by Mayank Yadav
January 8, 2026

Noida news: दिल्ली से सटे औद्योगिक केंद्र नोएडा में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ...

Noida

नोएडा अथॉरिटी का बड़ा धमाका: स्पोर्ट्स सिटी से हटी रोक, घर खरीदारों और व्यापारियों की लगी लॉटरी!

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Noida Flat Registry: नोएडा प्राधिकरण की 221वीं बोर्ड बैठक में शहर के रियल एस्टेट और औद्योगिक विकास को लेकर ऐतिहासिक...

Noida

नोएडा का मास्टरस्ट्रोक: कोर्ट केस खत्म, अब फैक्ट्रियों से गूंजेंगे इंडस्ट्रियल सेक्टर।

by Mayank Yadav
January 1, 2026

Noida Industrial Plots: नोएडा प्राधिकरण ने नए साल के अवसर पर औद्योगिक विकास को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण...

Next Post

Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला के पिता ने की सीएम योगी के जीरो टॉलरेंस नीति की तारीफ, पंजाब सरकार को जमकर सुनाई खरी खोटी

H3N2 virus से ऐसे करे बचाव, इन उपायं से इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist