Wednesday, October 28, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

3 साल की प्रेम कहानी हुई मुकम्मल, खुशनुमा से खुशबू बनने वाली लड़की ने मंदिर में रचाई हिंदू लड़के के साथ शादी

by Juhi Tomer
March 24, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष

वो कहते हैं ना अगर प्यार सच्चा हो तो पुरी कायनात तुम्हें तुम्हारे प्यार से मिलाने में लग जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां सहबाजपुर क्षेत्र की रहने वाली खुशनुमा ने 3 साल तक हिंदू लड़के से प्रेम किया जिसके बाद उसने घर वालों को बताया लेकिन घर वालों ने इस रिश्ते से साफ-साफ इंकार कर दिया। इसके बाद खुशनुमा ने मंदिर में शादी कर ली।

जानिए क्या है कहानी

खुशनुमा ने कहा “मैं अमन से बहुत प्यार करती हूं, मैं लंबे समय से शादी का प्रयास कर रही थी। अपने घरवालों को समझा रही थी, अमन भी अपने घरवालों को समझाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव हो जाता था। कभी धर्म आड़े आता था तो कभी कोई और बात । कुछ लोगों से मैंने गुहार लगाई और हमारी बात सुनी गई। अब मैंने ममंदिर में ईश्वर के सामने अमन के साथ 7 फेरे लिए हैं। मेरे ऊपर किसी प्रकार का दबाव नहीं है, मैं बहुत खुश हूं और जीवन भर अमन के साथ रहूंगी। वहीं शादी के बाद यह खुशहाली है खुशनुमा की।

RELATED NEWS

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 27, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

September 5, 2026

खुशबू ने हिंदू धर्म और रीति रिवाज से मंदिर में शादी की

बता दें कि शादी के बाद खुशनुमा ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम बदलकर खुशबू कर लिया है। खुशबू ने हिंदू धर्म और रीति रिवाज से विधिवत मंदिर में शादी की। अपने बड़े बुजुर्गों का अशीर्वाद लिया। क्षेत्रीय लोग और जनप्रतिनिधि भी इस शादी में शरीक हुए। दरअसल, ये प्रेम कहानी शुरू होती है तीन साल पहले, सहबाजपुर क्षेत्र की रहने वाली खुशनुमा औरेया के अछलदा में एक हॉस्पिटल में काम करती थी। यहीं पर फफूंद के गांव भर्रापुर का लड़का अमन काम करता था, जो पैर से दिव्यांग था। अपने काम को लेकर दोनों ही बड़ी सिद्धत से लगे रहते थे। काम के दौरान धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हो गई।

जानिए कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

खुशनुमा ने बताया कि “मैं नर्सिंग का काम देखती थी और अमन हॉस्पिटल का अन्य कार्य देखते थे। पहले तो हमारी थोड़ी बहुत बात शुरू हुई। उन दिनों हम पहले हॉस्पिटल के काम को लेकर बातचीत किया करते थे। हमारी वर्किंग का टाइम भी एक ही था, इसलिए आना जाना भी तकरीबन एक साथ ही होता था। कुछ दिनों तक ऐसा ही चलता रहा। फिर हम लोग खाना-पीना एक साथ करने लगे। जब हम बाहर निकलते तो काफी देर तक बातचीत किया करते थे। शाम को कभी-कभी घूमने भी जाया करते थे।छुटि्टयों के दिनों में भी हम लोग एक दूसरे से मिलने लगे। धीरे-धीरे मुझे अमन से प्रेम हो गया। अमन भी मुझसे प्यार करता था, लेकिन कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। फिर मैंने एक दिन अमन को प्रपोज कर दिया। अमन पहले तो कुछ शर्माया, लेकिन उसने प्रपोजल स्वीकार कर लिया। इस तरह हम दोनों में प्रेम शुरू हो गया।”

घर वाले ने शादी से किया इंकार

अब ये बात तो आप जानते ही हैं कि अगर प्यार किसी अलग धर्म वाले लड़के से किया हो तो शादी के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ते है। और ऐसे में मन में बस डर बसा होता है कि कैसे शादी होगी क्योंकि कभी परिवार वाले ऐसे मामले में राजी नहीं होते हैं। खुशनुमा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। खुशनुमा ने बताया कि, “हम दोनों का प्रेम तो चल रहा था, लेकिन एक बहुत बड़ा डर हमारे दिल में था कि कोई भी हमारी शादी नहीं होने देगा। हमारे घर वाले तो किसी भी हालत में नही मानेंगे। इस डर से हम लोग दो साल तक एक दूसरे से प्यार करते रहे, लेकिन घर वालों को बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। वहीं मैं जानती थी कि यदि मैं अपने घर में यह बताऊंगी तकी मैं एक हिंदू लड़के से प्यार करती हूं और शादी करना चाहती हूं तो वो कतई नहीं मानेंगे लेकिन फिर एक साल पहले मैंने हिम्मत करके अपने घर वालों को बता दिया। जिस चीज का डर था हुआ वहीं। घरवाले नहीे मानें अमन ने भी अपने घर वालों को बताया वो भी इस संबंध के लिए तैयार नहीं हुए। हम लाेग काफी समय तक उन्हें समझाते रहे। हमें डर था कि कहीं घर वाले हमारे बारे में कुछ और फैसला न कर दें। घर वाले कहीं और शादी करने का दबाव भी बना रहे थे।

खुशनुमा और अमन दोनों है बहुत खुश

कहते हैं ना भगवान के घर देर है पर अंधेर नहीं फिर क्या था दोनों ने शादी करने का फैसला लिया वहीं अब खुशनुमा और अमन की शादी गांव के ही देवी मंदिर में संपन्न कराई गई। हिंदू रीति रिवाज से हुई इस शादी में अमन ने खुशनुमा को जयमाला पहनाई और उसके बाद उसकी मांग में सिंदूर भरकर मंगलसूत्र भी पहनाया। वहीं इस दौरान दोनों ने यहां सभी देवताओं पर फूल और प्रसाद चढ़ाए। कार्यक्रम में मौजूद विधायक और अन्य लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। वहींअमर के परिवार वाले भी बहुत खुशी-खुशी अपनी बहू को मंदिर से विदा कराकर घर लेकर गए। जहां सभी परंपराएं निभाई गईं।

Tags: latest up news breakingtodays newsUP NewsUP News in Hindi

Juhi Tomer

Related Posts

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

by Admin Desk
October 27, 2026

कानपुर, 27 अक्टूबर। "हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान"के आह्वान पर मंगलवार को कानपुर महानगर के शैक्षणिक संस्थानों में एक अद्भुत...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
September 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
September 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
September 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
August 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Next Post

पैरों में हो रहा है दर्द तो इस समस्या का हो रहे शिकार,आज ही अपनाएं इन उपायों को

UP Politics: 2024 लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने वाली मायावती ने खेला नया दांव, डिजिटली मजबूत करने की रणनीति, आकाश आनंद की होगी बड़ी जिम्मेदारी

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India