रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

मोहनलालगंज में हत्या के मुकदमे में आरोपित सचिन कश्यप का शव बुधवार सुबह पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला। परिजनों के मुताबिक, वह मुकदमे को लेकर काफी समय से परेशान था। पुलिस ने जांच शुरू की।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
Mohanlalganj murder case accused death
Share on FacebookShare on Twitter

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव की पहचान गोपालखेड़ा निवासी सचिन कश्यप के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

तीन साल पुराने हत्या के मुकदमे में था आरोपित

सचिन के पिता रामखेलावन ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उनके पड़ोसी युवक अमन की हत्या हुई थी। इस मामले में सचिन भी आरोपित बनाया गया था। वह इस मामले में जेल भी जा चुका था। परिजनों के मुताबिक, हत्या के मुकदमे को लेकर सचिन काफी समय से परेशान चल रहा था।
सचिन एक कंपनी में डिलीवरी ब्वाय के तौर पर काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह मंगलवार को मोबाइल फोन और छाता लेकर घर से पैदल निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

RELATED NEWS

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

सितम्बर 6, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026

रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला शव

बुधवार सुबह पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर सचिन का शव मिलने की जानकारी राहगीरों के जरिए परिजनों तक पहुंची। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उसकी पहचान की। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को शव के पास सचिन का मोबाइल फोन और छाता भी मिला। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुकदमे को लेकर परेशान होने की बात सामने आई

मोहनलालगंज के इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सचिन हत्या के मुकदमे को लेकर परेशान चल रहा था। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिवार में पसरा मातम

सचिन की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। परिवार में पिता रामखेलावन, मां रजनी, भाई विपिन और बहन पूनम हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Tags: Crime NewsLucknow NewsMohanlalganjUP News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दीपावली से पहले हापुड़ में अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। चार सितंबर की रात...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Lucknow Swine Flu H1N1 Cases

Swine Flu: लखनऊ में H1N1 के 11 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 52 , दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Lucknow Swine Flu H1N1 Cases:लखनऊ में H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 11 नए मरीजों...

Hardoi Wife Shooting Case

Hardoi Crime: संयम का ज्ञान देने वाले कथा वाचक ने क्यों पत्नी को मारी गोली , इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Hardoi Wife Shooting Case:हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की गोली लगने...

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Next Post
UP के छात्रों के लिए राहत की खबर, छात्रवृत्ति भुगतान की नई तारीख जारी,जानिए कब तक खातों में पहुंचेगी राशि

UP के छात्रों के लिए राहत की खबर, छात्रवृत्ति भुगतान की नई तारीख जारी,जानिए कब तक खातों में पहुंचेगी राशि

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist