शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Sheezan Khan को शो का पार्ट बनाने पर भड़की Tunisha Sharma की मां कलर्स टीवी को भेजा लीगल नोटिस

टीवी के पॉपुलर शो अली बाबा दास्तान-ए काबुल में मैन लीड निभाने वाली एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड ने सभी को चौंका दिया था। सुसाइड जैसे कदम को उठाने की वजह शीजान खान को माना जा रहा था।

by Neel Mani
मई 6, 2023
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: टीवी के पॉपुलर शो अली बाबा दास्तान-ए काबुल में मैन लीड निभाने वाली एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) के सुसाइड ने सभी को चौंका दिया था। सुसाइड जैसे कदम को उठाने की वजह शीजान खान (Sheezan Khan) को माना जा रहा था। हाल ही में इस केस में शीजान खान को जमानत पर रिहा किया गया था।

RELATED NEWS

Rohit Shetty Death Threat: रोहित शेट्टी को 20 करोड़ की फिरौती के साथ जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Rohit Shetty Death Threat: रोहित शेट्टी को 20 करोड़ की फिरौती के साथ जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

जून 29, 2026
rajat dalal

Khatron Ke Khiladi 15 में बिग बॉस स्टार की एंट्री तय? टेंटेटिव लिस्ट हुई वायरल!

फ़रवरी 27, 2025

शीजान खान से जुड़ी अब नई अपडेट में ये बातें सामने आ रही हैं कि जल्द ही कलर्स टीवी पर एक शो में हिस्सा लेते हुए वे दिखाई देने वाले हैं। शीजान खान को लेकर आ रही ख़बरों में ये कहा जा रहा है कि वे मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नज़र आने वाले हैं।

जैसा कि आप सब जानते हैं। इस स्टंट बेस्ड शो को देश से बाहर साउथ अफ्रीका में ज्यादातर शूट किया जाता है। शो का हिस्सा बनने के लिए शीजान खान ने देश से बाहर जाने की परमिशन कोर्ट से मांगी थी। उनकी दायर की गई याचिका को कोर्ट ने मंजूरी देते हुए उन्हें बाहर जाने की परमिशन दे दी है।

अदालत के इस फैसले से तुनिषा शर्मा की मां वनिता शर्मा खुश नहीं है। इस फैसले को लेकर उन्होंने कहा है कि वह उसका विरोध करेंगी। इतना ही नहीं उन्होंने शीजान खान को नया शो देने के लिए चैनल के खिलाफ मामला भी दायर किया है। तुनिषा के अंकल पवन शर्मा ने एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए कहा, हां यह सच है। हमने चैनल को एक नोटिस भेजा है। जिस पर IPC की धारा 306 के तहत गंभीर अपराध का आरोप लगाया गया है उसे शो देकर चैनल क्या साबित करना चाहता है।

शीजान को शो देने पर वनिता शर्मा का गुस्सा भी साफ जाहिर होता दिखाई दिया है। एक वेब साइट से बात करने के दौरान उन्होंने कहा है, अब कोई भी अपराध करने के बाद आप सेलिब्रिटी बन जाते हो और आपके लिए रियलिटी शो का विंडो सीधे खुल जाता है। हम इन रियलिटी शो को दूसरों के साथ देखते हैं। हमारे बच्चे या फिर जिन्हें एक्टर बनना है वो तो ये महसूस करेंगे कि अपराध करना इन रियलिटी शो में आने का आसान तरीका है।

आगे उन्होंने कहा, लोग टीवी पर ऐसे एक्टर को देख कर अपना आइडल बना लेते हैं और ये बिल्कुल गलत है। आपको बता दें 24 दिसंबर साल 2022 को तुनिषा शर्मा ने दास्तान-ए काबुल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अपने को स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में जाकर तुनिषा ने मौत को क्यों गले लगा लिया। तुनिषा शर्मा की मौत अपने पीछे कई रहस्य और सवाल छोड़ गई है। तुनिषा को चाहने वाला उनका हर एक फैन इस बात को जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो तुनिषा ने सुसाइड को ही लास्ट ऑप्शन माना।

 

Tags: Ali Baba: Dastaan-E-KabulColors TVkhatron ke khiladinews1 indianewsin hindiRohit ShettySheezan KhanTunisha SharmaVanita Sharma
Share199Tweet125Share50

Neel Mani

Related Posts

Rohit Shetty Death Threat: रोहित शेट्टी को 20 करोड़ की फिरौती के साथ जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Rohit Shetty Death Threat: रोहित शेट्टी को 20 करोड़ की फिरौती के साथ जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

by SYED BUSHRA
जून 29, 2026

  Rohit Shetty Death Threat: फिल्म निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह...

rajat dalal

Khatron Ke Khiladi 15 में बिग बॉस स्टार की एंट्री तय? टेंटेटिव लिस्ट हुई वायरल!

by Kirtika Tyagi
फ़रवरी 27, 2025

Khatron Ke Khiladi : रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर जबरदस्त चर्चा हो...

News 1 India

News1India conclave Live: चंद्रशेखर आज़ाद ने धर्म और समाज के मुद्दों पर रखी बात, कहा- ‘बसपा से लड़ाई नहीं लड़ाई हैं देश में समान..’

by Mayank Yadav
दिसम्बर 22, 2024

News1 India: आगरा के ऐतिहासिक धरती पर आज News1 India का प्रतिष्ठित कॉन्क्लेव "महाकुंभ मंथन" बड़े जोश और उल्लास के...

Singham Again Worldwide Collection

Singham Again Box Office Collection Day 1: सिंघम अगेन की बंपर शुरुआत, दर्शकों से मिला भरपूर प्यार, जानें पहले दिन का कलेक्शन

by Digital Desk
नवम्बर 2, 2024

Singham Again Box Office Collection Day 1: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन ने इस दिवाली सिनेमाघरों में...

film

CINEMA : दिवाली पर रोहित शेट्टी की “Singham Again” से भिड़ेगी “Bhool Bhulaiyaa 3”

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 13, 2024

Bhool Bhulaiyaa : 15 अगस्त 2024 की तरह ही दिवाली 2024 को भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। बेशक,...

Next Post

Gorakhpur: सरेआम दबंगों ने युवक पर बरसाए खूब लात-घूसे, कोई नहीं आया बचाने, VIDEO बनाते रहे तमाशबीन

Rajouri Encounter: शहीदों को श्रद्धांजलि देने जम्मू पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घायल जवानों से भी करेंगे मुलाकात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist