12वीं के रिजल्ट के बाद छात्र 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। दरअसल CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 10वीं का रिजल्ट 12वीं से बेहतर रहा है इस बार CBSE 10वीं में 93.12% बच्चे पास हुए हैं। जबकि 12वीं में 87.33 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। इस साल 16728 स्कूलों में CBSE 12वीं के एग्जाम हुआ थे। जिसके लिए 6759 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। 1680256 छात्रों ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। 1450174 छात्रों ने एग्जाम को पास किया। 1660511 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।
अगर आप ने अभी अपना रिजल्ट नहीं देखा है तो नीचे दी गई जानकारियों को जानकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। परिणाम चेक करने के लिए CBSE की आधिकारीक वेबसाइट के अलावा कई साइट्स पर जाकर के रिजल्ट को चेक किया जा सकता है। इस लिस्ट में नीचे दी गई साइट्स शामिल है। जिसपर जाकर के छात्र अपने नतीजों को चेक कर सकते है।