मंगलवार, अक्टूबर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

मंत्रियों के गढ़ में मिली निकाय में हार के बाद इन सांसदों और मंत्रियों का कटेगा पत्ता !

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के लिहाज से दो बड़ी बातें हुई हैं। पहली निकाय चुनाव में जबदरस्त जीत और दूसरी कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की करारी हार। मगर यूपी के लिहाज से देखें तो बीजेपी का जो प्रदर्शन दिखता है उसकी वजह सिर्फ और सिर्फ योगी आदित्यनाथ हैं। जबकि जहां जहां मामला बिगड़ा है उसकी वजह वहां के मंत्री, विधायक औऱ सांसद हैं...

by Anu Kadyan
मई 16, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के लिहाज से दो बड़ी बातें हुई हैं। पहली निकाय चुनाव में जबदरस्त जीत और दूसरी कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की करारी हार। मगर यूपी के लिहाज से देखें तो बीजेपी का जो प्रदर्शन दिखता है उसकी वजह सिर्फ और सिर्फ योगी आदित्यनाथ हैं। जबकि जहां जहां मामला बिगड़ा है उसकी वजह वहां के मंत्री, विधायक औऱ सांसद हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी थी उसमें योगी आदित्यनाथ के जिम्मे नगर निगम था।

जहां योगी ने अपने तूफानी दौरों से 100 % स्ट्राइक रेट के साथ विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया। लेकिन जिन मंत्रियों विधायकों सांसदों को जिम्मेदारी मिली थी उनकी मिट्टी पलीद हो गई। अकेले मेरठ और सहारनपुर मंडलों की बात करें तो यहां की नगर पालिका और नगर पंचायत की 90 सीटों में से बीजेपी को सिर्फ 26 सीटें हाथ लगीं जबकि इन दोनों मंडलों से दो केन्द्रीय मंत्री और 6 यूपी सरकार के मंत्री आते हैं।

RELATED NEWS

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

सितम्बर 26, 2026
Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

सितम्बर 26, 2026

इतने गैर जिम्मेदार क्यों हो गए माननीय?

साल 2014 के बाद से ही देश में जिस तरह का माहौल बना है उसने कई सारे माननीयों के मन में ये वहम भर दिया है कि मोदी-योगी के होते हुए उनकी सीट अजर अमर हो चुकी है। शायद यही वजह है कि क्षेत्र में उनकी कम सक्रियता औऱ जनता से दूरी उनके खिलाफ माहौल बना रही है। सूत्रों की मानें तो करीब 60 प्रतिशत सांसद ऐसे हैं जिनके प्रति क्षेत्र में नाराजगी है। ऐसे सांसदों का हिसाब किताब ठीक करने की तैयारी शुरु हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी आलाकमान ऐसे नकारा सांसदों का सर्वे करा रहा है, और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बड़े पैमाने पर टिकट काटने की भी तैयारी है। प्रदेश में ऐसे कई मंत्री, विधायक, सांसद ऐसे रहे जो अपने दम पर नगरपालिका, नगर पंचायत तो क्या सभासद भी नहीं जिता पाए। यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्या और नन्दगोपाल नन्दी के वॉर्ड में ही बीजेपी उम्मीदवार हार गए। वहीं पहलवानों के विवाद में फंसे गोण्डा के सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के जिले में दोनों नगरपालिकाएं भी बीजेपी हार गई। इन नतीजों से बीजेपी नेतृत्व चिन्तित है और इसीलिए बड़े पैमाने पर सर्जरी की तैयारी है।

योगी की आड़ में छिपकर नाकामी छिपा रहे मंत्री

निकाय चुनाव में 18 मंत्रियों की ड्यूटी अलग अलग नगर निगमों में लगाई गई थी। जो सारे नगर निगम बीजेपी ने जीत लिए। अब इस जीत का सेहरा ये मंत्री खुद के सिर पर बांधने का प्रयास भले करें लेकिन सच ये है कि अगर नगर निगमों में बंपर जीत मिली है तो उसकी वजह सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। क्योंकि इन मंत्रियों के खुद के क्षेत्र में देखें तो इनकी हालत पतली ही नजर आती है। उदाहरण के लिए कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही को अयोध्या नगर निगम का प्रभार दिया गया था जो बीजेपी की झोली में आ गिरी, लेकिन सूर्यप्रताप शाही के अपने निर्वाचन क्षेत्र पथरदेवा नगर पंचायत में बीजेपी को करारी शिकस्त मिली।

मंत्री धर्मपाल सिंह जो बरेली जिले से आते हैं, वहां नगर निगम में तो बीजेपी जीत गई लेकिन आंवला नगरपालिका धर्मपाल सिंह नहीं जिता पाए। अलीगढ़ जिले का भी यही हाल है, जहां नगर निगम की सीट तो बीजेपी को मिली लेकिन दो नगरपालिकाएं मंत्री संदीप सिंह जो पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के पोते हैं,  नहीं बचा पाए। यही हाल मंत्री एके शर्मा का भी है, जिनके गृहजनपद मऊ की सीट बीएसपी के हाथों बीजेपी हार गई। कन्नौज से असीम अरुण, रामपुर से बलदेव औलख, संभल से गुलाब देवी, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह और हरदोई से नितिन अग्रवाल का भी रिकॉर्ड इन चुनावों में बिगड़ गया।

कमल का फूल अब जीत की गारंटी नहीं ?

कर्नाटक के नतीजों और नगर निकाय में हैवीवेट मंत्रियों के खराब प्रदर्शन ने अब ये भ्रम खत्म कर दिया है कि जीत की गारन्टी कमल का फूल है। बीजेपी आलाकमान भी अब इस बात को अच्छी तरह समझ रहा है, लिहाजा बड़े पैमाने पर संगठन में फेरबदल की भी तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक निकाय चुनाव में 75 प्रतिशत से कम स्ट्राइक रेट वाले सांसदों का टिकट कटना तय है। इतना ही नहीं खबर ये भी है कि केन्द्रीय मंत्रिमण्डल विस्तार के बाद यूपी मंत्रिमण्डल में भी बड़े फेरबदल हो सकते हैं।

सूत्रों की मानें तो दर्जन भर मंत्रियों पर संगठन की नजर टेढ़ी है, जिनका प्रदर्शन खराब रहा है। ये सच है कि बीजेपी लगातार जीत पर जीत हासिल कर रही है मगर इसकी वजह सिर्फ योगी मोदी ही हैं। लेकिन चुनावी सियासत में सिर्फ इतने से काम नहीं चलने वाला। कर्नाटक इसका ताजा उदाहरण है। ऐसे में बीजेपी के नकारा नेताओं के लिए आने वाले दिन मुश्किल होने वाले हैं ये बात लगभग तय है।

Tags: body election reportbreaking newsElection Results 2023Election Results livegoogle hindi newsGoogle Newshindi newsHindi news updatehindi update newsKarnatakaLatest Newslatest updateLucknow NewsNewsNEWS 1 INDIAnews 1 india hindi newsnews 1 india hindi reportnews 1 india latest newsnews 1 india news technews hindi updatenews india hindi breaking newsnews technews tech hindi newsUP BJPUP Hindi NewsUP Local Body ElectionsUP Municipal Election ResultUP Nagar Nikay Chunav ResultsUP Nikay Chunav Election result liveUP Nikay Chunav Election ResultsUP Nikay Chunav ResultsUP Nikay Chunav Results LiveUpdateUttar Pradesh NewsYogi Adityanathउत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावकर्नाटकजिला अध्यक्षों से मांगी निकाय चुनाव की रिपोर्टयूपी निकाय चुनावयूपी निकाय चुनाव रिजल्ट 2023यूपी बीजेपीलखनऊ न्यूज
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Yogi Adityanath Delhi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Kanpur Fortuner Tanker Accident:कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ के...

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

UP Heavy Rain Alert:उत्तर प्रदेश में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को...

Azamgarh Shambhupur Murder Case

Justice Appeal : पांच मौतों के बाद अरविंद की भतीजी ने सीएम योगी से मांगा न्याय, उठाए पुलिस पर सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

Azamgarh Shambhupur Murder Case:आजमगढ़ के शंभूपुर गहजी गांव में हुई पांच मौतों के बाद मामला अब पुलिस कार्रवाई और पुराने...

Next Post

ये हैं Bollywood की ऐसी हसीनाएं जो शादी से पहले ही हो गई थीं प्रेग्नेंट!

‘महाराष्ट्र’ तो नहीं बन जाएगा कर्नाटक?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In