गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

‘महाराष्ट्र’ तो नहीं बन जाएगा कर्नाटक?

कर्नाटक के हालिया चुनावों में कांग्रेस ने धमाकेदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर जिस कदर खींचतान मची उसने कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे की कमजोरी की पोल खोल दी है। जरा सोचिए अगर यही स्थिति बीजेपी में होती तो क्या होता, नागपुर से एक इशारा आता और मुख्यमंत्री के नाम का सीधा ऐलान हो जाता...

by Ambujesh kumar
मई 16, 2023
in बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

कर्नाटक के हालिया चुनावों में कांग्रेस ने धमाकेदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर जिस कदर खींचतान मची उसने कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे की कमजोरी की पोल खोल दी है। जरा सोचिए अगर यही स्थिति बीजेपी में होती तो क्या होता, नागपुर से एक इशारा आता और मुख्यमंत्री के नाम का सीधा ऐलान हो जाता। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम, गोवा, गुजरात जैसे तमाम राज्यों में ऐसा हो चुका है। औरों की बात छोड़िए कर्नाटक में भी बीजेपी ने मुख्यमंत्री का चेहरा बदल दिया और किसी ने चूं तक नहीं की। लेकिन कांग्रेस की स्थिति अलग है। चुनाव दर चुनाव हार रही कांग्रेस को कर्नाटक ने संजीवनी तो दी है मगर चेहरे के बवाल ने उसकी उन कमजोरियों को उजागर कर दिया है, जिन्हें वो अक्सर छिपाने की कोशिश करती रहती है। डीके शिवकुमार या सिद्धरमैया में से किसी एक का शपथ लेना तय है मगर उसके बाद सबकुछ शान्त रहेगा, सही तरीके से चलेगा ये कहना थोड़ा मुश्किल है।

डीके शिवकुमार की वो ‘मीठी धमकी’

डीके शिवकुमार जब दिल्ली आए तो पत्रकारों से बातचीत में दो बातें कहीं। पहली बात ये कि उन्होंने 135 विधायकों से बात की है। दूसरा ये कि कांग्रेस उनकी मां है, वो ब्लैकमेल नहीं करेंगे। अब ये दोनों बातें दो तरह का इशारा देती हैं। याद करिए महाराष्ट्र का कांड, जब एकनाथ शिंदे पहले गुजरात फिर असम जाकर विधायकों के साथ बैठ गए थे। शिंदे जब तक मुंबई नहीं आए तब तक वो लगातार खुद को बालासाहब का शागिर्द और सच्चा शिवसैनिक बताते रहे और उद्धव ठाकरे को लगातार कहते रहे कि बीजेपी के साथ आ जाओ, मैं वापस आ जाऊंगा। मगर नतीजा क्या हुआ ये सबको पता है। डीके शिवकुमार कांग्रेस के लिए कर्नाटक में सबसे बड़े संकटमोचक हैं। फिर चाहे पार्टी के लिए फंडिंग की बात हो या फिर विधायकों को सहेजने की, हर मोर्चे पर डीके सबसे आगे नजर आते हैं। ऐसे में डीके को नजरअंदाज करना कांग्रेस के लिए भारी भी पड़ सकता है। डीके खुद बता चुके हैं कि उनकी 135 विधायकों से बात हो चुकी है तो क्या इस बयान के बहाने डीके ने कांग्रेस को इशारों में मीठी धमकी दे दी है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस में दो दर्जन से ज्यादा ऐसे विधायक हैं जिन्हें चुनाव में संसाधनों और आर्थिक सहयोग डीके शिवकुमार ने दिया है। सवाल उठता है कि क्या ऐसे विधायकों की निष्ठा कांग्रेस पार्टी के प्रति रहेगी या फिर डीके के प्रति। कांग्रेस नेतृत्व के लिए ये भी चिन्ता का विषय है।

RELATED NEWS

Indina Army Recruitment: आर्मी भर्ती में फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन,  तस्वीरों के साथ जारी हुआ दलालों से हाई अलर्ट,

Indina Army Recruitment: आर्मी भर्ती में फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, तस्वीरों के साथ जारी हुआ दलालों से हाई अलर्ट,

जुलाई 23, 2026
Hydrogen Train Update: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को नहीं मिल रहे यात्री, आखिर क्यों खाली हैं कोच?

Hydrogen Train Update: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को नहीं मिल रहे यात्री, आखिर क्यों खाली हैं कोच?

जुलाई 23, 2026

बहुमत की सरकार का भविष्य क्या होगा?

अब बात यहीं से बिगड़ती है इसकी कई वजहें हैं। पहली वजह से डीके शिवकुमार पर चल रहे केस, जिन्हें लेकर कर्नाटक के पूर्व डीजीपी प्रवीण सूद से डीके की अदावत जगजाहिर है। अब प्रवीण सूद सीबीआई के डायरेक्टर बन चुके हैं और डीके शिवकुमार से जुड़े मामलों की महीन पकड़ रखते हैं। यानी डीके की घेरेबन्दी के लिए पर्याप्त मसाला पहले से मौजूद है उपर से अगर डीके को मुख्यमंत्री पद नहीं मिलता है तो यकीन मानिए आने वाले दिन उनके लिए मुश्किल भरे होंगे और इस मुश्किल के निकलने के लिए दरवाजा कहां से खुलेगा ये बताने की जरूरत नहीं है। फिलहाल कांग्रेस ने बहुमत तो हासिल कर लिया है लेकिन शायद यही बहुमत कांग्रेस के लिए भविष्य में मुसीबत भी बन सकता है।

Share197Tweet123Share49

Ambujesh kumar

Related Posts

Indina Army Recruitment: आर्मी भर्ती में फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन,  तस्वीरों के साथ जारी हुआ दलालों से हाई अलर्ट,

Indina Army Recruitment: आर्मी भर्ती में फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, तस्वीरों के साथ जारी हुआ दलालों से हाई अलर्ट,

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Indina Army Recruitment: Indian Army ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है।...

Hydrogen Train Update: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को नहीं मिल रहे यात्री, आखिर क्यों खाली हैं कोच?

Hydrogen Train Update: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को नहीं मिल रहे यात्री, आखिर क्यों खाली हैं कोच?

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Hydrogen Train Update: हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच चल रही देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन चौथे...

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Neet Paper Leak Protest: बॉलीवुड अभिनेता Saif Ali Khan के बेटे Ibrahim Ali Khan एक सामाजिक मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया...

Samsung New Launch: सैमसंग ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच और स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर और स्नैपड्रैगन चिप भी है शामिल

Samsung New Launch: सैमसंग ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच और स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर और स्नैपड्रैगन चिप भी है शामिल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Samsung New Launch: Samsung ने Galaxy Unpacked जुलाई 2026 इवेंट में अपनी नई Galaxy Watch 9 और पहली Galaxy Glasses लॉन्च...

Ind vs Zim T20 : वैभव ने मचाया धमाल , तूफानी फिफ्टी जड़कर भारत को दिलाई शानदार जीत, श्रेयस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

Ind vs Zim T20 : वैभव ने मचाया धमाल , तूफानी फिफ्टी जड़कर भारत को दिलाई शानदार जीत, श्रेयस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
जुलाई 23, 2026

Record Knock: भारतीय क्रिकेट को एक और युवा सनसनी मिल गई है। महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय टी-20...

Next Post

SHUBMAN GILL ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने गिल

नहीं रहे उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता पंडित हरिशंकर तिवारी, 91 साल की उम्र मे ली आखरी सांस, 5 बार रह चुके हैं केबिनेट मंत्री

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist