शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

लखनऊ मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र,मांगा जवाब

by Ayushi Dhyani
जून 13, 2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ नगर निगम में इस समय काफी खींचतान मची हुई है या यूं कहें घमासान मचा हुआ है। लखनऊ मंडलायुक्त लखनऊ नगर निगम में फैली खामियों को दूर करने में लगी हुई हैं। लेकिन नगर निगम के अधिकारी उसमें कोई रुचि नहीं ले रहे है। लखनऊ मंडलायुक्त लगातार नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कई मुद्दों पर सवाल कर रही हैं पर उपयुक्त जवाब ना मिलने पर फिर से पत्र लिखने को मजबूर है।

आम जनता को हुई परेशानी

आपको बता दें कि फरवरी माह में मंडलायुक्त में नगर निगम के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह व जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को एक पत्र लिखा था क्योंकि उस समय नगर निगम में प्रशासक नियुक्त थे। जिसके चलते इन दोनों अधिकारियों को मंडलायुक्त ने पत्र लिखकर कहा था कि लखनऊ में कूड़ा निस्तारण का काम देखने वाली इकोग्रीन कंपनी बेहतर काम नहीं कर रही है। जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है साथ ही कूड़ा उठान का काम नगर निगम को खुद करना पड़ रहा है।

RELATED NEWS

Lucknow Sharda Canal Dead Body

Dead Body: लखनऊ की शारदा नहर में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

जुलाई 27, 2026
Lucknow Couple Suicide

Love Tragedy: रिश्तेदारी बनी प्यार के बीच दीवार, शादी की जिद पर अड़े कपल ने उठाया खौफनाक कदम

जुलाई 27, 2026

ऐसी स्थिति में मेमर्स इकोग्रीन की सेवा निरस्त करने का नोटिस जारी किया जाए और शहर की साफ सफाई की व्यवस्था को देखते हुए सक्षम एजेंसी के चयन के लिए टेंडर निकालने का निर्देश भी दिया था। लेकिन लगभग 3 महीने का समय बीत जाने के बाद भी पत्र पर कोई कार्यवाही ना होने पर मंडलायुक्त ने एक बार फिर नगर आयुक्त को पत्र लिखकर इकोग्रीन पर कार्यवाही ना होने का कारण पूछा साथ ही मंडलायुक्त ने यह भी पूछा कि अब तक इस मामले में क्या कार्यवाही हुई।

वर्तमान समय में खटारा वाहनों से चला रहे है काम

आपको बता दें एक सप्ताह के भीतर मंडलायुक्त का नगर निगम को यह दूसरा पत्र है। कुछ दिन पहले ही मंडलायुक्त ने नगर निगम नगर आयुक्त को पत्र लिखकर सफाई वाहनों के लिए दिए गए 30 करोड़ रुपये का हिसाब मांगा था। यह पैसा सफाई वाहनों की खरीद के लिए 15वें वित्त, स्मार्ट सिटी व स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम को दिया गया था पर वर्तमान समय में भी पुराने खटारा वाहनों से ही काम चल रहा है।

ऐसे में मंडलायुक्त ने नगर निगम से तीन बिंदुओं पर जवाब मांगा था अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि राजधानी को प्रदेश के अन्य शहरों के लिए मॉडल के रूप में लखनऊ स्मार्ट सिटी बन कर खड़ी हो इस पर काम कर रही मंडलायुक्त के सपने को कौन चकनाचूर कर रहा है। हालांकि नगर निगम लगातार भ्रष्टाचार की चपेट में बना हुआ है 22 अरब बजट वाला नगर निगम 300 करोड़ से ज्यादा के घाटे में चल रहा है ऐसे में अगर जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पाएंगे तो फिर राजधानी स्मार्ट कैसे दिखेगी।

Tags: breaking newsCommissionergoogle hindi newsGoogle Newshindi newsHindi news updatelatest updatelucknow nagar nigamLucknow NewsNewsNEWS 1 INDIAnews 1 india hindi newsnews 1 india hindi reportnews 1 india latest newsnews hindi updatenews india hindi breaking newssought a replyto the Municipal CommissionerUpdate
Share199Tweet125Share50

Ayushi Dhyani

Related Posts

Lucknow Sharda Canal Dead Body

Dead Body: लखनऊ की शारदा नहर में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Dead Body: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब...

Lucknow Couple Suicide

Love Tragedy: रिश्तेदारी बनी प्यार के बीच दीवार, शादी की जिद पर अड़े कपल ने उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Love Tragedy: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तेलीबाग इलाके से रविवार, 26 जुलाई को एक हैरान करने वाली घटना...

Tenant Verification: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटरों के बाद किराएदार सत्यापन पर उठे सवाल, 130 से ज्यादा साइबर ठग पकड़े गए

Tenant Verification: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटरों के बाद किराएदार सत्यापन पर उठे सवाल, 130 से ज्यादा साइबर ठग पकड़े गए

by SYED BUSHRA
जुलाई 25, 2026

Verification Failure: लखनऊ में फर्जी कॉल सेंटरों के खिलाफ लगातार हुई पुलिस कार्रवाई ने किराएदार सत्यापन व्यवस्था की गंभीर खामियों...

Car Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने बछड़े को रौंदा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Car Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने बछड़े को रौंदा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

by SYED BUSHRA
जुलाई 25, 2026

Incident Captured: लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित जरनैलगंज कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां सड़क पर...

Lucknow Accident: विज्ञानपुरी में 16 मंजिला अपार्टमेंट की पाढ़ टूटी, सातवें तल से गिरे चार मजदूर, तीन की हालत गंभीर

Lucknow Accident: विज्ञानपुरी में 16 मंजिला अपार्टमेंट की पाढ़ टूटी, सातवें तल से गिरे चार मजदूर, तीन की हालत गंभीर

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Lucknow Accident: लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के विज्ञानपुरी मोहल्ले में गुरुवार दोपहर एक निर्माणाधीन 16 मंजिला अपार्टमेंट में बड़ा...

Next Post

मां की हत्या करने के बाद सूटकेस में शव लेकर पुलिस थाने पहुंची महिला, कबूल किया अपना जुर्म

हारी नहीं अब जीती हुई सीट पर होगा मंथन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist