मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों में लगातार आ रही गड़बड़ी की शिकायतें, करवाई जा रही है मजदूरी की फर्जी हाज़िरी

by Ayushi Dhyani
जून 15, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून के तहत ग्रामीण अंचल में रहने वाले लोगों को साल भर में कम से कम 100 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाने की जी तोड़ कोशिश कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ बलरामपुर जिले के सुदूर इलाकों में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों में लगातार गड़बड़ी की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। बलरामपुर जिले के हरैया सतघरवा ब्लॉक में स्थित तेंदुआनगर ग्राम सभा में नेशनल नरेगा मॉनिटरिंग सिस्टम (NNMS) लागू होने के बाद भी ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव व ग्राम रोजगार सेवक किसी न किसी तरह से जुगाड़ लगाकर मस्टररोल में गड़बड़ी करके भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में जुटे हुए हैं।

ग्रामीणों ने लगाया आरोप

यहां के रहने वाले ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि तेंदुआ नगर के भदवार मजरे में मनरेगा के तहत जो कार्य हो रहे हैं। उसमें मज़दूरों की फर्जी हाज़िरी करवाई जा रही है। इस ग्राम सभा में 2 साइटों पर मनरेगा के तहत कार्य चल रहा है। जिनमें साइट नंबर वन पर 25 मजदूर तो साइट नंबर टू पर 18 मजदूर चकरोड की पटाई के लिए लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भदवार मजरे में काम करने के लिए दोनों साइटों पर महज 5-6 मज़दूर ही उपलब्ध होते हैं। लेकिन मस्टररोल के हिसाब से हाजिरी 35 से 40 मजदूरों की लगाई जाती है।

RELATED NEWS

Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

सितम्बर 8, 2026
Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

सितम्बर 7, 2026

 

ग्रामीण आरोप लगाते हैं कि प्रतिदिन सुबह के समय कुछ मजदूर डंडों का गट्ठर लेकर मनरेगा साइट पर जाते हैं और ग्राम रोजगार सेवक द्वारा उनका फोटो खींच लिया जाता है। जैसे ही फोटो खींच जाता है। सारे मजदूर अपने अन्य कार्यों में लग जाया करते हैं। इसके बाद 5 से 6 मजदूर ही मनरेगा साइट पर पटाई का काम करते हैं। पिछले 15 दिनों से चकरोड की पढ़ाई का काम चल रहा है। इसके साथ ही चकरोड को तय मानक से सकरा पाटा जा रहा है। जिस पर कोई गाड़ी नहीं आ जा सकती है।

उच्च अधिकारियों से ग्रामीणों ने की मांग

ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मस्टररोल व मनरेगा के कार्यों में चल रही गड़बड़ी की जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाए। इस मसले पर जब हमने बलरामपुर जिले के मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य से बात की तो उन्होंने बताया कि आपके द्वारा मामले को संज्ञान में लाया गया है। जांच करवा कर उचित कार्रवाई की जाएगी। अगर मस्टररोल के हिसाब से वहां पर मजदूर काम नहीं कर रहे हैं तो उन मजदूरों के कार्य दिवसों को शून्य किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

Tags: breaking newsgoogle hindi newsGoogle Newshindi newsHindi news updatehindi update newsLatest Newslatest updateNewsNEWS 1 INDIAnews 1 india hindi newsnews 1 india hindi reportnews 1 india latest newsnews 1 india news technews hindi updatenews india hindi breaking newsnews technews tech hindi newsUP Hindi NewsUpdateUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

Ayushi Dhyani

Related Posts

Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Six Year Old Electric Shock Death:उत्तर प्रदेश के कोतवाली क्षेत्र के टीकैत गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो...

Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Barabanki News:बाराबंकी के सुबेहा थाने में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए पंचायत चल रही थी।...

Lakhimpur Kheri car accident

Lakhimpur Kheri Accident: ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, बनी आग का गोला, जिंदा जले तीन दोस्त

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

 Lakhimpur Kheri car accident:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर...

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

Kanpur Fire: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, नींद से जागे लोगों ने मचाया शोर, दोनों परिवार सुरक्षित

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Kanpur house fire:कानपुर के स्वरूप नगर इलाके में सोमवार तड़के एक तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। घटना...

Gejha village neighbor murder

Birthday Party: तेज गाना बजाने का विरोध करने पर पड़ोसी की पिटाई, अस्पताल में मौत, अरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Noida News: गेझा गांव में शनिवार शाम जन्मदिन की पार्टी में तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर हुआ विवाद...

Next Post

Wrestler Case: पॉक्सो मामले में बृजभूषण को मिली बड़ी राहत, 4 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

Delhi News: कोचिंग सेंटर में आग लगने से मचा हड़कंप, चौथी मंजिल से कूदकर स्टूडेंटस ने बचाई जान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In