सोमवार, जुलाई 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Gopal Kanda News: गीतिका शर्मा सुसाइड केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला, गोपाल कांडा बरी, अरुणा चड्ढा को भी अदालत से राहत

by Juhi Tomer
जुलाई 25, 2023
in क्राइम, दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

एयर होस्टेस गीतिका शर्मा की आत्महत्या मामले में आरोपित और हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा और अरुणा चड्ढा को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है। वहीं पांच अगस्त 2012 में एमडीएलआर एयरलाइंस की पूर्व निदेशक गीतिका ने अपने अशोक विहार स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गीतिका शर्मा ने अपनी मौत के लिए गोपाल कांडा और एमडीएलआर के मैनेजर अरुणा चड्ढा को जिम्मेदार ठहराया था। अदालत ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में आरोप तय किया था। राउज एवेन्यू कोर्ट को 20 जुलाई को अपना निर्णय सुनाना था, लेकिन अदालत ने अपरिहार्य कारणों से इसे 25 जुलाई तक के लिए टाल दिया था। आज इस केस पर कोर्ट ने फैसला सुना दिया है।

गीतिका ने गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा को जिम्मेंदार ठहराया था

बता दें कि गीतिका ने 5 अगस्त , 2012 में यहां अशोक विहार स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने दो पेज के अपने सुसाइड नोट में गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा को जिम्मेंदार ठहराया। आज मैं अपने आप को खत्म कर रही हूं , क्योंकि मैं अंदर से टूट गई हूं। मेरा विश्वास टूट गया है और मेरे साथ धोखा किया गया। मेरी मौत के लिए दो लोग गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा जिम्मेदार हैं। दोनों ने मेरे विश्वास को तोड़ा और अपने फायदे के लिए मुझे इस्तेमाल किया। इन लोगों ने मेरे जीवन को बर्बाद कर दिया और अब ये लोग मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इन दोनों को अन गलत किए की सजा मिलनी चाहिए। वहीं कांडा को इस मामले में 18 महीनों तक जेल में रहना पड़ा। उन्हें मार्च 2014 में जमानत मिली थी। गीतिका के सुसाइड के करीब 6 महीने बाद गीतिका की मां ने भी आत्महत्या कर ली। उन्होंने भी अुनी मौत के लिए गोपाल कांडा को जिम्मेदार ठहराया था।

RELATED NEWS

Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, रातभर चला बचाव अभियान, चार की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, रातभर चला बचाव अभियान, चार की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

जून 1, 2026
Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

मई 19, 2026

जानिए चार्जशीट कब हुई

वहीं दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चुस्ती दिखाते हुए अपनी चार्जशीट भी 6 अक्टूबर 2012 में ही दाखिल कर दी थी। चार्जशीट अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी डीके जांगला की अदालत में दाखिल किया गया था। अदालत ने पुलिस के आरोपपत्र पर संज्ञान लिया और मामले की सुनवाई के लिए नौ अक्टूबर की तारीख निर्धारित कर दी थी। अदालत ने कहा था कि चार्जशीट पर संज्ञान लिया जाता है।

कांडा को आईपीसी की धारा 306, 506, 201, 120 बी और 466 के तहत आरोपित किया गया था। निचली अदालत ने कांडाके खिलाफ रेप(376) और 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) के आरोप तय किए थे, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने इन धाराओं को हटा दिया था। कांडा को इस मामले में 18 महीनों तक जेल में भी रहना पड़ा। उन्हे मार्च 2014 में जमानत मिली थी, जो सहआरोपी अरुणा चड्ढा को हाई कोर्ट से मिली जमानत के आधार पर दी गई थी।

जानिए कांडा पर कौन -कौन से लगे आरोप

निचली अदालत ने कांडा के खिलाफ रेप (376) और 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) के आरोप भी तय किए थे, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने इन धाराओं को हटा दिया था। कांडा को इस मामले में 18 महीनों तक जेल में भी रहना पड़ा। उन्हें मार्च 2014 में जमानत मिली थी, जो सहआरोपी अरुणा चड्ढा को हाई कोर्ट से मिली जमानत के आधार पर दी गई थी।

कोर्ट से मिली बड़ी राहत

गीतिका शर्मा सुसाइड केस में आरोपी हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा को कोर्ट ने बरी कर दिया। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाते हुए अन्य आरोपी अरुणा चड्ढा को भी बरी कर दिया है। गीतिका शर्मा के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी ने गोपाल कांडा के जुल्म के चलते उनकी बेटी ने आत्महत्या की थी ।

.

Tags: ="new-delhi-city-generalDelhi gopal kandadelhi newsDelhi Rouse AvenueDelhi top newsformer ministergeetika sharma suicide "gopal goyal kanda profileGopal Kanda acquittedHaryanamdlr airlinesradio repairing shopRouse Avenue Court"
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, रातभर चला बचाव अभियान, चार की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, रातभर चला बचाव अभियान, चार की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

by SYED BUSHRA
जून 1, 2026

Building Collapse In Delhi: दक्षिणी दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। वेस्टर्न मार्ग स्थित...

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

by Sadaf Farooqui
मई 19, 2026

Transport Strike: दिल्ली में बढ़ती महंगाई के बीच अब आम लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। ट्रांसपोर्टरों और ऑटो चालकों...

कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

by Vinod
नवम्बर 21, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर आ गई है।...

Azadpur Bus Terminal Inauguration

आजादपुर में आधुनिक बस टर्मिनल का शुभारंभ, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

by SYED BUSHRA
नवम्बर 18, 2025

Delhi news:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली के आजादपुर में निर्मित आधुनिक बस टर्मिनल का भव्य...

Delhi News

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, UGC की शिकायत पर दर्ज हुई 2 FIR!

by Gulshan
नवम्बर 15, 2025

Delhi News : दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कहानी और जटिल होती जा रही है।...

Next Post

Manipur Violence  : "पीएम को मन की बात की जगह मणिपुर पर बात करने की जरूरत है" , बोले AAP सांसद राघव चड्डा

PM Modi ने विपक्ष पर किया तीखा हमला, कहा- केवल 'INDIA' नाम लेने से कुछ नहीं होता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist